भारत में नवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। नवरात्रि में मां दुर्गा की नौ अलग-अलग रूपों में पूजा की जाती है। इस बार चैत्र नवरात्र 2 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान लोग 9 दिनों का उपवास रखते हैं और देवी की पूजा करते हैं। पूजा के समय कई लोग मांस, मछली, अनाज, लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करते हैं। वे फलाहार करके नौ दिनों का उपवास रखते हैं। व्रत के दौरान आप फल, कुछ खास प्रकार की सब्जियां और ऐसी ही चीजों का सेवन कर पाते हैं। व्रत के दौरान लोग देवी को प्रसन्न करने के लिए कई नियमों और अनुशासन के महत्व पर भी जोर देते हैं लेकिन साथ ही अपनी सेहत का ध्यान रखने भी आपके लिए बेहद जरूरी है। कई लोग व्रत के दौरान खाली पेट में ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिससे उन्हें गैस और पेट दर्द की परेशानी हो सकती है क्योंकि कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जिसका सेवन व्रत के दौरान आपको खाली पेट में नहीं करना चाहिए। कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में हमको बताने जा रहे हैं, जिसे आपको व्रत के दौरान खाली पेट में नहीं खाना चाहिए ताकि आपकी नवरात्रि हैप्पी और हेल्दी रहे।
खाली पेट इन चीजों का सेवन न करें
1. चाय
कई लोगों को सुबह उठकर चाय पीने की आदत होती है। फिर चाहे व्रत का दिन ही क्यों न हो। वह सोचकर रखते हैं कि सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीना है लेकिन इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल सुबह खाली पेट में चाय पीने से आपको एसिडिटी, पेट दर्द और जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा यह आपके पाचन तंत्र को भी प्रभावित कर सकता है और ब्लड शुगर जैसी तकलीफ भी हो सकती है। सबसे जरूरी बात की इसके सेवन से आपको किसी तरह की कोई पोषण नहीं मिलता है।
Image Credit- Freepik
टॉप स्टोरीज़
2. दूध और दही
कई लोग सुबह खाली पेट में दूध और दही पीना सही मानते हैं कि दूध-दही तो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है। ऐसा है भी कि दूध और दही एक अच्छा आहार है लेकिन इसे व्रत के दौरान खाली पेट में न खाएं क्योंकि यह आपके शरीर में एसिड का स्तर बढ़ा सकता है। सुबह के समय संतृप्त वसा और प्रोटीन का विपरीत प्रभाव हो सकता है। साथ ही यह आपकी आंतों के एंजाइम को भी प्रभावित कर सकते हैं इसलिए सुबह के समय प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ लेने से बचें।
3. केला
केला सबसे अच्छे फलों में से एक होता है। इसका सेवन आप दिन के समय में कर सकते हैं लेकिन सुबह खाली पेट नहीं क्योंकि जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि एसिडिक चीजों के सेवन से आपको अपच, सीने में जलन और गैस की दिक्कत आ सकती है। केले में मैग्नीशियम की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जिससे आपको परेशानी हो सकती है। इसके अलावा अगर आपको सर्दी-जुकाम की समस्या है, तो उस मामले में भी सुबह के समय आपको केले का सेवन नहीं करना चाहिए।
Image Credit- Freepik
4. तले भूने खाद्य पदार्थ
व्रत के दौरान आपको किसी भी तरह के तले भूने पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपको कई तरह की समस्या हो सकती है। हमेशा व्रत के दौरान उबला हुआ खाना खाने की कोशिश करें और स्वस्थ रहें।
5. कच्ची सब्जियां
व्रत के दौरान कई लोग कुछ सब्जियों भी लेते हैं। ऐसे में कच्ची सब्जियां आपके लिए सही विकल्प नहीं हो सकता है। कच्ची सब्जियां में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिसका सुबह के समय सेवन करना आपके लिए सही नहीं हो सकता है इसलिए खाली पेट कच्ची सब्जियों का सेवन न करें। इससे पेट फूलने और दर्द की परेशानी भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- व्रत के दौरान कैसा होना चाहिए खानपान और किन सावधानियों का रखना चाहिए विशेष ध्यान
6. साइट्रस फल
खट्टे फल अगर सही समय पर खाए जाएं तो ये हमेशा सेहतमंद होते हैं। खाली पेट खट्टे फल खाने से एसिड का उत्पादन बढ़ सकता है। इसके अलावा, फलों में बहुत अधिक फाइबर और फ्रुक्टोज भी खाली पेट खाने पर आपके पाचन तंत्र को धीमा कर सकते हैं। आपको विशेष रूप से सुबह-सुबह अमरूद और संतरे जैसे सख्त रेशों वाले फल खाने से बचना चाहिए। इससे आपका पूरा दिन प्रभावित हो सकता है।
Image Credit- Freepik
इन बातों का रखें ध्यान
1. व्रत के दौरान सुबह ही पूजा करके खाना खाने का प्रयास करें ताकि पेट अधिक देर तक खाली न रहे।
2. पूरे दिन भरपूर मात्रा में पानी पिएं और हो सके तो जूस या स्मूदी भी ले सकते हैं।
3. इसके अलावा बहुत अधिक भागदौड़ वाला काम करने से बचें। इससे ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है।
4. हालांकि इस दौरान आप कुछ खास वर्कआउट कर सकते हैं।
5. दिन की शुरूआत आप एलोवेरा का रस, आंवला का रस या भीगे हुए बादाम खा सकते हैं।
Main Image Credit- Freepik