व्रत के दौरान कई लोग खाते हैं राजगिरा, जानें यह सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है

व्रत के दौरान राजगिरा खाना फायदेमंद माना जाता है। आइये लेख में जानें व्रत में राजगिरा खाने के फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
व्रत के दौरान कई लोग खाते हैं राजगिरा, जानें यह सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है


Can We Eat Amaranth Seeds During Fasting: व्रत के दौरान कई लोग अनाज से परहेज रखते हैं। ऐसे में कई लोग फलाहार तो कई लोग अन्य अनाज खाते हैं। इस दौरान कुटु, समा के चावल और साबूदाना खाया जाता है। इसी तरह कई लोग व्रत के दौरान राजगिरा खाना भी फायदेमंद मानते हैं। यह एक प्रकार का अनाज है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें व्रत में राजगिरा का सेवन करने के फायदे।

01 - 2025-07-24T201928.103

व्रत में राजगिरा का सेवन करना क्यों फायदेमंद है? Benefits of Rajgira During Fasting

राजगिरा ग्लूटन फ्री होता है और इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। खासतौर पर व्रत में इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद है-

एनर्जी मिलती है- Boost Energy

व्रत के दौरान कुछ न खाने से एनर्जी लेवल कम होने लगता है। ऐसे में राजगिरा का सेवन करना एक अच्छा विकल्प है। इसके सेवन से बॉडी में एनर्जी लेवल मेंटेन रहता है। राजगिरा को कॉम्प्लेक्स कार्ब है, जिसमें आयरन के साथ कई मिनरल्स मौजूद होते हैं। इसके सेवन से व्रत के दौरान दिनभर शरीर में एनर्जी रहती है। साथ ही थकावट या कमजोरी जल्दी महसूस नहीं होती है।

ग्लूटन फ्री होता है- Gluten Free

जिन लोगों को ग्लूटन से एलर्जी या सेंसिटिविटी है, वो राजगिरा का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि यह अनाज पचने में आसान होता है और इसके सेवन से पाचन संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं।

इसे भी पढ़ें- शरीर में खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने के लिए खाएं राजगिरा, डाइटिशियन से जानें तरीका

जल्दी भूख नहीं लगती है- Control Hunger

व्रत के दौरान बार-बार भूख लगती है। ऐसे में राजगिरा भूख कंट्रोल करने के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके सेवन से पेट भरा हुआ महसूस होता है और जल्दी भूख नहीं लगती है। इसमें प्लांट प्रोटीन मौजूद होता है जो मसल्स रिपेयर करने और भूख कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।

पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है- Good For Digestion

राजगिरा का सेवन करना पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर होता है जो डाइजेशन इम्प्रूव करता है। इसे खाने से व्रत के दौरान कब्ज, एसिडिटी या ब्लोटिंग नहीं होती है। इसलिए इसे हल्का अनाज भी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद महिलाएं रोज खाएं चौलाई और तिल के स्पेशल लड्डू, जानें इसके फायदे और रेसिपी

ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है- Control Blood Sugar

राजगिरा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसलिए जिन लोगों को डायबिटीज होती है, उनके लिए यह बेहतरीन अनाज होता है। व्रत के दौरान इसका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

व्रत के दौरान राजगिरा का सेवन कैसे करें? How To Consume Rajgira In Fasting

राजगिरा के आटे को कई तरह से व्रत में इस्तेमाल किया जा सकता है। आटे में सेंधा नमक डालकर इसका पराठा बनाया जा सकता है। गुड़ के लिए साथ मिलाकर राजगिरा के लड्डू बनाए जा सकते हैं। राजगिरा का हलवा या पूरी भी बनाई जा सकती है। कई लोग इसकी पकौड़ी या चिक्की बनाना भी पसंद करते हैं।

निष्कर्ष

व्रत के दौरान राजगिरा का सेवन ज्यादा किया जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह बॉडी में लंबे समय तक एनर्जी मेंटेन रखने में मदद करता है। यह ग्लूटन फ्री होता है इसलिए इसे ग्लूटन एलर्जी होने पर खा सकते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और ब्लड शुगर लेवल भी इम्प्रूव होती है। राजगिरा को वेट लॉस के दौरान भी खाया जा सकता है। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो, डॉक्टर या किसी डाइट एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

Read Next

उम्र के अनुसार आपको रोज कितना कैल्शियम चाहिए? बता रहे हैं डॉक्टर

Disclaimer

TAGS