
हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इन्हीं में से एक है कैल्शियम। कैल्शियम (Calcium Importance) एक ऐसा मिनरल है, जो न केवल हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है, बल्कि हार्ट बीट्स, मांसपेशियों की गतिविधियों को बनाए रखने और नर्वस सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है। अक्सर लोगों को लगता है कि दिन में 1 गिलास दूध पी लिया जाए, तो उनके शरीर की कैल्शियम की जरूरत पूरी हो जाती है।
लेकिन असल में ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। आपकी उम्र, सेहत और बीमारियों के अनुसार कैल्शियम की आवश्यकता बदलती रहती है? एक नवजात शिशु से लेकर वृद्धावस्था तक शरीर की कैल्शियम जरूरतें अलग होती हैं। आज इस आर्टिकल में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे।
इसे भी पढ़ेंः प्रोटीन की कमी की वजह से हो सकती हैं ये 5 दुर्लभ बीमारियां, डॉक्टर से जानें इनके बारे में
शरीर के लिए कैल्शियम क्यों जरूरी है
दिल्ली के जनरल फिजिशियन और एमबीबीएस डॉ. सुरिंदर कुमार के अनुसार, कैल्शियम शरीर के विकास के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा शरीर के विभिन्न कार्यों के लिए भी कैल्शियम की जरूरत होती है।
- मांसपेशियों का संकुचन।
- हार्ट बीट्स को नियमित बनाए रखना।
- ब्लड की कॉलटिंग से बचाना।
- नसों की कार्यप्रणाली को नियंत्रित करना।
- हार्मोन और एंजाइम के स्राव को संतुलित करना।
इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये 7 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

उम्र के अनुसार आपको रोजाना कितना कैल्शियम चाहिए- How Much Calcium Need According to Age
डॉ. सुरिंदर कुमार का कहना है कि जन्म के बाद से जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है और उसका शारीरिक विकास तेजी से होता है, उसकी कैल्शियम की जरूरत बदलती रहती है। नीचे टेबल में देखिए उम्र के हिसाब से आपको रोजाना कितना कैल्शियम लेना चाहिए।
| s.no | उम्र | कैल्शियम की जरूरत | 
| 1. | 0-6 महीने | 300 मिलीग्राम | 
| 2. | 7-12 महीने | 450 मिलीग्राम | 
| 3. | 1-3 वर्ष | 500 मिलीग्राम | 
| 4. | 4-6 वर्ष | 550 मिलीग्राम | 
| 5. | 7-9 वर्ष | 700 मिलीग्राम | 
| 6. | 10-12 वर्ष | 1000 मिलीग्राम | 
| 7. | 13-18 वर्ष | 1000-1300 मिलीग्राम | 
| 8. | 19-50 वर्ष (पुरुष और महिला) | 1000 मिलीग्राम | 
| 9. | 50+ वर्ष | 1200-1300 मिलीग्राम | 
| 10. | 65+ वर्ष | 1300 मिलीग्राम | 
प्रेग्नेंसी में कितने कैल्शियम की जरूरत होती है
हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण उनकी कैल्शियम की जरूरत बदलती है। प्रेग्नेंट महिलाओं को रोजाना 1200-1300 मिलीग्राम कैल्शियम का सेवन जरूर करना चाहिए। इतना ही नहीं, प्रेग्नेंसी में कैल्शियमका अवशोषण बेहतर हो, इसके लिए रोजाना 20 मिनट धूप में भी बैठना चाहिए। सुबह की धूप में बैठने से शरीर को विटामिन डी मिलता है और ये कैल्शियम का अवशोषण भी बेहतर होता है।
इसे भी पढ़ेंः साधारण या सेंधा नमक: प्रेग्नेंसी में क्या खाना होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
कैल्शियम से कौन सा रोग हो सकता है?
अगर किसी व्यक्ति के शरीर में कैल्शियम की कमी होती है, तो उसे कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं।
ऑस्टियोपोरोसिस
ऑस्टियोमलेशिया
रिकेट्स
मांसपेशियों में ऐंठन
शारीरिक कमजोरी
दांतों की समस्या
ब्लड प्रेशर का असंतुलन
डिप्रेशन
मूड स्विंग
बालों का झड़ना और गिरना
इसे भी पढ़ेंः 30 की उम्र के बाद करनी है प्रेग्नेंसी की प्लानिंग, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए करें ये 5 काम

कैल्शियम के नैचुरल सोर्स क्या हैं-
जनरल फिजिशयन का कहना है कि भारत जैसे विकासशील देश में अक्सर लोगों को लगता है कि सिर्फ दूध में ही कैल्शियम पाया जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है। कैल्शियम प्राप्त करने के लिए दूध के अलावा कोई और भी सोर्स हैं। इसमें शामिल हैः
दही
पनीर
छाछ
हरी सब्जियां (पालक, मेथी, सरसों)
सहजन
हरा लहसुन
रागी
फोर्टिफाइड सोया मिल्क
निष्कर्ष
डॉक्टर के साथ बातचीत के आधार पर हम ये कह सकते हैं कि कैल्शियम हम सबके लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। कैल्शियम की जरूरत उम्र के हिसाब से बदलती है। आपको रोजाना कितना कैल्शियम चाहिए, इसके बारे में जानने के लिए अपने डॉक्टर से बात करें।
FAQ
- 10 बादाम में कितना कैल्शियम होता है?बादाम कैल्शियम का एक अच्छा सोर्स है। 10 बादाम में लगभग 70-75 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। बादाम में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों और दिमाग के लिए बेहतर होता है।
- हड्डियों के लिए सबसे अच्छा कैल्शियम कौन सा है?हड्डियों के लिए कैल्शियम सिट्रेट और कैल्शियम कार्बोनेट सबसे अच्छे माने जाते हैं, क्योंकि ये शरीर में अच्छी तरह अवशोषित होते हैं। जिन्हें हड्डियों से जुड़ी कोई परेशानी होती है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर कैल्शियम सिट्रेट लेने की सलाह दी जाती है।
- 1 गिलास दूध में कितना कैल्शियम होता है?250 मिली (1 गिलास) गाय के दूध में लगभग 300 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।
- हड्डियों के लिए सबसे अच्छा कैल्शियम कौन सा है?हड्डियों के लिए कैल्शियम सिट्रेट और कैल्शियम कार्बोनेट सबसे अच्छे माने जाते हैं, क्योंकि ये शरीर में अच्छी तरह अवशोषित होते हैं। जिन्हें हड्डियों से जुड़ी कोई परेशानी होती है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर कैल्शियम सिट्रेट लेने की सलाह दी जाती है।
Read Next
धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल के कणों साफ कर सकता है मौसमी जूस, जानें रोज 1 गिलास पीने के फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
- Current Version