Doctor Verified

क्या कैल्शियम की कमी से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं? स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ से जानें इसका जवाब

Can calcium deficiency cause irregular periods: महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के कारणों में से एक कैल्शियम की कमी भी होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या कैल्शियम की कमी से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं? स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ से जानें इसका जवाब


Can calcium deficiency cause irregular periods : महिलाओं के स्वास्थ्य में हार्मोनल संतुलन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन पिछले एक दशक (10 साल) में महिलाओं में हार्मोन असंतुलन के मामले बढ़े हैं। हार्मोन असंतुलन में खानपान, जीवनशैली, तनाव और पर्यावरण कारक जितनी भूमिका निभाते हैं, उतना ही योगदान देता है कैल्शियम की कमी। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 35 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं कैल्शियम की कमी से पीड़ित हैं।

इसका एक प्रमुख कारण आहार में कैल्शियम की अपर्याप्त मात्रा है। कैल्शियम की कमी महिलाओं को कम उम्र में हड्डियों और दांतों की कमजोरी के साथ-साथ हार्मोन असंतुलन के कारण पीरियड्स संबंधी परेशानियों का कारण बनता है। कैल्शियम की कमी से पीरियड्स कैसे प्रभावित होते हैं, इस लेख में हम इसी विषय पर दिल्ली के गर्ग क्लीनिक की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता गर्ग के साथ चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़ेंः 30 की उम्र के बाद करनी है प्रेग्नेंसी की प्लानिंग, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए करें ये 5 काम 

Can-calcium-deficiency-cause-irregular-periods-inside

क्या कैल्शियम की कमी से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं -  Can calcium deficiency cause irregular periods

डॉ. सुनीता गर्ग के अनुसार, महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें कैल्शियम की कमी भी शामिल है। कैल्शियम की कमी से दांतों और हड्डियों की कमजोरी के साथ-साथ पीरियड्स में भी अनियमितता देखी जाती है। कैल्शियम एक आवश्यक खनिज है जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के साथ-साथ मांसपेशियों के संकुचन, रक्त के थक्के जमने और हार्मोनल संतुलन में भी मदद करता है। अगर किसी महिला में कैल्शियम की कमी होती है, तो इसे मेडिकल भाषा में हाइपरकैल्सीमिया कहा जाता है। कैल्शियम की कमी का प्रभाव शरीर के विभिन्न हिस्सों पर पड़ता है, जिनमें प्रजनन प्रणाली भी शामिल है। हार्मोनल असंतुलन, खासकर एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में गड़बड़ी, पीरियड्स को अनियमित कर सकता है।

इसे भी पढ़ेंः साधारण या सेंधा नमक: प्रेग्नेंसी में क्या खाना होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

कैल्शियम की कमी कैसे पीरियड्स को प्रभावित करती है?- How does calcium deficiency affect periods?

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का कहना है कि कैल्शियम की कमीके कारण पैराथाइरॉइड ग्रंथि की क्रियावली में बाधा आ सकती है, जिससे हार्मोनल स्तर प्रभावित होते हैं। इसके कारण हर महीने होने वाले पीरियड्स सर्कल कभी समय से पहले, तो कभी समय के काफी बाद आता है।

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये 7 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Can-calcium-deficiency-cause-irregular-periods-inside2

- हाइपरकैल्सीमिया के कारण शरीर में थकान और तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है, जो हार्मोनल असंतुलन को और बढ़ावा दे सकती है। जिसकी वजह से पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग फ्लो की स्थिति हो सकती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या आप भी करते हैं मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल? जानें इसे साफ और सुरक्षित करने के टिप्स

कैल्शियम की कमी को कैसे दूर करें- How to overcome calcium deficiency

डॉ. सुनीता गर्ग के अनुसार, महिलाओं में कैल्शियम की कमी को पूरा करने का सबसे आसान तरीका है, कैल्शियम युक्त का सेवन करना। इसके लिए खाने में दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियों और नट्स को शामिल करें। कैल्शियम के अवशोषण को बेहतर बनाने के लिए विटामिन डी भी जरूरी होती है। इसलिए रोजाना कम से कम 30 मिनट सुबह की धूप में जरूर बिताएं। इसके अलावा महिलाएं कैल्शियम की पूर्ति के लिए डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट का सेवन भी कर सकती हैं।

निष्कर्ष

कैल्शियम की कमी पीरियड्स को अनियमित करने में एक भूमिका निभा सकती है, विशेषकर तब जब यह हार्मोनल असंतुलन का कारण बनती है। यदि आप पीरियड्स में अनियमितता का अनुभव कर रही हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर कैल्शियम के स्तर की जांच जरूर करवाएं।

Read Next

वजाइना में सूजन का कारण बनती हैं 2 बीमारियां-वुल्वोवैजिनाइटिस और सर्विसाइटिस, डॉक्टर से जानें इनके बीच अंतर

Disclaimer

TAGS