
Rajgira for Weight Loss: राजगिरा, रामदाना या फिर चौलाई का सेवन व्रत के दौरान बहुत अधिक मात्रा में किया जाता है। राजगिरा के फायदों को देखते हुए अब लोग इसे अपनी रेगुलर डाइट में भी शामिल करने लगे हैं। खासकर जब बात आती है तब वजन घटाने की राजगिरा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। राजगिरा की खास बात यह है कि इसमें ग्लूटेन नहीं पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन वो लोग भी कर सकते हैं, जिन्हें ग्लूटेन से किसी तरह की एलर्जी है। राजगिरा के पोषक तत्वों की बात करें तो, इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर और एमिनो एसिड पाया जाता है। जो लोग प्रोटीन के लिए मछली, चिकन और अंडों पर निर्भर रहते हैं, वह भी राजगिरा का सेवन करके शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं वजन घटाने के लिए राजगिरा कैसे फायदेमंद है और इसे डाइट में शामिल करने के तरीकों के बारे में।
वजन घटाने में क्यों मददगार है राजगिरा?- is Rajgira Good for Weight Loss?
राजगिरा ग्लूटेन फ्री अनाज होता है। इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं राजगिरा के पोषक तत्व शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं, जिससे शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिलती है। साथ ही, राजगिरा फाइबर का अच्छा सोर्स है। फाइबर होने के कारण राजगिरा पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं। पेट जब लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, तो आप जंक फूड और एक्स्ट्रा फूड खाने से बच जाते हैं। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः हार्ट को हेल्दी रखने में भी कारगर है शिलाजीत, जानें सेवन का तरीका
वजन घटाने के लिए राजगीरा कैसे खाएं? - How to Eat Rajgira For Weight Loss?
राजगिरा को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है। गर्मियों के मौसम में राजगिरा के आटे की रोटियां लंच और डिनर में खाई जा सकती है। इसके अलावा आप राजगिरा को नीचे दिए गए तरीकों से भी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः गर्मियों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खाएं ये फ्रूट्स
राजगिरा का सलाद - Rajgira Salad for Weight Loss
गर्मियों के मौसम में जो लोग वेट लॉस की प्लानिंग कर रहे हैं, वह राजगिरा को सलाद के तौर पर खा सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में राजगिरा को 4 से 5 घंटे तक के लिए भिगोकर रख दें। जब राजगिरा पूरी तरह के फूल जाए, तो अपनी पसंदीदा सब्जियों और फलों को एक बाउल में काट लें। इसके बाद इसमें ऊपर से भिगोया हुआ राजगिरा और नींबू का रस डालकर सेवन करें।
राजगिरा का हलवा - Rajgira Halwa for Weight Loss
व्रत के दौरान अक्सर लोग राजगिरा का हलवा खाना पसंद करते हैं। वेट लॉस के दौरान भी राजगिरा का हलवा खाया जा सकता है। ध्यान रहे कि आप इसमें घी और चीनी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। राजगिरा के हलवे में आप चीनी की बजाय गुड़ या आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। राजगिरा का हलवा खाने से शरीर को पूरे दिन एनर्जी मिलती है।
राजगिरा के लड्डू खाएं - Rajgira Ladoo for Weight Loss
वेट लॉस के लिए राजगिरा के लड्डू भी एक अच्छा ऑप्शन है। राजगिरा के लड्डू में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। यही कारण है कि यह वेट लॉस के लिए अच्छा माना जाता है। ध्यान दें कि राजगिरा की तासीर गर्म होती है। गर्मियों के मौसम में अगर आप राजगिरा के लड्डू का सेवन कर रहे हैं, तो एक दिन में 1 पीस से ज्यादा न खाएं।