Doctor Verified

डिलीवरी के बाद बढ़े हुए पेट को कम करेंगे डॉक्टर के बताए ये ट्रिक्स, आज से करें फॉलो

How to reduce belly pouch after delivery in hindi: डिलीवरी के बाद बढ़ा हुआ बैली फैट महिलाओं में शर्मिंदगी का कारण बनता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
डिलीवरी के बाद बढ़े हुए पेट को कम करेंगे डॉक्टर के बताए ये ट्रिक्स, आज से करें फॉलो


How to Reduce Belly Pouch After Delivery: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के बदलाव आते हैं। इन बदलावों में सबसे ज्यादा शर्मिंदा करने वाला होता है बैली फैट। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के पेट की मांसपेशियां और त्वचा में खिंचाव आता है। इसकी वजह से डिलीवरी के बाद महिलाओं का बैली फैट दिखने लगता है।

डिलीवरी के बाद बढ़ा हुआ बैली फैट कई महिलाओं के लिए चिंता का विषय बनता है, लेकिन इसे सही देखभाल और प्रयास से कम किया जा सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं, डिलीवरी के बाद बढ़े हुए बैली फैट को कैसे कम किया जा सकता है। इस विषय पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. तान्या गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

How-to-Reduce-Belly-Pouch-After-Delivery-insie

1. पेट को बांधकर रखें

डॉ. तान्या गुप्ता के अनुसार, डिलीवरी के तुरंत बाद महिलाओं को अपने पेट को सूती कपड़े, चुन्नी या फिर पोस्टपार्टम बेल्ट को बांधकर रखना चाहिए। डिलीवरी के बाद पेट को बांधकर रखने से प्रेग्नेंसी के दौरान मांसपेशियों में आए खिंचाव को सिकोड़ने में मदद मिलती है। पेट को बांधकर रखने से बैली फैट भय़ी कम होता है।

2. संतुलित आहार खाएं

डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं को बहुत ज्यादा मात्रा में घी का सेवन करने के लिए कहा जाता है। डिलीवरी के बाद महिलाओं को घी के लड्डू, पंजीरी और हरीरा खाने के लिए दिया जाता है। डॉ. तान्या गुप्ता का कहना है कि डिलीवरी के बाद घी का सेवन एक संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। घी के अलावा डिलीवरी के बाद खाने में पोषक तत्वों की जरूरत होती है, इसलिए हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। संतुलित आहार से बैली फैट को कम किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में पीनट बटर खाना सुरक्षित है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान

3. फिजिकल एक्टिविटी

डिलीवरी के बाद बैली फैट को कम करने में फिजिकल एक्टिविटी करना बहुत जरूरी है। डिलीवरी के बाद जब आपको लगे कि अब आप पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं, तो वॉकिंग जैसी एक्सरसाइज करें। इसके साथ पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज, जिसे किगल्स भी कहा जाता है रोजाना करें। पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज पेल्विक मसल्स को मजबूत बनाती है और पेट को टोन करती है। इससे बैली फैट कम होता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Tanya Gupta (@dr_tanyagupta_obsgynae)

इसे भी पढ़ेंः सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद नहीं हो रहा है ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन, तो जानें इसके पीछे का कारण

4. ब्रेस्टफीडिंग करें

डिलीवरी के बाद नवजात शिशु को ब्रेस्टफीडिंग कराने से शरीर में जमा अतिरिक्त कैलोरी को घटाने में मदद मिलती है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की मानें, तो ब्रेस्टफीडिंग से गर्भाशय सिकुड़ने में मदद मिलती है। ब्रेस्टफीडिंग के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव आते हैं जो वजन और बैली फैट को कम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ेंः डिलीवरी के बाद हो रही है थकान? तो खाएं ये 5 चीजें, रहेंगी एनर्जेटिक

5. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

अमूनन भारतीय घरों में डिलीवरी के बाद महिलाओं को कम पानी पीने के लिए दिया जाता है। लेकिन डिलीवरी के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है। पानी पीने से न सिर्फ शरीर हाइड्रेटेड रहता है, बल्कि यह बैली फैट को भी कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में स्ट्रेस बन सकता है प्री-मैच्‍योर डिलीवरी का कारण? एक्सपर्ट से जानें जवाब 

How-many-days-after-delivery-should-the-belly-belt-be-used-inside

निष्कर्ष

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है, डिलीवरी के बाद बढ़े हुए बैली फैट को कम करने के लिए सबसे जरूरी है कि धैर्य बनाए रखें और स्वस्थ आदतों का पालन करें। संतुलित आहार, एक्सरसाइज और जीवनशैली में छोटे-छोटे सुधार करके आप धीरे-धीरे बैली फैट को कम कर सकती हैं।

Read Next

पीरियड के दौरान ओव्यूलेशन होने पर नजर आते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें

Disclaimer