Doctor Verified

क्या डिलीवरी के तुरंत बाद पानी पीने से वाकई पेट बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

घर के बुजुर्ग अक्सर महिलाओं को डिलीवरी के तुरंत बाद पानी नहीं पीने देते हैं। उनका मानना होता है कि इससे पेट बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इस बात की सच्चाई  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डिलीवरी के तुरंत बाद पानी पीने से वाकई पेट बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई


Does drinking water Immediately After Delivery Increase Belly Fat : 9 महीने की प्रेग्नेंसी और उसके बाद डिलीवरी एक थका देने वाली प्रक्रिया है। बच्चे की डिलीवरी के लिए महिलाओं को 12 से 14 घंटे का दर्द, वजाइनल ब्लीडिंग और शरीर के टूटने जैसे असहनीय हालात से गुजरना पड़ता है। प्रसव के तुरंत बाद अक्सर महिलाओं को चक्कर आना, थकान और कमजोरी महसूस होती है। आमतौर जब किसी को चक्कर आने या थकान जैसी समस्या होती है, तो उसे पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन डिलीवरी के बाद जब महिलाओं को इस तरह की समस्या आती है, तो घर के बुजुर्ग उन्हें पानी ही पीने से मना करते हैं। आज से लगभग 1 साल पहले जब मैंने अपने बेटे को जन्म दिया था।

मुझको आज भी याद है डिलीवरी से 12 से 14 घंटे पहले से ही मैंने पानी नहीं पिया था। जब मेरे बच्चे का जन्म हो गया, तब मैंने मां से पानी पीने के लिए मांगा, क्योंकि उस वक्त मुझको अंदर से ऐसा लग रहा था कि सिर्फ पानी ही मुझको नॉर्मल फील करवा सकता है। लेकिन मां ने मुझको पानी देने से साफ मना कर दिया। मां का कहना था कि डिलीवरी के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। डिलीवरी के बाद पानी पिया जाए, तो इससे पेट निकल जाता है और कभी वापस ठीक नहीं होता है। मेरी मां की तरह आज भी कई घरों के बड़े-बुजुर्ग इस बात को मानते हैं। लेकिन क्या वाकई  डिलीवरी के तुरंत बाद पानी पीने से पेट निकल जाता है? इस बात में कितनी सच्चाई है इसका जवाब दे रही हैं राजस्थान के बीकानेर के श्री कृष्णा न्यूरो स्पाइन एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर शेफाली।

इसे भी पढ़ेंः नॉर्मल डिलीवरी में कितने टांके आते हैं? डॉक्टर से जानिए इसके बारे में

क्या डिलीवरी के तुरंत बाद पानी पीने से वाकई पेट बढ़ जाता है? | Does Drinking water Immediately After Delivery Increase Belly Fat

डॉ. शेफाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में डॉक्टर को डिलीवरी के बाद एक महिला से बात करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर शेफाली को प्रसव करने के बाद आई महिला ने कहा कि उसे चक्कर आ रहे हैं। साथ ही महिला को काफी कमजोरी भी महसूस हो रही है। महिला के सवालों का जवाब देते हुए डॉ. शेफाली कहती हैं कि अगर महिलाएं डिलीवरी के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीती हैं, तो इससे उन्हें कई तरह ही स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। डॉक्टर का कहना है कि डिलीवरी के बाद तुरंत पानी पीने से पेट बढ़ने का कोई कनेक्शन नहीं है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Shafali Dadhich Tungaria (@drshaifali_gyne)

डिलीवरी के तुरंत बाद पानी न पीने से कौन सी परेशानियां होती हैं?

डॉ. शेफाली ने अपनी रील में डिलीवरी के बाद पानी न पिया जाए, तो क्या परेशानियां हो सकती है, इसकी भी जानकारी दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

यूटीआई

कब्ज

डिहाइड्रेशन

अत्यधिक कमजोरी

थकान

शरीर में दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः पीरियड्स के दौरान वजाइना से आती है तेज बदबू? गायनाकॉलॉजिस्ट से जानिए कारण और बचाव के उपाय

 

डिलीवरी के तुरंत बाद पानी पीने के फायदे

डॉक्टर के अनुसार, डिलीवरी के तुरंत महिलाएं सही मात्रा में पानी पिएं, तो इससे उन्हें थकान और कमजोरी महसूस नहीं होती है। साथ ही पानी डिलीवरी के बाद होने वाले स्ट्रेस को भी कम करता है। इसलिए डिलीवरी के बाद पानी पीना जरूरी है। डॉक्टर के मुताबिक डिलीवरी के तुरंत बाद कभी भी एक साथ ढ़ेर सारा पानी नही पीना चाहिए बल्कि शिप- शिप करके पानी पीना चाहिए। धीरे-धीरे पानी पीने से शरीर को सही मात्रा में पोषण मिलता है। जिसका असर ब्रेस्टफीडिंग पर भी पड़ता है। 

All Image Credit: Freepik.com

Read Next

पीसीओडी से पीड़ित महिलाएं दही में मिलाकर खाएं दालचीनी पाउडर, दूर होंगी कई समस्याएं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version