
Causes and prevention tips for vaginal odor during periods: पीरियड्स शब्द सुनने में जितना सरल लगता है। महिलाओं के लिए इसके मायने उतने ही कठिन है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ब्लीडिंग, पीठ और पेट के निचले हिस्से में दर्द, मीठा या खट्टा खाने की क्रेविंग, पैड्स का इस्तेमाल करने बावजूद कपड़े में दाग लगने का डर और प्राइवेट पार्ट में खुजली जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मूड स्विंग जैसी परेशानियां भी होती हैं। इतना ही नहीं ज्यादातर मामलों में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को वजाइना से तेज बदबू का भी सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान वजाइना से आने वाली बदबू न सिर्फ परेशान करने वाली होती है, बल्कि कई बार दूसरों के सामने शर्मिंदा भी कर देती है। महिलाओं का मानना होता है कि पीरियड्स के दौरान वजाइना से आने वाली तेज गंध 5 दिन के बाद अपने आप खत्म हो जाती है, इसलिए वो इस पर ज्यादा फोकस नहीं करती हैं। लेकिन इसके कारणों और पीरियड्स के दौरान वजाइना से आने वाली बदबू से कैसे बचा जाए, इसके बारे बात करना बहुत जरूरी है। आइए गुरुग्राम के सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेष डॉ. आस्था दयाल से जानते हैं इस विषय के बारे में।
पीरियड्स के दौरान वजाइना से बदबू आने का कारण
डॉ. आस्था दयाल के अनुसार, पीरियड्स के दौरान वजाइना से बदबू आने के कई कारण हैं। इसमें वजनाइल ईस्ट इंफेक्शन, योनि एरिया में बहुत अधिक साबुन का इस्तेमाल करना, क्लैमाइडिया, गोनोरिया और ट्राइकोमोनिएसिस के कारण वजाइना से बदबू आती है। कई बार लंबे समय तक पैड और टैम्पोन न बदलने के कारण भी पीरियड्स में वजाइना से बदबू आ सकती है। इसके अलावा पीरियड्स में पार्टनर के साथ संबंध बनाने के बाद सही ढंग से सफाई न करने की वजह से वजाइना से बदबू आती है।
इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये 7 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
पीरियड्स के दौरान वजाइना की बदबू हटाने के उपाय
डॉ. आस्था दयाल की मानें तो पीरियड्स के दौरान वजाइना से आने वाली बदबू को कुछ खास टिप्स के जरिए ठीक किया जा सकता है। इसके लिए किसी तरह की दवाई या थेरेपी की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
1. पीरियड्स में पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर वजाइना की बदबू से बचा जा सकता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकलते हैं। इससे बदबू से बचा जा सकता है।
2. पीरियड्स के दौरान कई तरह की चीजों को खाने की क्रेविंग होती है। लेकिन इस समय में हाई शुगर फूड्स, प्रोसेस्ड, रिफाइंड, लहसुन और प्याज जैसी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इन चीजों की फ्रेगनेंस बहुत हाई होती है, जिसकी वजह से वजाइना से निकलने वाला खून बदबूदार होता है और स्मेल की परेशानी होती है। पीरियड्स के दौरान इस तरह की चीजों को खाने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः प्रोटीन की कमी की वजह से हो सकती हैं ये 5 दुर्लभ बीमारियां, डॉक्टर से जानें इनके बारे में
3. जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान वजाइना से तेज मछली जैसी बदबू आती है, तो इसका अर्थ है कि आपको पर्सनल हाइजीन पर फोकस करना चाहिए। पीरियड्स में हर 6 घंटे में पैड या टैम्पोन को बदलें। नये पैड का इस्तेमाल करने से पहले वजाइना वाले हिस्से को पानी से सही तरीके से साफ करें और बाद में कपड़े से सुखाए।
4. पीरियड्स के दौरान वजाइना से बदबू आने का कारण पसीने वाले अंडरवियर और कपड़े भी हो सकते हैं। डॉक्टर की मानें तो पीरियड्स के दौरान अंडरवियर को भी पैड के साथ बदलना चाहिए। हर 5 घंटे पर अंडरवियर बदलने से वजाइना से आने वाली बदबू को कंट्रोल किया जा सकता है।
5. वजाइना की बदबू से बचने के लिए पीरियड्स के दौरान दही, हरि सब्जियां और फलों का सेवन करें। इस तरह की चीजें महिलाओं के शरीर को अंदर से पोषण देकर बदबू से राहत दिलाती हैं।
All Image Credit: Freepik
Read Next
Breast Size: क्या वाकई नेचुरल तरीके से ब्रेस्ट साइज बढ़ाया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version