Doctor Verified

Breast Size: क्या वाकई नेचुरल तरीके से ब्रेस्ट साइज बढ़ाया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय

नेचुरल तरीके से ब्रेस्ट साइज को नहीं बढ़ाया जा सकता है। हां, कुछ एक्सरसाइज की मदद से महिलाएं अपने चेस्ट मसल्स को टोन्ड कर सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Breast Size: क्या वाकई नेचुरल तरीके से ब्रेस्ट साइज बढ़ाया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय


Is It Really Possible To Increase Breast Size Naturally In Hindi: हर महिला के ब्रेस्ट साइज अलग-अलग होते हैं। ब्रेस्ट साइज के बढ़ने के पीछे कई तरह के फैक्टर जिम्मेदार होते हैं, जैसे उम्र, हार्मोनल बदलाव और आनुवांशिक। ध्यान रखें कि जैसे-जैसे महिला की उम्र बढ़ती जाती है, उनके ब्रेस्ट के साइज अपने आप बढ़ते जाते हैं। यही नहीं, बढ़ती उम्र के साथ ब्रेस्ट लटकने भी लगते हैं। लेकिन, हाल के सालो में हमने देखा है कि बॉलीवुड महिला सेलेब्रिटी अपने टोन्ड ब्रेस्ट को स्क्रीन पर काफी शो ऑफ करती है। यही कारण है कि टोन्ड और बड़े ब्रेस्ट ज्यादातर यंग महिलाओं को पसंद आते हैं। इसके लिए, वे कई तरीके भी अपनाती हैं। कुछ महिलाएं घरेलू उपयों की भी मदद लेती हैं। अब यहां सवाल ये उठता है कि क्या वाकई नेचुरल तरीके से ब्रेस्ट साइज को बढ़ाया जा सकता है या फिर यह महज एक मिथक है? इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से विस्तार से बात की।

क्या वाकई नेचुरल तरीके से ब्रेस्ट साइज बढ़ाया जा सकता है?- Is It Really Possible To Increase Breast Size Naturally In Hindi

Is It Really Possible To Increase Breast Size Naturally In Hindi

भले ही टोन्ड ब्रेस्ट सबको आकर्षित करते हैं और महिलाएं इसे अपनी पर्सनालिटी का अभिन्न हिस्सा मानती हैं। लेकिन, यह ध्यान रखें कि किसी भी तरह के होम रेमेडीज या घरेलू उपायों की मदद से आप ब्रेस्ट साइज को नहीं बढ़ा सकती हैं। इसके लिए कोई भी नेचुरल तरीका कारगर नहीं है। हां, कुछ एक्सरसाइज की मदद से आप चेस्ट मसल्स को टोन्ड कर सकती हैं और स्ट्रेंथ बढ़ा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी परफेक्ट फिगर और शेप

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए क्या किया जा सकता है?

Is It Really Possible To Increase Breast Size Naturally In Hindi

आमतौर पर ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए ज्यादातर महिलाएं सर्जरी का सहारा लेती हैं। इसमें ब्रेस्ट ऑगमेंटेशन या ब्रेस्ट इंप्लांट काफी प्रचलित हैं। इसके अलावा, ब्रेस्ट का साइज आपकी लाइफस्टाइल, हार्मोंस, बॉडी वेट और प्रेग्नेंसी आदि जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। लेकिन, ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सर्जरी का सहारा लेना सही नहीं है। इससे हेल्थ से जुड़ी अन्य परेशानियां हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Breast Growth Tips: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके, धीरे-धीरे होने लगेगी ग्रोथ

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज

जैसा कि हमने पहले ही जिक्र किया है कि नेचुरल तरीके से ब्रेस्ट साइज को नहीं बढ़ाया जा सकता है। कुछ एक्सरसाइज की मदद से चेस्ट मसल्स को टोन्ड कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं-

  • डंबल चेस्ट प्रेस। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको दो डंबल चाहिए। इनकी मदद से आप चेस्ट प्रेस करते हैं, जिससे चेस्ट टोन्ड होती है।
  • डंबल चेस्ट प्रेस की ही तरह आप पुश अप्स भी कर सकती हैं। यह पुरुष और महिला दोनों के लिए फायदेमंद है। इससे भी चेस्ट टोन्ड होती है।
  • प्लैंक शोल्डर टेप भी चेस्ट के लिए अच्छी एक्सरसाइज है। इसकी मदद से बॉडी की स्टेबिलिटी यानी स्थिरता बढ़ती है और हाथों की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

गर्मियों में इन 5 गलतियों के कारण हो सकती है अंडरबूब में रैशेज, जानें इनके बारे में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version