Fenugreek Seeds and Breast Size: सुडौल और बड़े स्तन, महिलाओं की खूबसूरती पर चार चांद लगा देते हैं। सुडौल स्तनों से महिलाओं की पर्सनैलिटी भी निखर कर सामने आती है। वहीं, छोटे, लटके और ढीले स्तन, महिलाओं के कॉन्डिफेंस लेवल को गिरा देते हैं। ऐसे में अक्सर महिलाएं अपने स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए सर्जरी, इंजेक्शन या दवाइयों का उपयोग करती हैं। लेकिन, कुछ महिलाएं ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए घरेलू उपायों को भी आजमाती हैं। कोई महिला सौंफ के बीजों का सेवन करती हैं, तो कोई स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए मेथी के बीजों का सेवन करती हैं। कहा जाता है कि मेथी के बीजों में फाइटो एस्ट्रोजन और डायोजेनिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो महिलाओं के शरीर में प्रोलैक्टिन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन को बढ़ावा देते हैं। इन हार्मोन्स का स्तर बढ़ने से, स्तनों के विकास में भी मदद मिलती है। लेकिन, क्या वाकई मेथी के बीज खाने से ब्रेस्ट साइज बढ़ता है? क्या मेथी के बीज स्तनों का आकार बढ़ाने में असरदार होते है (Kya Methi ke Beej Khane se Breast Size Badhta Hai)?
क्या मेथी के बीज खाने से ब्रेस्ट साइज बढ़ता है?
रामहंस चेरिटेबल हॉस्टिपल, सिरसा के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं, “आयुर्वेद के अनुसार मेथी के बीजों का सेवन करने से स्तनों के आकार में कोई बदलाव नहीं आता है। मेथी के बीजों का उपयोग वेट लॉस करने के लिए किया जाता है। इससे मसल्स मास कम हो सकता है। ऐसे में ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए मेथी के बीजों का सेवन करना सही नहीं है।”
मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर, नई दिल्ली की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता बताती हैं, “मेथी के बीज खाने से ब्रेस्ट साइज बढ़ते हैं, इस बात का समर्थन करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। माना जाता है कि मेथी में फाइटोएस्ट्रोजन होता है, जो एस्ट्रोजन हार्मोन को बढ़ावा देता है। लेकिन, मेथी का स्तनों के ऊतकों पर पड़ने वाले असर के बारे में अभी रिसर्च की जरूरत है। स्तनों का आकार मुख्य रूप से जेनेटिक होता है। इसके अलावा, हार्मोन का स्तर और शरीर में मौजूद फैट, स्तनों के आकार में बदलाव कर सकते हैं। मेथी जैसे घरेलू उपायों से स्तनों के आकार को बढ़ाना बेहद मुश्किल है।”
इसे भी पढ़ें- Breast Size Tips: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी परफेक्ट फिगर और शेप
क्या कहती है स्टडी?
मेथी के बीजों से स्तनों का आकार बढ़ता है या नहीं, इस पर ज्यादा रिसर्च उपलब्ध नहीं है। कुछ अध्ययनों की मानें, तो मेथी के बीज ब्रेस्ट साइज में कोई बदलाव नहीं करते हैं। यानी मेथी के बीजों का सेवन करने से ब्रेस्ट साइज नहीं बढ़ता है। वहीं, कुछ अन्य अध्ययनों से पता चलता है कि मेथी के बीजों में एस्ट्रोजेनिक गुण होते हैं, जो ब्रेस्ट साइज बढ़ा सकते हैं। वहीं, कुछ अध्ययनों में मेथी के बीज और ब्रेस्ट साइज को लेकर परस्पर विरोधी परिणाम पाए गए हैं।
रिसर्च की मानें तो मेथी के बीजों का सेवन करने से स्तनों के आकार में बदलाव नहीं होता है। लेकिन, मेथी के बीज खाने से ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन बढ़ता है। अगर किसी महिला को स्तनों में दूध कम बनता है, तो वह मेथी के बीजों का सेवन कर सकती है। मेथी के बीज, स्तनों में दूध का उत्पादन बढ़ाने में मदद करते हैं।