Tue Oct 27, 2026 | 01:48 AM IST

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद करेंगे मेथी के बीज, जानें इस्तेमाल का तरीका

Fenugreek Seeds For Increasing Breast Size: मेथी के बीज ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में बहुत लाभकारी साबित हो सकते हैं, जानें मेथी के बीज से ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं।
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद करेंगे मेथी के बीज, जानें इस्तेमाल का तरीकाब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद करेंगे मेथी के बीज, जानें इस्तेमाल का तरीका

Fenugreek Seeds For Increasing Breast Size: छोटे स्तन, ढीले-लटकते ब्रेस्ट न सिर्फ आपके बॉडी शेप को खराब करते हैं, बल्कि देखने में भी बहुत खराब लगते हैं। लेकिन महिलाओं में स्तनों का छोटा आकार और थुलथुले होने की समस्या बहुत आम हो गई है। यह आपकी सुंदरता को बहुत प्रभावित करता है। यहां तक कि बहुत बार महिलाओं के इसके कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। यह उनमें आत्मविश्वास की कमी का कारण भी बनता है। लेकिन अब सवाल यह है की छोटे स्तनों का आकार बढ़ाने, साथ ही उन्हें सुडौल बनाने के लिए क्या करें?

स्तनों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए महिलाएं महंगी-महंगी क्रीम, तेल और तरह-तरह के घरेलु नुस्खे आजमाती हैं, फिर भी समस्या दूर नहीं होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं ब्रेस्ट साइज बढ़ाने और उन्हें सुडौल-आकर्षक बनाने के लिए मेथी के बीज का प्रयोग बहुत लाभकारी साबित हो सकता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! मेथी के बीज में कुछ ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो नेचुरली ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद करते हैं। बस आपको सही तरीके से इसका इस्तेमाल करना है। इस लेख में हम आपको मेथी के बीज से ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं या ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए मेथी के बीज का प्रयोग कैसे करें? इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Fenugreek Seeds For Increasing Breast Size in hindiFenugreek Seeds For Increasing Breast Size in hindi

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में कैसे फायदेमंद है मेथी के बीज- Benefits Of Fenugreek Seeds For Increasing Breast Size

मेथी के बीज ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद करते हैं, इसको लेकर अभी क्लीनिकल सबूत बहुत काम हैं। लेकिन यह एक अद्भुत जड़ी-बूटी है, जो जिसमें हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने वाले गुण होते हैं। आयुर्वेद में हार्मोनल समस्याओं को दूर करने के लिए मेथी के बीज का प्रयोग बड़े स्तर पर किया जाता है। यह शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन की प्रतिक्रिया को बढ़ावा देता है। इसके अलावा मेथी के बीज प्रोलैक्टिन हार्मोन के अधिक उत्पादन में मदद करते हैं। यह हार्मोन स्तनों का आकार बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।

इसे भी पढें: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए खाएं ये 6 फूड्स, सुडौल हो जाएगा स्तनों का आकार

मेथी के बीज से ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं- how to use fenugreek seeds for increase breast size

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आप मेथी के बीज को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। सुबह खाली पेट पानी में 1 चम्मच मेथी के बीज उबालकर, इस पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप सरसों के तेल में मेथी के बीज पकाकर, इस तेल से स्तनों की मालिश कर सकती हैं।

इसे भी पढें: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सरसों तेल और मेथी का करें इस्तेमाल, सुडोल होंगे स्तन

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सरसों के तेल और मेथी के बीज से मालिश कैसे करें- Fenugreek seeds and mustard oil for breast enlargement

इसके लिए आपको एक पैन में 50ml सरसों का तेल और 1-2 चम्मच मेथी के बीज डालकर, इसे अच्छी तरह गर्म कर लेना है। इसे छान लें। इसे किसी कंटेनर में स्टोर कर लें। इस तेल से रात को सोने से पहले नियमित स्तनों की सर्कुलर मोशन में मालिश करें। यह स्तनों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इससे स्तनों में कसाव आएगा, आकार बढ़गा साथ स्ट्रेच मार्क्स जैसी समस्याएं भी दूर होंगी।

All Image Source: Freepik

Read Next

→ क्‍या गर्भनिरोध के लिए कॉपर टी लगवाने से वजन बढ़ता है? डॉक्‍टर से जानें सही जवाब

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 28, 2022 17:40 IST

    Published By : Vineet Kumar