Tue Oct 27, 2026 | 02:44 AM IST

Doctor Verified

क्‍या गर्भनिरोध के लिए कॉपर टी लगवाने से वजन बढ़ता है? डॉक्‍टर से जानें सही जवाब

Copper T and Weight Gain: कॉपर टी गर्भन‍िरोधक उपाय है। कुछ मह‍िलाएं इस ड‍िवाइस से वजन बढ़ने की श‍िकायत करती हैं। जानते हैं इसमें क‍ितनी सच्‍चाई है। 
क्‍या गर्भनिरोध के लिए कॉपर टी लगवाने से वजन बढ़ता है? डॉक्‍टर से जानें सही जवाब क्‍या गर्भनिरोध के लिए कॉपर टी लगवाने से वजन बढ़ता है? डॉक्‍टर से जानें सही जवाब

Does Copper T Cause Weight Gain: 30 वर्षीय रंजना गौर ने जब गर्भन‍िरोध के ल‍िए कॉपर टी लगवाने का मन बनाया, तो उनकी दोस्‍त वर्षा ने यह कहकर उन्‍हें रोक द‍िया क‍ि कॉपर टी लगवाने के बाद मेरा वजन बढ़ गया है, इसे मत लगवाओ। यह सुनकर रंजना भी डर गईं और उन्‍होंने कॉपर टी न लगवाने का फैसला क‍िया। तो क्‍या कॉपर टी लगवाने से वाकई वजन बढ़ता है? (Does Copper T Cause Weight Gain) कॉपर टी एक गर्भन‍िरोधक उपाय है। यह लंबे समय तक चलता है। कॉपर टी को कभी भी हटाया या लगाया जा सकता है। अगर आप प्रेग्नेंसी प्‍लान कर रही हैं, तो उसे न‍िकलवाना आसान है। वहीं एक बार अगर कॉपर टी लगवा ल‍िया, तो वह 5 या 10 साल तक भी चल सकता है। यह न‍िर्भर करता है क‍ि आपको कौन सा कॉपर टी लगवाना है। बहुत सी मह‍िलाएं डॉक्‍टर से यह सवाल करती हैं क‍ि क्‍या कॉपर टी उनके ल‍िए सेफ है और क्‍या इससे मोटापा बढ़ता है? इसके जवाब में लखनऊ के झलकारीबाई अस्‍पताल की गाइनोकॉलोज‍िस्‍ट डॉ दीपा शर्मा बताती हैं क‍ि कॉपर टी पूरी तरह से मह‍िलाओं के ल‍िए सुरक्ष‍ित है। यह ड‍िवाइस मह‍िलाओं को केवल प्रेग्नेंसी से बचाता है। हालांक‍ि कॉपर टी की मदद से आप सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (STI) से नहीं बच सकतींं। यह केवल एक गर्भन‍िरोधक ड‍िवाइस है। जबक‍ि कंडोम के प्रयोग से एसटीआई (STI) से बचा जा सकता है। कॉपर टी से मोटापे का कोई संबंध‍ है या नहीं यह हम आपको आगे बताएंगे। 

copper t and weight gaincopper t and weight gain

कॉपर टी लगवाने से मोटापा बढ़ता है क्या?- Does Copper T Cause Weight Gain

गाइनोकॉलोज‍िस्‍ट डॉ दीपा शर्मा ने बताया क‍ि कॉपर टी लगवाने से वजन नहीं बढ़ता। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है मेटाबॉल‍िज्‍म रेट स्‍लो हो जाता है। साथ ही खान-पान की आदतों में आए बदलाव के कारण वजन बढ़ता है। इसका कॉपर टी से कोई संबंध नहीं है। कॉपर टी, अंग्रेजी अक्षर टी के आकार का होता है। यह एक प्‍लास्‍ट‍िक ड‍िवाइस है ज‍िसे गर्भन‍िरोधक के ल‍िए इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। इस ड‍िवाइस के इर्द-ग‍िर्द एक पतली कॉपर कॉइल लपेटी हुई होती है। जब मह‍िला के गर्भाशय में यह ड‍िवाइस इंसर्ट क‍िया जाता है, तो कॉपर ऑयन्‍स या तत्‍व (Copper Ions), स्‍पर्म को एग तक पहुंचने से रोकते हैं। एग को इंप्‍लांट होने से रोकने के ल‍िए यह ड‍िवाइस सुरक्ष‍ित मानी जाती है। आपको बता दें क‍ि इस पूरी प्रक्र‍िया में हार्मोन्‍स का कोई संबंध नहीं है। वहीं दूसरी तरफ, गर्भन‍िरोधक गोल‍ियों में हार्मोन्‍स पाए जाते हैं जैसे- एस्‍ट्रोजन और प्रोजेस्‍टेरोन। इन गोल‍ियों को तैयार करने के ल‍िए डाले जाने वाले हार्मोन्‍स स‍िंथेट‍िक होते हैं। यह आपके मास‍िक चक्र को कुछ हद तक प्रभाव‍ित कर सकते हैं। हालांक‍ि जो नई गोल‍ियां हैं उसमें हार्मोन्‍स के असंतुलन की श‍िकायत को पूरी तरह से खत्‍म क‍िया गया है।      

कॉपर टी लगवाने के साइड इफेक्ट्स और उपाय- Copper T Side Effects and Solution     

  1. डॉ दीपा ने बताया क‍ि कई मह‍िलाओं को कॉपर टी लगवाने के बाद हैवी ब्‍लीड‍िंग होती है। लेक‍िन ऐसा हर केस में नहीं होता। ज‍िन मह‍िलाओं को हैवी ब्‍लीड‍िंग होती है, उन्‍हें हम दवाएं देते हैं ज‍िससे ब्‍लीड‍िंग रुक जाए। ब्‍लीड‍िंग की समस्‍या 2 से 3 महीनों तक रह सकती है।
  2. कुछ मह‍िलाओं को पीर‍ियड्स के बीच में स्‍पॉट‍िंग यानी दो पीर‍ियड्स के बीच में ब्‍लीड‍िंग की श‍िकायत होती है। लेक‍िन जैसे-जैसे कॉपर टी आपके शरीर के साथ एडजस्‍ट हो जाएगा, तो यह श‍िकायत भी दूर हो जाएगी।
  3. इसके अलावा कुछ मह‍िलाओं को पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द होता है। इसके ल‍िए डॉक्‍टर की बताई दवाओं का सेवन करने से आराम म‍िलता है।        
  4. ज‍िन मह‍िलाओं को कॉपर टी से एलर्जी होती है, उन्‍हें कॉपर टी नहीं लगवाना चाह‍िए। अगर मह‍िला को यह बात पहले से पता नहीं है, तो असामान्‍य लक्षणों पर गौर करें। कॉपर टी लगवाने के बाद अगर शरीर पर रैशेज, वजाइना में दर्द या खुजली हो रही है, तो यह कॉपर एलर्जी का लक्षण है। लेक‍िन यह एलर्जी बहुत रेयर केस में होती है। कई बार हम वजाइनल एलर्जी को कॉपर एलर्जी समझ लेते हैं। लक्षणों की पहचान के ल‍िए गाइनोकॉलोज‍िस्‍ट से संपर्क करें। 

इसे भी पढ़ें- अगर आप भी गर्भनिरोध के लिए कॉपर टी लगवाने के बारे में सोच रही हैं तो पहले जान लें ये जरूरी बातें 

क्‍या कॉपर टी लगवाने के बाद बाहर न‍िकल सकती है?- Can Copper T Fall Out of Body

हां, कुछ मामलों में ऐसा होता है। उदाहरण के ल‍िए जो मह‍िलाएं ड‍िलीवरी के बाद कॉपर टी लगवाती हैं, उनमेंं यह श‍िकायत देखने को म‍िलती है क‍ि कॉपर टी बाहर न‍िकल गई। लेक‍िन इसका कारण यह है क‍ि ड‍िलीवरी के बाद गर्भाशय का साइज कुछ समय के ल‍िए बढ़ जाता है और इस वजह से कॉपर टी बाहर न‍िकल सकती है। वहीं ज‍िन मह‍िलाओं की कभी कोई प्रेग्नेंसी ह‍िस्‍ट्री नहीं रही है, उन्‍हें कॉपर टी न‍िकल जाने की श‍िकायत हो सकती है। ज‍िन मह‍िलाओं के यूट्रस में गांठ होती है, उनके गर्भाशय की वॉल लाइन‍िंग ब‍िगड़ जाने के कारण कॉपर टी ठीक से फ‍िट नहीं होती और बाहर आ जाती है। इसके अलावा कॉपर टी आसानी से बाहर न‍िकल आए, यह स्‍थ‍ित‍ि नहीं बनती। 

कॉपर टी एक सुरक्ष‍ित और सस्‍ता गर्भन‍िरोधक उपाय है। अपने डॉक्‍टर की सलाह पर आप इसे आसानी से लगवा सकती हैं। यह जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।  

Read Next

→ ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए खाएं ये 6 फूड्स, सुडौल हो जाएगा स्तनों का आकार

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 24, 2023 12:50 IST

    Published By : Yashaswi Mathur