अगर आप भी गर्भनिरोध के लिए कॉपर टी लगवाने के बारे में सोच रही हैं तो पहले जान लें ये जरूरी बातें

अनचाहे गर्भ को रोकने का एक बेहतर विकल्प है कॉपर टी। लेकिन कभी-कभी पूरी सावधानी से कॉपर टी न लगने पर इसके साइड इफेक्ट झेलने पड़ते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
अगर आप भी गर्भनिरोध के लिए कॉपर टी लगवाने के बारे में सोच रही हैं तो पहले जान लें ये जरूरी बातें


परिवार नियोजन का एक बेहतर विकल्प है कॉपर टी। आजकल गर्भनिरोधकों में तमाम दवाएं व इंजेक्शन बाजार में उपलब्ध हैं। महिलाएं अक्सर कॉपर टी (Copper T) का सहारा तब लेती हैं जब उन्हें अनचाहे गर्भ को रोकना होता है। तो वहीं अगर कोई महिला एक बार मां बन गई है और अभी बच्चा नहीं करना चाहती है तो वह भी कॉपर टी का सहारा ले सकती है। कॉपर टी तांबे (कॉपर) और प्लास्टिक का एक छोटा सा यंत्र होता है। जो महिलाओं के गर्भाशय में लगाया जाता है। इसकी टी शेप महिलाओं के गर्भाशय में आसानी से फिट हो जाती है। लेकिन कई मामलों में देखा गया है कि कॉपर टी अगर सुरक्षित या सही तरीके से न लगाई गई हो तो वह मिसप्लेस हो जाती है या महिलाओं को उससे परेशानी होने लगती है। यही वजह है कि वे कॉपर टी निकलवा देती हैं। मोहाली के ग्रेशियन सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पीटल  की गाइनाकॉलोजिस्ट डॉ. प्रज्ञा गोयल ने कॉपर टी लगाने से पहले और कॉपर टी लगवाने के बाद महिला को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इस बारे में हमें जानकारी दी। कॉपर टी से जुड़े अन्य सवालों पर भी उन्होंने प्रकाश डाला।

inside1_CopperT

कॉपर-टी सूट न होने पर क्या होता है?

डॉ. प्रज्ञा ने बताया कि बहुत सी महिलाओं को कॉपर टी सूट नहीं होती। इसके बाद उन्हें ब्लीडिंग होने लगती है। इंफेक्शन के चांसेज ज्यादा बढ़ जाते हैं। डिस्चार्ज ज्यादा होने लगता है। अंदर पेल्विस में इनफेक्शन होता है तो कॉपर टी निकालनी पड़ती है। अगर पूरी सावधानी से कॉपर टी लगाएं तो कोई नुकसान नहीं होता। ऐसा माना जाता है कि कॉपर टी 99 फीसद सफल होती है। 

inside3_CopperT

कॉपर टी लगवाने से पहले इन बातों का ख्याल 

गाइनाकॉलोजिस्ट डॉ. प्रज्ञा ने बताया कि कॉपर टी अनचाहे गर्भ को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है, लेकिन कई बार यह देखा गया है कि महिलाएं यह शिकायत लेकर आती हैं कि कॉपर टी लगाने के बाद उन्हें ब्लीडिंग, पेट में दर्द या वजाइना में दर्द या सूजन होने लगी है। ऐसी कोई भी स्थिति तब आती है जब कॉपर टी सावधानीपूर्वक न लगाई गई हो। डॉक्टर ने ओन्ली माइ हेल्थ को बताया कि जब भी महिलाएं किसी डॉक्टर के पास कॉपर टी लगवाने जाती हैं तो निम्न बातों को ध्यान में रखना चाहिए। 

1. पीरियड के बाद ही कॉपर टी लगवाएं। पीरियड के बाद कॉपर टी लगाने से बच्चा होने की संभावना कम हो जाती है। अगर कोई महिला पीरियड के बीच में कॉपर टी लगवाती है तो वह प्रेग्नेंट हो सकती है। डॉ. प्रज्ञा ने बताया कि कॉपर टी हमेशा पीरियड के बाद इसलिए लगाते हैं क्योंकि इस समय महिलाओं के जिस हिस्से में कॉपर टी लगनी है वह थोड़ा ज्यादा खुल जाता है। उस समय कॉपर टी लगाना आसान होता है। और इससे यह भी पता चल जाता है कि महिला प्रेग्नेंट नहीं है तो कॉपर टी लगाना ठीक रहता है। 

2. जब भी आप कॉपर टी लगवाएं तब ध्यान रखें कि डॉक्टर ने हाथों में दस्ताने पहनें हों। जो कोट उन्होंने पहना है वह साफ है। 

3. कॉपर टी लगाते समय मरीज को जिस बिस्तर पर लिटाया जाता है वह अच्छे से साफ हो। उस पूरे एरिया को क्लीन करें। स्टरॉयड शीट लगाकर कॉपर टी लगाना चाहिए।

4. पूरी सावधानी और सफाई का ध्यान रखकर लगाई कॉपर टी लगाने पर पेशेंट को इन्फेक्शन का खतरा कम होता है। 

5. जिन उपकरणों का इस्तेमाल करके कॉपर टी लगाई जा रही है वे पूरी तरह से साफ हों, तब भी मरीज को संक्रमण नहीं होगा। 

6. डॉ. प्रज्ञा का कहना है कि अगर कॉपर टी लगाने से पहले अगर महिला को कोई पहले से कोई इन्फेक्शन है या डिस्चार्ज हो रहा है तो हम पहले इन्फेक्शन का इलाज करते हैं। फिर कॉपर टी लगाते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार यूटरस में रसोली होती है खून ज्यादा बहता है ऐसी स्थितियों में हम कॉपर टी नहीं लगाते। पहले उसका इलाज करते हैं फिर कॉपर टी लगाते हैं।

इसे भी पढ़ेंगर्भनिरोधक गोलियों के नियमित सेवन के हो सकते हैं कई दुष्प्रभाव, भावनात्मक रूप से परेशान हो सकती हैं आप: रिसर्च

कॉपर टी लगवाने के बाद इन बातों को ध्यान में रखें

गाइनाकॉलोजिस्ट डॉ. प्रज्ञा के मुताबिक कॉपर टी पांच साल और 10 साल वाली समय सीमा की होती है। यह दंपतियों पर डिपेंड करता है कि वे कितने समये के लिए कॉपर टी लगवाना चाहते हैं। लेकिन जो महिलाएं कॉपर टी लगवाना चाहती हैं वे इन बातों का जरूर ध्यान रखें, ताकि उन्हें कॉपर टी से संबंधित परेशानियां न हों। 

1. कॉपर टी हमेशा अस्पताल में ही लगवाएं। साथ ही ध्यान दें कि अस्पताल में जिस जगह कॉपर टी लगाई जा रही है वहां साफ-सफाई का  पूरा ध्यान रखा गया है। 

2. डॉ. के मुताबिक कॉपर टी लगाने के बाद जो पहला पिरियड आता है उसके बाद जांच कराएं। क्योंकि इस स्थिति में कॉपर टी निकलने की ज्यादा संभावना होती है। अगर कॉपर टी लगाने के बाद पिरियड मिस हो जाए तब भी जांच करानी है और जब आ जाएं तब भी करानी है।

3. कॉपर टी लगाने के बाद भी महिला प्रेग्नेंट हो सकती है। अगर कॉपर टी लगाने के बाद पिरियड मिस हो जाए तो यह न समझें कि आपने कॉपर टी लगाई है तो आप प्रेग्नेंट नहीं हो सकते, आप हो सकते हैं। इसलिए ऐसी समस्या आने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।  

4. सेल्फ एग्जामीनेशन करते रहें। कॉपर टी का जो धागा निकला हुआ रहता है उसे छूकर जांच करते रहें कि कॉपर टी सही जगह पर है या नहीं है। अगर वो धागा आप महसूस नहीं कर पा रहे हैं तब भी आप डॉक्टर के पास जरूर जाएं। कहीं ऐसा न हो कि कॉपर टी मिसप्लेस हो गई हो। या फिर कॉपर टी एब्डॉमिनल में चली गई हो। हालांकि कॉपर टी के एब्डॉमिनल में जाने के चांसेस बहुत कम होते हैं। 

इसे भी पढ़ेंप्रेग्नेंसी को रोकने के लिए कौन सा गर्भनिरोधक उपाय है बेस्ट? पहले जानें फिर चुनें सही तरीका

inside2_CopperT

क्या कॉपर टी लगाने के बाद बना सकेत हैं संबंध?

कॉपर टी लगवाने वाले दंपतियों में यह सवाल बहुत आम है कि क्या वे कॉपर टी लगवाने के बाद संबंध बना सकते हैं या नहीं। तो इस सवाल के जवाब में डॉ. प्रज्ञा ने बताया कि हां बना सकते हैं। कॉपर टी लगाने से संबंध बनाने पर कोई असर नहीं पड़ता। कॉपर टी लगने के बाद अनचाहे गर्भ की चिंता भी नहीं रहती, ऐसे में दंपति अधिक सहज तरीके से संबंध बना सकते हैं।

अनचाहे गर्भ को रोकने का कॉपर टी सबसे सटीक उपाय है। लेकिन कई बार कॉपर टी लगाते समय जब डॉक्टर पूरी सावधानी और साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते तो इसके साइड इफेक्ट भी महिलाओं को झेलने पड़ते हैं। यही वजह है कि कुछ महिलाओं को कॉपर टी सूट नहीं करती। इसके लिए डॉ. प्रज्ञा गोयल ने बताया कि जब भी कॉपर टी लगाई जाती है तब सफाई का बहुत ध्यान रखा जाता है। साथ ही यह भी ध्यान रखा जाता है कि मरीज को भी पहले से कोई संक्रमण न हो। अगर आप भी ऐसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें।

Read more on Women Health in Hindi

Read Next

महिलाओं में हार्मोनल डिसॉर्डर से अनियमित हो सकते हैं पीरियड्स, जानें मासिक चक्र ठीक करने के 5 उपाय

Disclaimer