Doctor Verified

एक समय के बाद कॉपर टी निकलवाना क्यों होता है जरूरी? जानें गायनाकॉलॉजिस्ट से

Why is it necessary to remove Copper T after a certain time : अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने में कॉपर-टी फायदेमंद है, लेकिन इस एक समय सीमा के भीतर निकलवाना जरूरी होता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
एक समय के बाद कॉपर टी निकलवाना क्यों होता है जरूरी? जानें गायनाकॉलॉजिस्ट से


Why is it necessary to remove Copper T after a certain time :अनचाही प्रेग्नेंसी से बचाव करने के लिए कॉपर-टी का इस्तेमाल कई दशकों से किया जा रहा है। अक्सर महिलाएं पहली प्रेग्नेंसी के बाद कॉपर-टी लगवाती हैं। कॉपर टी, जिसे इंट्रा यूटेराइन डिवाइस (IUD) भी कहा जाता है। इसे प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए महिलाओं के गर्भाशय में डाला जाता है। कुछ महिलाएं सोचती हैं कि एक बार कॉपर-टी लगवा ली जाए, तो वह आजीवन काल तक अनचाही प्रेग्नेंसी से बच सकती हैं। लेकिन असल में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

कॉपर-टी प्रेग्नेंसी को रोकने का कोई स्थायी डिवाइस नहीं होता है और एक निश्चित समय के बाद इसे निकलवाना जरूरी हो जाता है। आज इस लेख में हम इसी बारे में चर्चा करेंगे। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए ओनलीमायहेल्थ की टीम ने नोएडा स्थित मदरहुड हॉस्पिटल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. तनवीर औजला से बात की।

इसे भी पढ़ेंः क्या कॉपर-टी इनफर्टिलिटी का कारण बन सकती है? स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ से जानें जवाब

myths-about-copper-t-inside

कॉपर टी की समय सीमा क्या है?- What is the time limit for Copper T?

डॉ. तनवीर औजला के अनुसार, कॉपर-टी अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए 5 से 10 साल तक ही प्रभावी होता है। कॉपर-टी मुख्य रूप से तांबे का एक डिवाइस है। यह गर्भाशय में स्पर्म के निषेचन की प्रक्रिया को रोकता है। समय के साथ कॉपर की प्रभावशीलता कम हो जाती है। इसकी वजह से कॉपर-टी का इस्तेमाल करने के बावजूद प्रेग्नेंसी हो सकती है, इसलिए एक निश्चित समय के बाद उसे निकालना जरूरी होता है। एक बार कॉपर-टी लगवाने के बाद आपको कब इसे निकलवाना और बदलना चाहिए, इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।

समय पर कॉपर टी निकलवाना क्यों है जरूरी?- Why is it important to get Copper T removed on time?

  1. स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का कहना है कि 5 या 10 साल के बाद कॉपर-टी की समय सीमा खत्म होने के बाद यह गर्भाशय में स्पर्म के निषेचन की प्रक्रिया को रोकने में सक्षम नहीं रहती है, इसलिए उसे निकलवाना जरूरी हो जाता है।
  2. गर्भाशय की गुहा में कॉपर-टी डिवाइस के लंबे समय तक बने रहने से संक्रमण, श्रोणि सूजन की बीमारी (पीआईडी), और गर्भाशय की क्षति जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  3. समय पूरा होने पर कॉपर-टी को न निकलवाया जाए, तो यह गर्भाशय को स्थायी तौर पर नुकसान पहुंचा सकती है। इसकी वजह से गर्भाशय में दर्द, अनियमित पीरियड्स जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं।
  4. यदि कॉपर-टी अधिक समय तक गर्भाशय में रहती है, तो इसमें मौजूद तांबा धीरे-धीरे शरीर पर नेगेटिव इफेक्ट भी डाल सकता है।
  5. प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए भी कॉपर-टी का इस्तेमाल एक समय के बाद न करने की सलाह दी जाती है।

Why-is-it-necessary-to-remove-Copper-T-after-a-certain-time-inside

कॉपर टी निकलवाने का सही समय क्या है?- What is the right time to remove Copper T?

डॉ. तनवीर औजला के अनुसार, अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए जब महिला के गर्भाशय पर कॉपर-टी लगवाया जाता है, तो इसका एक समय निर्धारित होता है। मुख्य रूप से कॉपर-टी निकलवाने का सही समय 5 और 10 साल है। इस समय अवधि के आगे भी अगर कोई महिला गर्भनिरोधक जारी रखना चाहती है, तो पुराने डिवाइस को हटाकर नया लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या डिलीवरी से पहले वजाइना के बाल हटाना जरूरी है? स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ से जानें

कॉपर-टी निकलवाने की प्रक्रिया क्या है?- What is the procedure for removing Copper-T?

महिलाओं के गर्भाशय पर लगाए जाने वाले कॉपर-टीको लगाना और निकालना बहुत ही आसान है। कॉपर-टी को निकालने के लिए सबसे पहले डॉक्टर स्पेकुलम की मदद से गर्भाशय के मुंह को खोलते हैं और डिवाइस को धीरे-धीरे बाहर निकालते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान महिला को थोड़ी-सी असुविधा और दर्द हो सकता है। कुछ मामलों में कॉपर-टी निकालने के बाद वजाइना से हल्की ब्लीडिंग की परेशानी भी हो सकती है। हालांकि यह परेशानी कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है।

इसे भी पढ़ेंः बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत पीती हैं चांदी के गिलास से पानी, आयुर्वेद में बताए गए हैं इसके बहुत सारे फायदे

इसे भी पढ़ेंः रुके हुए पीरियड्स को जल्द लाने में मदद करेगा ये हर्बल काढ़ा, न्यूट्रिश्निस्ट से जानें रेसिपी

निष्कर्ष

अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए कॉपर-टी एक सुरक्षित उपाय है। लेकिन इसे सही समय पर निकलवाना बेहद जरूरी है। कॉपर-टी को निकलवाने से संक्रमण और गर्भाशय से जुड़ी परेशानियों से बचा जा सकता है। अगर आप प्रेग्नेंसी से बचाव के लिए कॉपर-टी का इस्तेमाल कर रही हैं, तो बीच-बीच में डॉक्टर से चेकअप जरूर करवाएं। कॉपर-टी लगवाने के बाद आपको हैवी ब्लीडिंग या कोई अन्य परेशानी हो रही है, तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं।

Read Next

अनचाही प्रेग्नेंसी को रोक सकता है बर्थ कंट्रोल इम्प्लांट, जानें यह कैसे काम करता है

Disclaimer