Doctor Verified

क्या कॉपर-टी से कैंसर का खतरा बढ़ता है? डॉ. सारिका गुप्ता से जानें

Can Copper T cause cancer: कॉपर-टी से जुड़ी कई भ्रांतियों ने लोगों के मन में अपनी जगह बना ली है। इन्हीं भ्रांतियों में से एक है कॉपर-टी का इस्तेमाल करने से कैंसर हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या कॉपर-टी से कैंसर का खतरा बढ़ता है? डॉ. सारिका गुप्ता से जानें


Can Copper T cause cancer: अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए कॉपर-टी का इस्तेमाल कई दशकों से किया जा रहा है। कॉपर-टी एक छोटा, टी-आकार का डिवाइस होता है। इस डिवाइस को डॉक्टर महिलाओं के गर्भाशय में स्थापित करते हैं। यह डिवाइस महिलाओं के गर्भाशय में जाने वाले शुक्राणुओं की गति को धीमा कर देता है और उन्हें निषेचित होने से रोकता है। कॉपर-टी अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए एक लंबा और सुरक्षित उपाय माना जाता है। लेकिन आज भी कॉपर-टी को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां फैली हुई हैं। इन्हीं भ्रांतियों में से एक है कि कॉपर-टी का इस्तेमाल करने से  कैंसर (Can Copper T cause cancer) हो सकता है। आज इस लेख में इसी भ्रांति की सच्चाई जानने की कोशिश करेंगे।

इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने दिल्ली के रोहिणी स्थित राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट की रोबोटिक स्त्री रोग गर्भाशय कैंसर और महिला कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सारिका गुप्ता (Dr. Sarika Gupta Women Cancer Specialist Robotic Gynecology Uterus Cancer) से बात की।

Copper-t-causes-cancer-inside

इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान खट्टा खाने से ज्यादा ब्लीडिंग होती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

क्या कॉपर-टी से कैंसर का खतरा बढ़ता है?- Can Copper T cause cancer

ओनलीमायहेल्थ के साथ खास बातचीत में डॉ. सारिका गुप्ता ने बताया कि कॉपर-टीलंबे समय की प्रेग्नेंसी को रोकने का एक सुरक्षित तरीका है। महिलाएं गर्भाशय में एक बार कॉपर-टी लगवा कर 5 से 10 साल तक प्रेग्नेंसी से बच सकती हैं। कॉपर-टी पर अब तक जो भी रिसर्च आई हैं, उनसे यह साबित नहीं होता है कि कॉपर-टी का इस्तेमाल करने से महिलाओं को किसी प्रकार के कैंसर का खतरा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अन्य स्वास्थ्य संगठनों के अनुसार, कॉपर-टी पूरी तरह सुरक्षित है और इसे कैंसर से जोड़ने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं है। डॉ. सारिका गुप्ता के अनुसार, एक विशेष प्रकार की कॉपर-टी जिसे मिरेना कहा जाता है। महिलाओं में एंडोमेट्रियल कैंसर के जोखिम को कम करती हैं। इसलिए कॉपर-टी का इस्तेमाल करना बिल्कुल सुरक्षित है और यह किसी भी प्रकार के कैंसर को बढ़ावा नहीं देती है।

इसे भी पढ़ेंः कॉपर-टी से जुड़ी इन 5 अफवाहों को आप मानती हैं सही? डॉक्टर से जानें इनकी सच्चाई

कॉपर-टी उपयोग करने वाली महिलाओं में एंडोमेट्रियल कैंसर का खतरा कम होता है। दरअसल, कॉपर-टी गर्भाशय की परत को पतला बनाए रखने में मदद करता है, जिससे कैंसर सेल्स के विकास की संभावना कम हो जाती है। डॉ. सारिका गुप्ता की मानें तो कॉपर-टी का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं को कैंसर या कोई अन्य बीमारी के प्रति घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं हैं। महिलाएं बिना किसी डर के इसका इस्तेमाल कर सकती हैं और अनचाही प्रेग्नेंसी को रोक सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः क्या कॉपर-टी इनफर्टिलिटी का कारण बन सकती है? स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ से जानें जवाब

Copper-t-causes-cancer-inside2

कॉपर-टी से जुड़े साइड इफेक्ट्स- Side Effects of Copper-T

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार कॉपर-टी कैंसर का कारण नहीं बनता, फिर भी इसके कुछ संभावित दुष्प्रभाव हो सकते हैं। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में।

  • कॉपर-टी लगवाने के बाद पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग
  • बिना पीरियड्स भी हल्की या तेज ब्लीडिंग होना
  • अक्सर पेट में हल्का दर्द या ऐंठन 
  • सफाई न रखने पर योनि में संक्रमण का खतरा
  • कॉपर-टी लगवाने के बाद अगर आपको खुद में यह परेशानियां महसूस हो रही हैं, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात जरूर करें।

इसे भी पढ़ेंः रुके हुए पीरियड्स को जल्द लाने में मदद करेगा ये हर्बल काढ़ा, न्यूट्रिश्निस्ट से जानें रेसिपी

निष्कर्ष

कॉपर-टी अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने का एक सुरक्षित और प्रभावी तरीका है। कॉपर-टी कैंसर का कारण बनता है, इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। अगर आप कॉपर-टी उपयोग करना चाहती हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह लें और अपने शरीर के अनुसार सही विकल्प चुनें।  

Read Next

क्या बर्थ कंट्रोल इम्प्लांट से कैंसर का खतरा बढ़ता है? डॉ. रमन नारंग से जानें दावे की सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version