Doctor Verified

क्या कॉपर-टी इनफर्टिलिटी का कारण बन सकती है? स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ से जानें जवाब

Can Copper T cause infertility: बाजार में प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए बनाए गए कंडोम, कैप्सूल और टैबलेट के मुकाबले कॉपर टी को अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए सबसे प्रभावी तरीका माना गया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या कॉपर-टी इनफर्टिलिटी का कारण बन सकती है? स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ से जानें जवाब

Can Copper T cause infertility: अनचाही प्रेग्नेंसी से बचाव के लिए महिलाएं सालों से कॉपर टी (Copper T) का इस्तेमाल करती आई हैं। कॉपर-टी एक प्रकार का अंतर्गर्भाशयी उपकरण (IUD) है, जो गर्भनिरोधक की तरह काम करता है। बाजार में प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए बनाए गए कंडोम, कैप्सूल और टैबलेट के मुकाबले कॉपर टी को अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए सबसे प्रभावी तरीका माना गया है। लेकिन कॉपर-टी लगवाने वाली महिलाएं इसके संभावित प्रभावों के बारे में परेशान रहती हैं।

मैं पर्सनल तौर पर कई ऐसी महिलाओं को जानती हूं, जो कॉपर-टी लगवाने से पहले यह सवाल पूछती हूं कि क्या यह इनफर्टिलिटी (बांझपन) का कारण बन सकता है। आज इस लेख में हम इसी सवाल का जवाब तलाश करने की कोशिश करेंगे। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था दयाल से बात की।

इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान खट्टा खाने से ज्यादा ब्लीडिंग होती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Can-Copper-T-cause-infertility-women-health-inside

कॉपर-टी कैसे काम करती है?- How does Copper-T work?

डॉ. आस्था दयाल के अनुसार, कॉपर टी एक टी-आकार का छोटा डिवाइस होता है। यह मुख्य रूप से अनचाहे गर्भधारण को रोकने के लिए के लिए महिलाओं के गर्भाशय पर लगाया जाता है। कॉपर-टी को तांबे से बनाया जाता है। कॉपर-टी स्पर्म (शुक्राणु) की गति और जीवनकाल को प्रभावित करता है, जिससे इसके अंडाणु के साथ निषेचन नहीं हो पाता। साथ ही, यह गर्भाशय की आंतरिक परत को इस तरह बदलता है कि निषेचित अंडा गर्भाशय के अंदर ठहर नहीं पाता है।

इसे भी पढ़ेंः इन हार्मोन के असंतुलन से भी हो सकता है तनाव, एक्सपर्ट से जानें इसे मैनेज करने के तरीके

क्या कॉपर-टी इंफर्टिलिटी का कारण बन सकता है?- Can Copper-T cause infertility?

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था दयाल का कहना है कि कॉपर-टी का सही उपयोग आमतौर पर इनफर्टिलिटी का कारण नहीं बनता है। लेकिन कुछ महिलाओं के साथ कॉपर-टी लगवाने के बाद कुछ परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं, जिसके कारण इंफर्टिलिटी का जोखिम बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ेंः एक दिन में पैरासिटामॉल की कितनी गोलियां खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसे ज्यादा खाने के नुकसान

what-is-the-side-effects-of-copper-t-inside

1. गर्भाशय ट्यूब का डैमेज

कुछ महिलाओं को कॉपर-टी सूट नहीं करती है। ऐसे में कॉपर-टी लगवाने के बाद हैवी ब्लीडिंग, अनियमित पीरियड्स की समस्या देखी जाती है। कुछ मामलों में कॉपर-टी लगवाने के बाद महिलाओं के फैलोपियन ट्यूब को भी नुकसान पहुंच सकता है, जिसके कारण इंफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में दृष्टि धामी ने भारी डंबल्स के साथ किया वर्कआउट, डॉक्टर से जानें क्या ऐसा करना है सेफ?

2. संक्रमण (Pelvic Inflammatory Disease - PID)

डॉ. आस्था दयाल का कहना है कि कॉपर-टी लगवाने के बाद सफाई का सही तरीके से ध्यान न रखा जाए, तो संक्रमण का खतरा बढ़ता है। कॉपर-टी लगवाने के बाद पीआईडी संक्रमण सबसे आम होता है। PID एक ऐसी स्थिति है, जो प्रजनन अंगों को प्रभावित कर सकती है और भविष्य में गर्भधारण को कठिन बना सकती है।

3. योनि में सूजन

कुछ महिलाओं को कॉपर-टी में इस्तेमाल किए जाने वाले तांबे और धागे से एलर्जी हो सकती है। एलर्जी के कारण योनि में संक्रमण और सूजन का खतरा भी रहता है। अगर महिलाओं की योनि में सूजन समस्या कुछ सप्ताह तक बनी रहती है, तो यह इंफर्टिलिटी की वजह बन सकता है। डॉक्टर की मानें, तो कॉपर-टी लगवाने के बाद अगर लंबे समय तक योनि में खुजली, जलन या कोई अन्य परेशानी होती है, तो इस विषय पर अपने हेल्थ एक्सपर्ट को बताएं और उनसे बात करें।

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये 7 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

कॉपर-टी लगवाने के बाद ध्यान रखें ये बातें- Keep these things in mind after getting Copper-T installed

- अगर आप अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए कॉपर-टी लगवा रही हैं, तो एक अंतराल पर डॉक्टर से चेकअप जरूर करवाएं, ताकि भविष्य में आने वाली परेशानियों का पता चल सके।

- कॉपर-टी लगवाने के बाद अगर आपको पेट में दर्द, असामान्य ब्लीडिंग या बुखार जैसा कोई लक्षण हो, तो तुरंत डॉक्टर को बताएं।

- कॉपर टी की अवधि समाप्त होने से पहले इसे बदलना या हटाना जरूरी है। इस बारे में जरूर डॉक्टर से बात करें।

इसे भी पढ़ेंः नॉर्मल डिलीवरी में कितने टांके आते हैं? डॉक्टर से जानिए इसके बारे में

निष्कर्ष

कॉपर-टी प्रेग्नेंसी को रोकने का एक सरल तरीका है, लेकिन इसको लगवाने के बाद सही देखभाल बहुत जरूरी होती है। यदि आपके मन में कॉपर-टी से जुड़ा कोई सवाल है, तो अपने डॉक्टर से खुलकर बात करें। सही जानकारी और सावधानी से आप कॉपर-टी का उपयोग बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।

Read Next

महिलाओं में बढ़े हुए टेस्टेस्टेरॉन को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय, जानें डॉक्टर से

Disclaimer

TAGS