Sat Sep 12, 2026 | 12:07 AM IST

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सरसों तेल और मेथी का करें इस्तेमाल, सुडोल होंगे स्तन

Breast Enlargement Tips: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सरसों के तेल और मेथी के बीज का मिश्रण बहुत मददगार साबित हो सकता है, जानें कैसे करें इस्तेमाल।

Breast Enlargement Tips In Hindi: स्तनों का छोटा आकार या थुलथुला होने की समस्या इन दिनों महिलाओं में बहुत आम है। बहुत सी महिलाएं इस समस्या जूझ रही हैं। हम सभी चाहते हैं कि हमारे पास आकर्षक और सुडौल ब्रेस्ट हों। लेकिन शरीर में पोषण की कमी, हार्मोन्स में परिवर्तन और कई अन्य कारणों की वजह से महिलाओं में छोटे स्तनों की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है। इससे न सिर्फ वह असहज महसूस करती हैं, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी कम होता है। स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए हम तरह-तरह के घरेलू नुस्खों से लेकर, महंगी-महंगी क्रीम, तेल और कई अन्य प्रोडक्ट्स तक काफी कुछ ट्राई करते हैं, लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा देखने को नहीं मिलता है। अब सवाल यह उठता है कि ऐसा में आपके पास क्या विकल्प है? नेचुरली ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आप क्या कर सकती हैं?

क्या आप जानती हैं, सरसों के तेल और मेथी के बीज का कॉम्बिनेशन ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में बहुत लाभकारी साबित हो सकता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! सरसों के तेल और मेथी में ऐसे कई गुण मौजूद होते हैं, जो प्रोलैक्टिन हार्मोन के उत्पादन में मदद करते हैं। यह हार्मोन ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बस आपको सही तरीके से इसका इस्तेमाल करना है। लेकिन ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सरसों के तेल और मेथी के बीज का प्रयोग कैसे करे? इस लेख में हम आपको ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सरसों के तेल और मेथी के बीज के फायदे और इस्तेमाल का तरीका बता रहे हैं।

enugreek Seeds With Mustard Oil Benefits For Breast Enlargement

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सरसों के तेल और मेथी के बीज के फायदे- Fenugreek Seeds With Mustard Oil Benefits For Breast Enlargement

सरसों के तेल और मेथी दोनों ही एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जो न सिर्फ ढीले स्तनों को टाइट करने में मदद करते हैं, बल्कि उनका आकार बढ़ाने में भी लाभकारी हैं। साथ ही यह आपको सुडोल और आकर्षक ब्रेस्ट पाने में भी मदद करते हैं। यह शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन के प्रभाव को कम करते हैं और प्रोलैक्टिन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। ये दोनों ही स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए जरूरी हार्मोन हैं। इसलिए सरसों के तेल और मेथी के बीज का कॉम्बिनेशन ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में बहुत प्रभावी है।

इसे भी पढें: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए खाएं ये 6 फूड्स, सुडौल हो जाएगा स्तनों का आकार

इसे भी पढें: नारियल तेल से ब्रेस्ट कैसे बढ़ाएं? जानें तरीका

सरसों के तेल और मेथी के बीज ब्रेस्ट कैसे बढ़ाएं- How To Use Fenugreek Seeds With Mustard Oil For Breast Enlargement

स्तनों का आकार बढ़ाने और सुडौल ब्रेस्ट पाने के लिए आप सरसों के तेल और मेथी के बीज के मिश्रण से स्तनों की मालिश कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस सरसों के तेल में मेथी के बीज डालकर इसे गैस पर अच्छी तरह गर्म कर लेना है। इसे थोड़ा ठंडा होने दें और गुनगुना हो जाने पर इसे स्तनों पर लगाएं। अब 15-20 मिनट के लिए इस मिश्रण से हल्के हाथ से सर्कुलर मोशन में अच्छी तरह मसाज करें। ऐसा रोज रात को सोने से पहले करें। इसके नियमित प्रयोग से आपको कुछ ही दिनों में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

All Image Source: Freepik 

Read Next

गर्भ में बच्चे की नाल नीचे हो तो क्या करें? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 26, 2022 20:50 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content