Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Doctor Verified

Breast Size Tips: क्या 30 साल की उम्र के बाद ब्रेस्ट साइज बढ़ाना संभव है? समझें डॉक्टर से

Is It Possible To Increase Breast Size After Thirty In Hindi: 30 साल की उम्र के बाद ब्रेस्ट साइज को बढ़ाना संभव नहीं है। हां, कुछ नेचरुल तरीकों को अपनाकर हेल्दी फैट गेन कर सकते हैं, जिससे ब्रेस्ट का साइड बढ़ सकता है।

Is It Possible To Increase Breast Size After Thirty In Hindi: महिलाओं में बड़े और सुडौल ब्रेस्ट अट्रैक्टिव नजर आते हैं। इनकी मदद से महिलाओं की पर्सनालिटी भी एन्हैंस होती है। ज्यादातर महिलाएं अट्रैक्टिव ब्रेस्ट की चाह रखती हैं। लेकिन, कुछ महिलाएं अपने ब्रेस्ट साइज से संतुष्ट नहीं होती हैं। खासकर, 30 साल की उम्र की महिलाएं अपनी फिगर को लेकर ज्यादार परेशान रहती हैं। अपने अट्रैक्टिव लुक को पाने के लिए वे अपने स्तन के आकर या ब्रेस्ट साइज को बढ़ाना चाहती हैं। इसके लिए, वे तरह-तरह के घरेलू नुस्खें अपनाती हैं। मगर यहां सवाल ये उठता है कि क्या वाकई 30 साल की उम्र के बाद ब्रेस्ट साइज बढ़ाना संभव है? अगर हां, तो ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए 30 साल की उम्र के महिलाएं क्या कुछ कर सकती हैं? आइए, जानते हैं वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से। (Can Breast Size Increase After 30 Years In Hindi)

क्या 30 साल की उम्र के बाद ब्रेस्ट साइज बढ़ाना संभव है?- Kya 30 Ke Bad Breast Size Badhta Hai

is it possible to increase breast size after thirty01 (4)

हर महिला चाहती है कि उनके ब्रेस्ट साइज बड़े हों, जिससे उनकी फिगर अट्रैक्टिव नजर आए। हालांकि, जिन महिलाओं के ब्रेस्ट साइज कम हैं, वे तरह-तरह के सर्जरी के विकल्प अपनाती हैं। जहां तक सवाल ये उठता है कि क्या वाकई 30 साल की उम्र के बाद नेचुरली ब्रेस्ट साइज को बढ़ाया जा सकता है? इस बारे में डॉक्टर का कहना है, "30 साल की उम्र के बाद नेचुरली ब्रेस्ट साइज को बढ़ाना संभव नहीं है। ब्रेस्ट साइज बढ़ने के पीछे कुछ साइंटिफिक कारण होते हैं, जैसे प्यूबर्टी, अर्ली एडल्टहुड और ट्वेंटीज तक शरीर में होने वाले बदलाव। इसके अलावा, कुछ हार्मोनल बदलावों का भी असर ब्रेस्ट साइज पर पड़ता है। हालांकि, ब्रेस्ट साइज में आए कुछ बदलाव अस्थाई होते हैं। इसलिए, यह कहना सही नहीं होगा कि 30 साल की उम्र के बाद ब्रेस्ट साइज को बढ़ाया जा सकता है। हां, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि शरीर का बढ़ते-घटते वजन का असर ब्रेस्ट साइज पर भी दिखता है।"

इसे भी पढ़ें: उम्र बढ़ने के साथ ब्रेस्ट में किस तरह के बदलाव आने नॉर्मल हैं? डॉक्टर से जानें

30 साल की उम्र के बाद ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए क्या करें- Breast Badhane ke Liye Gharelu Upay

वैसे तो विशेषज्ञ यह स्पष्ट कर चुके हैं कि 30 की उम्र के बाद ब्रेस्ट साइज को बढ़ाया नहीं जा सकता है। हां, शरीर के आकार में बदलाव का ब्रेस्ट साइज पर असर पड़ सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से ब्रेस्ट साइज बढ़ाया जा सकता है- (ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय- Home Remedies to Increase Breast Size in Hindi)

ब्रेस्ट मसाज करें (Massage with Oil to Increase Breast Size): 30 साल की उम्र के बाद ब्रेस्ट मसाज करवाना ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। साथ ही, यह तरीका पूरी तरह नेचुरल है। ब्रेस्ट मसाज के लिए आप नारियल तेल का उपयोग करे। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे ब्रेस्ट साइज बढ़ाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई मेनोपॉज के दौरान स्तनों का साइज बढ़ जाता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

एक्सरसाइज (Exercise to Increase Breast Size): एक्सरासइज करने से हमारे शरीर पर बहुत अच्छा असर पड़ता है। खासकर, 30 साल की उम्र के बाद हर महिला को एक्रससाइज करनी चाहिए। इससे हेल्द वेट मेंटेन करने में मदद मिलती है। एक्सरसाइज के दौरान आप चेस्ट एरिया पर फोकस करें। जैसे पुश-अप्स करने से चेस्ट की मसल्स टोन होती हैं। इस तरह ब्रेस्ट साइज यानी ब्रेस्ट का आकार बेहतर होता।

डाइट में करें सुधार (Healthy Diet to Increase Breast Size): नेचुरल तरीके ब्रेस्ट साइज को एन्हैंस करेन के लिए आप अपनी डाइट में भी सुधार कर सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो ब्रेस्ट साइज को बढ़ाना है, तो हेल्दी फैट लेना चाहिए। ऐसी चीजों का सेवन करें, जिसमें फाइटोएस्ट्रोजन, हेल्दी फैट और न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसके लिए, सोया, फ्लैक्सीड्स, फैटी फिश आदि का सेवन करें। इससे हेल्दी फैट बढ़ेगा, जो ब्रेस्ट के आकार को बेहतर बनाएंगे।

All Image Credit: Freepik 

Read Next

पोस्टपार्टम रिकवरी के लिए हर नई मां के पास जरूर होनी चाहिए ये 5 चीजें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 07, 2025 14:25 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content