Breast Massage Effects In Hindi: हर महिला अपनी पर्सनालिटी को तभी निखरा हुआ महसूस करती है, जब उनके ब्रेस्ट सुडौल हों। लटके हुए ब्रेस्ट महिलाओं को पसंद नहीं आते हैं। इसलिए ब्रेस्ट को सुडौल और टाइट बनाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाती हैं। लेकिन, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, ब्रेस्ट साइज में कुछ न कुछ फर्क अवश्य दिखता है। इसे मैनेज करने के लिए महिलाएं अपने ब्रेस्ट को नियमित रूप से किसी न किसी तेल से मालिश करती हैं। माना जाता है कि इससे ब्रेस्ट साइज बढ़ते हैं। सवाल है, क्या इस बता का कोई साइंटिफिक तथ्य मौजूद है? यानी क्या वाकई मसाज करने से ब्रेस्ट का आकार बढ़ने लगता है? आइए, इस बारे में एक्सपर्ट से सच्चाई जानते हैं।
क्या मसाज करने से ब्रेस्ट साइज बढ़ते हैं?- Kya Massage Karne Se Breast Size Badhta Hai
ब्रेस्ट को मसाज करना एक अच्छा विकल्प होता है। खासकर, मसाज करने के लिए तेल का इस्तेमाल किया जाना काफी कारगर होता है। आपको बता दें कि तेल से ब्रेस्ट की मसाज करने से कई तरह के लाभ होते हैं, जैसे ब्रेस्ट पेन से छुटकारा मिलता है, स्वेलिंग कम होती है और ब्रेस्ट का लुक भी एन्हैंस होता है। यही नहीं, ब्रेस्ट मसाज करने से ऑक्सीटॉसिन रिलीज होता है, जिससे महिला फील गुड का अहसास होता है। ब्रेस्ट मसाज का महिलाओं की ओवर ऑल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है। लेकिन, सवाल ये है कि मसाज करने से ब्रेस्ट साइज को बढ़ाया जा सकता है? इस संबंध में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता का कहना है, "मसाज करने से ब्रेस्ट साइज को बढ़ाया नहीं जा सकता है। कुछ लोगों को यह भी लगता है कि ब्रेस्ट को दबाने से भी इनके आकार में फर्क पड़ता है। kidshealth.org में स्पष्ट किया गया है, असल बात ये है कि जब आपका ओवर ऑल बॉडी वेट बढ़ता है, तो इसका असर आपके ब्रेस्ट साइज पर भी देखने को मिलता है। इसलि, यह कहना सही नहीं होगा कि मसाज की मदद से ब्रेस्ट साइज को बढ़ाया जा सकता है।"
इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए घर पर बनाएं हर्बल मसाज ऑयल, जानें आसान तरीका
ब्रेस्ट साइज कैसे प्रभावित होते हैं?- Breast Massage Karne Se Kya Hota Hai
जैसा कि यह स्पष्ट हो गया है कि सिर्फ मसाज करने से ब्रेस्ट साइज को बढ़ाया नहीं जा सकता है। तो ऐसे में यह जान लेना आवश्यक है कि ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ते हैं? वास्तव में, ब्रेस्ट साइज हमेशा हार्मोनल प्रभाव जीन्स के कारण बढ़ते हैं। अगर किसी महिला की मां के ब्रेस्ट का आकार बड़ा रहा है, तो संभवतः उनके ब्रेस्ट साइज भी बड़े हों। वहीं, अगर किसी महिला में हार्मोनल परिवर्तन हो रहे हैं, तो उनके ब्रेस्ट साइज भी बढ़ जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: एक ही ब्रेस्ट में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण
ब्रेस्ट मसाज करने के फायदे?- Breast Massage Ke Fayde
ब्रेस्ट मसाज करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं, जैसे-
- अगर ब्रेस्टफीडिंग के दौरान नियमित रूप से ब्रेस्ट मसाज की जाए, तो ब्रेस्ट पेन कम होता है।
- ब्रेस्ट मसाज की मदद से महिला रिलैक्स फील करती है, जो उसके ओवर ऑल हेल्थ को बेहतर बनाने में मददगार साबित होता है।
- नियमित रूप ब्रेस्ट मसाज करने से ब्रेस्ट में हो रहे बदलावों के बारे में पहले से पता लगाया जा सकता है, जो भविष्य में होने वाली बीमारियों के जोखिम को कम करता है।
- ब्रेस्ट मसाज करने से स्ट्रेस भी रिलीज होता है, जो कि महिला को प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।
कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि मसाज करने से ब्रेस्ट को एन्हैंस किया जा सकता है। लेकिन, इस संबंध में अब तक कोई विशेष साइंटिफिक तथ्य मौजूद नहीं है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि मसाज की मदद से ब्रेस्ट के आकार को बढ़ाया जा सकता है। इसके बावजूद, ब्रेस्ट मसाज करना अच्छा विकल्प हो सकता है।
All Image Credit: Freepik