Doctor Verified

Breast Size Tips: क्या पुश अप्स करने से ब्रेस्ट साइज बढ़ते हैं? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Do Push-ups Increase Breast Size In Hindi: पुश अप्स की मदद से ब्रेस्ट साइज बढ़ते नहीं हैं। फिर भी स्तनों के लुक को एन्हैंस किया जा सकता है। कैसे, जानें इस लेख में।
  • SHARE
  • FOLLOW
Breast Size Tips: क्या पुश अप्स करने से ब्रेस्ट साइज बढ़ते हैं? डॉक्टर से जानें सच्चाई


Breast Size Tips: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए महिलाएं अक्सर तरह-तरह के उपाय अपनाती हैं। कुछ महिलाएं नियमित रूप से अपने स्तनों की मसाज करती हैं। मसाज करने के लिए नारियल तेल, बादाम तेल या कोई एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं अपनी डाइट का ध्यान रखती है। जबकि, कुछ महिलाओं का मानना है कि पुश अप्स के जरिए स्तनों को सुडौल बनाया जा सकता है। यही कारण है कि कुछ महिलाएं अपने ढीले और लटकते स्तनों में कसाव लानते और उनका साइज बढ़ाने के लिए नियमित रूप से पुश अप्स करती हैं। तो क्या वाकई ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए पुश अप्स किया जाना फायदेमंद होता है? यानी क्या पुश अप्स से ब्रेस्ट साइज बढ़ता है?

क्या पुश अप्स करने से ब्रेस्ट साइज बढ़ते हैं?- Do Push-ups Increase Breast Size In Hindi

Can doing push ups increase breast size o1

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कई महिलाएं घरेलू उपाय और तकनीक अपनाती हैं। यह सच भी है। असल में, सुडौल स्तनों से महिलाओं की पर्सनालिटी खिलती है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई पुश अप्स की मदद से ब्रेस्ट साइज बढ़ते हैं? इस पर हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता का कहना है, "महिलाएं अक्सर ब्रेस्ट साइज बढ़ाने की कोशिश करती हैं। जबकि, ब्रेस्ट साइज का बढ़ना कई तरह के फैक्टर्स पर निर्भर करता है। लेकिन, यह कहना सही नहीं होगा कि पुश अप्स की मदद से ब्रेस्ट साइज बढ़ते हैं। हकीकत यह है कि किसी भी तरह की एक्सरसाइज से ब्रेस्ट साइज नहीं बढ़ते हैं।" डॉक्टर आगे बताती हैं, "एक्सरसाइज की मदद से वजन को संतुलित किया जाता है, इसका असर ब्रेस्ट पर भी पड़ता है। लेकिन, एक्सरसाइज से ब्रेस्ट साइज को बढ़ाया नहीं जा सकता है। इसी तरह, पुश अप्स से भी ब्रेस्ट साइज को बढ़ाया नहीं जा सकता है।"

इसे भी पढ़ें: Breast Size: क्या वाकई नेचुरल तरीके से ब्रेस्ट साइज बढ़ाया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय

पुश अप्स से ब्रेस्ट साइज क्यों नहीं बढ़ते हैं?

ब्रेस्ट साइज पुश अप्स करने से क्यों नहीं बढ़ते हैं, यह भी जानना जरूरी है। असल में, ब्रेस्ट फैट टिश्यू की मदद से बनते हैं। इसमें मसल्स का योगदान नहीं है। यही कारण है कि चेस्ट पुश अप्स करने से इसका सीधा-सीधा ब्रेस्ट पर कोई असर नहीं पड़ता है और न ही इसकी वजह से स्तनों का आकार बढ़ता है। हालांकि, यह सच है कि पुश अप्स करने की वजह से मसल्स के आकार-प्रकार में बदलाव होते हैं, जिससे ब्रेस्ट साइज अपियरेंस में बदले हुए नजर आते हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी परफेक्ट फिगर और शेप

ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के क्या कर सकते हैं?

ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए विशेष रूप से कुछ किया नहीं जा सकता है। हालांकि, कुछ टिप्स की मदद से स्तनों को सुडौल और आकर्षक बनाया जा सकता है, जैसे-

  1. हमेशा सपोर्टिव ब्रा पहनें। इससे स्तनों के लटकने की आशंका कम रहती है। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा टाइट ब्रा पहनना भी सही नहीं होता है, इससे स्तनों में दर्द होने का जोखिम बढ़ जाता है।
  2. रोजाना पर्याप्त नींद लें। आपको लग सकता है कि अच्छी नींद का स्तनों के आकार से क्या संबंध है? विशेषज्ञों की मानें, तो अच्छी नींद की वजह से हार्मोनल बदलाव नियंत्रित रहते हैं, टिश्यू ग्रोथ में मदद मिलती है।
  3. हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है। अच्छी डाइट आपकी ओवर ऑल हेल्थ में सुधार रकता है और एक्सरसाइज आपकी फिजिकल फिटनेस को बनाए रखने में मदद करती है। इसका पॉजिटिव असर स्तनों पर भी पड़ता है।

All Image Credit: Freepik


Read Next

परिवार में कैंसर का इतिहास होने पर कैसे महिलाओं में बढ़ जाता है कई तरह के कैंसर का खतरा, समझें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version