महिलाओं के लिए ब्रेस्ट एक महत्वपूर्ण अंगों में आता है ऐसे में उसका स्वस्थ और आकर्षक होना जरूरी है। लेकिन कुछ महिलाएं इसके कम साइज के कारण उदास और परेशान रहती हैं। अगर आप भी उन महिलाओं में से एक हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि आप नेचुरल तरीकों से किस प्रकार अपने स्तन को बढ़ा (Breast Size) सकती हैं। इसके लिए हमने डॉ पारुल सिंघल, स्त्री रोग विशेषज्ञ और प्रसूति विशेषज्ञ - एलिक्सर हेल्थकेयर से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
ब्रेस्ट की जैतून के तेल से मालिश
मसाज के जरिये रक्त प्रवाह के सुधार लाया जा सकता है। ऐसे में मालिश के माध्यम से आप अपने ब्रेस्ट के साइज को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप जैतून का तेल या तिल के तेल का उपयोग कर सकते हैं। नियमित रूप से 2 दिन में 2 बार 20 मिनट के लिए आपको अपने ब्रेस्ट की मालिश करनी होगी। मालिश दो प्रकार से की जाती है। पहले तरीके से रक्त परिसंचरण बढ़ता है और दूसरे तरीके से ऊतकों को स्तन के अंदर फैलने में सहायता मिलती है, जिससे ब्रेस्ट बड़े और मजबूत होते हैं।
टॉप स्टोरीज़
सौंफ के बीज से बढ़ाएं आकार
बता दें कि सौंफ के बीच भी ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने में मदद करते हैं। एस्ट्रोजन एक वुमन हॉर्मोन होता है जो स्तनों के विकास को बढ़ाने में मदद कर सकता है। ऐसे में सौंफ के बीज एस्ट्रोजन के उत्पादन को उत्तेजित करते हैं इसके उपयोग के लिए आप कॉड लिवर के तेल में सौंफ के बीज को गर्म करें और इसे लाल होने के लिए छोड़ दें। बाद में तेल ठंडा करने के बाद 15 मिनट तक मालिश करें और धो लें। इस उपचार को दिन में कम से कम 2 बार दोहराएं। फायदा मिलेगा।
केले से बढ़ाएं स्तन का आकार
बता दें कि ब्रेस्ट वसा से बनते हैं। ऐसे में मजबूत बड़े और फूले हुए ब्रेस्ट के लिए वसा ही जरूरी है। इसके लिए केले का सेवन एक अच्छा उपाय है। केले के सेवन से जरूरी वसा शरीर को प्रदान करता है ।ऐसे में आप रोजाना दिन में एक या दो केले खा सकते हैं।
प्याज के रस से बड़े ब्रेस्ट साइज
प्याज के रस के माध्यम से भी स्तनों का आकार बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में प्याज का रस और शहद को मिलाएं और रात को सोने से पहले मसाज करें। रात भर इस मिश्रण को स्तनों पर लगे रहने दें और सुबह उठकर इसे धो लें। स्तनों के आकार में फायदा मिलेगा। इस प्रक्रिया को आप नियमित रूप से कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गर्भवती महिलाएं इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जरूर ध्यान रखें एक्सपर्ट की बताई ये 3 बातें, स्वस्थ होगा शिशु
मेथी है अच्छा उपाय
आयुर्वेद में मेथी का उपयोग जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है। ऐसे में महिलाओं के स्तन के आकार को बढ़ाने में भी मेथी बहुत फायदेमंद है। बता दें कि मेथी के अंदर फाइटोस्टेग्रंस (Phytoestagrans) पाया जाता है, जिससे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन की उत्तेजना से स्तन के आकार को बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में आप मेथी के पाउडर और पानी को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इस समय पर लगाएं। इस पेस्ट को तकरीबन 15 मिनट तक लगे रहने दें और बाद में धो लें। ऐसा दिन में आप दो बार कर सकते हैं।
व्यायाम से बढ़ाएं आकार
व्यायाम के माध्यम से ब्रेस्ट साइज को बढ़ाना एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए आप डंबल से ब्रेस्ट को प्रेस कर सकते हैं। साथ ही आप पुशअप्स कर सकते हैं। इसके अलावा बाजू और कंधों की गतिविधियों के माध्यम से भी स्तन के आसपास की त्वचा और मांसपेशियों को टोन कर सकते हैं। ऐसा करने से न केवल आकार बढ़ता है बल्कि ब्रेस्ट को मजबूती भी मिलती है। नियमित रूप से 30 मिनट के लिए व्यायाम करें। इसके लिए आप किसी ट्रेनर की भी सलाह ले सकते हैं।
शतावरी पाउडर आएगा काम
आयुर्वेद जड़ी बूटी में शतावरी का नाम भी आता है। यह स्वास्थ्य के अनेक बीमारियों को दूर रखने में बेहद मददगार है। वहीं महिलाओं की हर समस्या का उपचार इसके पास होता है। अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं तो यह स्तन को बढ़ाने में भी मदद करता है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले 3 ग्राम शतावरी की जड़ एक कप दूध के साथ ग्रहण करें। ऐसा कम से कम 2 महीने तक करें। असर दिखना शुरू हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें-बेटियों को सही उम्र में लगवाएं एचपीवी वैक्सीन तो हो सकता है कई तरह के कैंसर से बचाव, जानें कब और कैसे लगवाएं
लाल क्लोवर की लें मदद
लाल क्लोवर के माध्यम से स्तन का विकास किया जा सकता है। इसके अंदर फाइटोस्टेग्रंस (Phytoestagrans)मौजूद होता है, जिससे स्तन के उत्तर को विकसित किया जा सकता है। ऐसे में आप एक गिलास पानी में इसके सूखे फूलों को चाय की तरह इस्तेमाल करें। बेहतर परिणाम के लिए आप इसका सेवन दिन में दो बार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-PMS से परेशान महिलाएं ऐसे करें मुनक्का और दालचीनी का सेवन, जल्द मिलेगा आराम और दूर होगी समस्या
मूली है अच्छा उपाय
मूली के अंदर रक्त प्रवाह को बढ़ावा देने के गुण पाए जाते हैं। ऐसे में स्तनों का रक्त प्रवाह सही होगा तो उनकी वृद्धि भी जल्दी होगी। आप अपने आहार में मूली को नियमित रूप से शामिल कर सकते हैं।
ये लेख डॉ पारुल सिंघल, स्त्री रोग विशेषज्ञ और प्रसूति विशेषज्ञ - एलिक्सर हेल्थकेयर द्वारा दिए गए इनपुट्स पर बनाया गया है।
Read More Articles on women health in hindi