ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स, सुडौल बनेंगे ढीले स्तन

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आप आयुर्वेदिक उपायों को आजमा सकते हैं। जानें, ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के टिप्स-
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स, सुडौल बनेंगे ढीले स्तन


Ayurvedic Tips to Increase Breast Size in Hindi: स्तनों का सही आकार या साइज, महिलाओं की पर्सनालिटी और कॉन्डिफेंस लेवल को बढ़ाता है। वहीं, जिन महिलाओं के स्तनों का आकार छोटा होता है, उन्हें कई बार शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। इन महिलाओं में आत्मविश्वास की कमी देखने को मिल सकती है। ऐसे में स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए कई महिलाएं सर्जरी, इंजेक्शन या क्रीम आदि का सहारा लेती हैं। हालांकि, कुछ मामलों में इनके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में नैचुरल तरीके से स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपायों को आजमाया जा सकता है।  

1. स्तनों की मालिश करें

अगर आपके ब्रेस्ट साइज छोटे हैं, तो आप स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए मालिश कर सकते हैं। दरअसल, स्तन ऊतक और ग्रंथि ऊतक से बने होते हैं। मालिश करने से ये दोनों ही ऊतक उत्तेजित होते हैं। इससे ऑक्सीटोसिन का स्तर भी बढ़ता है। आप स्तनों की मालिश करने के लिए आयुर्वेदिक तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए दिन में 2 बार स्तनों की सर्कुलर मोशन में मसाज करें। आप बला तेल या अश्वगंधा तेल का उपयोग कर सकती हैं। 

2. लाल मसूर की दाल का पेस्ट लगाएं

मसूर की दाल में एस्ट्रोजन अधिक मात्रा में पाया जाता है। जब शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ता है, तो स्तनों का आकार बढ़ाने में भी मदद मिलती है। एस्ट्रोजन, स्तन विकास को उत्तेजित करता है। इसके लिए आप मसूर की दाल को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर इसे बारीक पीस लें और अपने स्तनों पर लगाएं। 1-2 घंटों के लिए इसे छोड़ दें और फिर धो लें। हालांकि, आपको इस पेस्ट को लगाकर छोड़ देना है, मालिश नहीं करनी है।

इसे भी पढ़ें- Breast Growth Tips: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके, धीरे-धीरे होने लगेगी ग्रोथ

3. मेथी के बीजों का पेस्ट

मेथी के बीजों का पेस्ट, स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए एख प्रभावी आयुर्वेदिक उपाय है। मेथी के बीजों में फाइटोएस्ट्रोजन होता है, जो महिलाओं के शरीर में प्रोलैक्टिन के स्तर को बढ़ाता है। मेथी के बीज, स्तन की ग्रंथियों को भी उत्तेजित करता है। इससे ऊतकों का विकास होता है और आकार में वृद्धि होती है। इसके लिए आप मेथी के बीजों का पाउडर बना लें। इसमें पानी मिलाएं और पेस्ट को अपने स्तनों पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद स्तनों को गर्म पानी से साफ कर लें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

breast size

4. शतावरी

आयुर्वेद में शतावरी का उपयोग कई तरह की समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। शतावरी औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो स्तनों के विकास में भी मदद करता है। ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आप शतावरी पाउडर को दूध के साथ ले सकते हैं। रोजाना रात में शतावरी पाउडर लेने से स्तनों के आकार में वृद्धि हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- Breast Tightening Tips: ढीले और लटके स्तनों को टाइट करने के लिए अपनाएं ये 6 उपाय, अट्रैक्टिव लगेगा फिगर 

5. बला

आयुर्वेद में बला का उपयोग कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। बला महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाता है। इससे स्तनों के आकार में वृद्धि होती है। आप ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए बला का उपयोग कर सकते हैं। 

Read Next

बाजरा को उबालकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 11 फायदे, डाइट में करें शामिल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version