Fri Sep 11, 2026 | 08:27 PM IST

Breast Size: ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, ढीले और लटके स्तनों से मिलेगा छुटकारा

Breast Size Reduce in Hindi: अगर आपके स्तने ढीले और लटके हैं, तो आप कुछ उपायों को आजमा सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं ब्रेस्ट साइज कम करने के घरेलू उपाय

Home Remedies to Reduce Breast Size in Hindi: कई महिलाएं ऐसी हैं, जो अपने स्तनों के छोटे आकार से परेशान हैं। लेकिन वहीं, कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जो अपने ढीले और लटकते हुए स्तनों से परेशान रहती हैं। ढीले, लटके और बड़े स्तनों का आकार भी आपकी पर्सनालिटी को खराब कर सकता हैै। इसलिए स्तनों का आकार कम करना भी बहुत जरूरी होता है। ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए अक्सर महिलाएं जिम में घंटों पसीना बहाती हैं या फिर वर्कआउट करती हैं। लेकिन आप अपने स्तनों के आकार को कम करने के लिए कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं। अगर आपका ब्रेस्ट साइज भी ज्यादा है, तो कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। इन घरेलू उपायों को आजमाकर आपको अपने स्तनों के आकार को कम करने में मदद मिल सकती है। तो चलिए, जानते हैं ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies to Reduce Breast Size in Hindi)-

reduce breast size

1. शहद और अदरक का सेवन करें

बता दें कि अदरक बढ़े हुए वजन को कम करने में उपयोगी साबित हो सकता है। अदरक स्तनों के आकार को भी कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप अदरक को कद्दूकस कर लें। इसमें पानी मिलाएं और फिर उबाल लें। इसे छानें और फिर शहद मिलाकर पी लें। इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा।

2. रेगुलर ब्रेस्ट मसाज करें

अगर आप रोजाना बेस्ट की मालिश करते हैं, तो ऐसा करने से स्तनों की मांसपेशियों की थकान दूर होती है। साथ ही स्तनों पर जमा चर्बी भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। स्तनों की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, इससे स्तनों के आकार को कम करने में मदद मिल सकती है। मालिश करने के लिए आप नारियल या जैतून का तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब नीचे से ऊपर की तरफ हल्के-हल्के हाथों सें मसाज करें। लगभग 10 मिनट मालिश करना जरूरी है। 

3. टाइट ब्रा पहनें

अकसर महिलाएं सही साइज की ब्रा नहीं पहनती हैं, जिसके कारण स्तन लटकने शुरू हो जाते हैंं। यही कारण है कि ब्रेस्ट का साइज बदलने लगता है। स्तनों के लटकने के कारण महिलाएं दर्द और खिंचाव महसूस करती हैं। ऐसे में जरूरी है कि सही साइज की ब्रा पहनना, जिससे आकार सही रहे। इसके अलावा रबड़ से बने पैड जो स्तन के आकार के बने होतें हैं उनका इस्तेमाल ब्रेस्ट को स्पोर्ट देने के लिए कर सकती हैं। टाइट ब्रा पहनने से मतलब ये नहीं कि छोटी ब्रा पहनना शुरू करें। अपने ब्रेस्ट के साइज से छोटी ब्रा पहनने के कारण महिलाओं को दम घुटने जैसा महसूस हो सकता है। ऐसे में सही माप लेना जरूरी है उसके बाद ही सही ब्रा का चुनाव करें।

Exercise to reduce breast size

4. रोजाना एक्सरसाइज करें

कुछ व्यायाम भी आपकी समस्या को दूर करने में उपयोगी हैं। जैसे एरोबिक्स एक्सरसाइज, कार्डियो एक्सरसाइज, पुशअप्स आदि। पुशअप करने से सीने की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। ऐसे में स्तन के आकार को सही और कम करने में आप नियमित रूप से पुशअप कर सकते हैं।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि आप अपने स्तनों के आकार को आसानी से बढ़ने से रोक सकते हैं। लेकिन अगर ऊपर बताई गई किसी भी चीज के सेवन से या उपयोग से आपको नुकसान पहुंचता है तो तुरंत उस चीज को इस्तेमाल करने से खुद को रोक दें। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं या स्तनपान कराने वाली महिलाएं ऊपर बताई गई चीजों का इस्तेमाल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यदि महिलाएं किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं या कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रही हैं, जिसके कारण उनका स्तन का आकार बढ़ता है तो तुरंत डॉक्टर को इस समस्या के बारे में बताएं और ऊपर बताएंगे किसी भी चीज का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

Read Next

मेथी और दालचीनी का एक साथ सेवन सेहत के लिए है रामबाण, जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 16, 2021 13:40 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content