अजवाइन सेहत के लिए हमेशा से फायदेमंद माना गया है। अजवाइन के छोटे-छोटे बीजों में बायोएक्टिव गुण होते हैं जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से काम करते हैं। आज हम बात पेट की चर्बी घटाने के लिए करेंगे कि इस स्थिति में ये मसाला कैसे काम कर सकता है। दरअसल, लंबे समय से लोग अजवाइन के बीजों को वेट लॉस के लिए इस्तेमाल करते आए हैं जिसमें कि ये बीज उन कारणों में कमी लाते हैं जो कि पेट की चर्बी बढ़ाते हैं जैसे कि बैड फैट में कमी लाना, पेट साफ करना और मेटाबॉलिक रेट बढ़ाना। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से।
पेट की चर्बी कम करने में अजवाइन कैसे मददगार है?
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि अजवाइन के बीजों की खास बात ये है कि ये शरीर में गर्माहट पैदा करते हैं जिससे ये फैट कटर की तरह काम करते हैं। इन बीजों को खाने पर जो गर्मी पैदा होती है उससे शरीर में जमा फैट पिघलने लगता है और पेट में जमा चर्बी कम होने लगती है। इसके अलावा
- अजवाइन के बीज शरीर में जाकर मेटाबॉलिक रेट बढ़ाते हैं जिससे खाना पचाने की गति तेज होती है जिससे शरीर में वेस्ट जमा नहीं होता।
- अजवाइन के एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे मोटापा कम होता है।
- अजवाइन शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है जो कि बैली फैट बढ़ाने का एक बड़ा कारण है।
इसे भी पढ़ें: छाछ में अजवाइन डालकर पीना है फायदेमंद, पेट की कई समस्याएं रहती हैं दूर
क्या कहती है ये स्टडी?
Pak-Euro Journal of Medical and Life Sciences में प्रकाशित शोध के अनुसार मनुष्यों पर किए गए एक वैज्ञानिक परीक्षण में अजवाइन के बीजों की चाय का मोटापे और बढ़े हुए फैट को कम करने वाला माना गया है। इस अध्ययन में 8-सप्ताह तक 16 प्रतिभागियों को चार अलग-अलग समूहों में बांटा गया था और उन्हें चाय के रूप में अजवाइन दी गई थी। इन लोगों को प्रतिदिन 500 मिलीग्राम अजवाइन दी जानी थी। रिजल्ट्स में पता चला कि अजवाइन की चाय पीने वाले समूहों में बॉडी मास इंडेक्स (BMI) और फैट के स्तर में काफी महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव दर्ज किए गए। हालांकि इस अध्ययन में सीधे तौर पर विशेष रूप से पेट की चर्बी (belly fat) शब्द का उल्लेख नहीं है, लेकिन यह प्रमाणित करता है कि रोजाना 1 से 1.5 ग्राम अजवाइन की चाय पीने से बॉडी मास इंडेक्स (BMI) यानी शरीर के कुल मोटापे और खून में फैट लिपिड्स (lipids) के स्तर को कम करने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है।

अजवाइन से पेट की चर्बी कैसे कम करें?
डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि अजवाइन से पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको करना ये है कि अजवाइन के बीजों को पानी में उबाल लें और इसे छान लें। फिर इस पानी को पिएं। इसके अलावा आप
- अजवाइन को भूनकर इसे पीस लें और इसे गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।
- इसके अलावा आप अजवाइन की चाय पी सकते हैं। इसके लिए अजवाइन को उबालकर इस पानी को छान लें और इसमें थोड़ा सा नमक और नींबू का रस मिलाकर पी लें।
- आप अजावइन को रात में भिगोकर सुबह इसका पानी पी सकते हैं। ये तरीका भी बेहद कारगर है।
इसे भी पढ़ें: खाना खाने के बाद खाएं अजवाइन और काला नमक, गैस और ब्लोटिंग से मिलेगी राहत
पेट की चर्बी कम करने के लिए किस समय लें अजवाइन?
डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि पेट की चर्बी कम करने के लिए अजवाइन का पानी या इसकी चाय सुबह के समय लें क्योंकि इस दौरान ये शरीर को स्टार्ट करने में मदद करता है। इससे पेट की चर्बी पर गहरा असर होता है और मेटाबॉलिज्म तेज करने में भी मदद मिलती है। हालांकि, आप इसे शाम को भी ले सकते हैं।
निष्कर्ष:
अंत में आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि फैट कम करने के लिए आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को सही करने की जरूरत है। आपको करना ये है कि सबसे पहले कम तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करें। इसके अलावा एक्सरसाइज और योग करें जो कि बैली फैट कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही डाइट में फाइबर और रफेज से भरपूर चीजों का सेवन करें जो कि मेटाबॉलिज्म तेज करने में मददगार है और बॉडी फैट को नेचुरली कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। ये मेटाबॉलिज्म ठीक रखने में मददगार है। बस ध्यान रखें कि शुगर और अनहेल्दी फैट से भरपूर चीजों के सेवन से परहेज करें।
FAQ
सुबह-सुबह खाली पेट अजवाइन खाने से क्या होता है?
सुबह खाली पेट अजवाइन खाने या इसका पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, गैस, अपच या एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है।1 दिन में अजवाइन कितनी खानी चाहिए?
एक हेल्दी व्यक्ति को दिनभर में आधा से एक छोटा चम्मच यानी लगभग 1 से 3 ग्राम अजवाइन खानी चाहिए। बहुत ज्यादा मात्रा में इसे लेने से बचना चाहिए, क्योंकि गर्म तासीर के कारण यह सेहत पर बुरा असर डाल सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 20, 2026 12:19 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma