आज की तेज रफ्तार जिंदगी में बढ़ता हुआ पेट सिर्फ एक शारीरिक समस्या नहीं, बल्कि आत्मविश्वास पर असर डालने वाली परेशानी बन चुका है। घंटों लैपटॉप के सामने बैठकर काम करना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, अनहेल्दी फूड और बढ़ता तनाव, ये सभी मिलकर बेली फैट को न्योता देते हैं। खास बात यह है कि पेट की चर्बी न सिर्फ दिखने में खराब लगती है, बल्कि यह डायबिटीज, हार्ट डिजीज और हार्मोनल असंतुलन जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देती है। यही वजह है कि आज हर दूसरा व्यक्ति यह जानना चाहता है कि आखिर पेट की चर्बी कम करने का सबसे असरदार और आसान तरीका क्या है।
सोशल मीडिया और फिटनेस वीडियो में प्लैंक एक्सरसाइज सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है। देखने में बेहद सिंपल लगने वाली यह एक्सरसाइज, जिसमें बस कुछ सेकंड तक एक ही पोज में टिके रहना होता है, लोगों को उम्मीद देती है कि शायद यही पेट की चर्बी घटाने का शॉर्टकट है लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई रोजाना प्लैंक करने से पेट अंदर चला जाता है? या यह सिर्फ एक फिटनेस मिथ है? इस लेख में न्यूट्रिशन और एक्सरसाइज प्रोफेशनल, फिटनेस कोच वर्णित यादव (Nutrition and exercise professional, fitness coach Varit Yadav) से जानिए, क्या प्लैंक करने से पेट की चर्बी कम होती है?
क्या प्लैंक करने से पेट की चर्बी कम होती है? - Does plank reduce belly fat
फिटनेस एक्सपर्ट वर्णित यादव के अनुसार, ''प्लैंक सीधे तौर पर फैट बर्न करने वाली एक्सरसाइज नहीं है, लेकिन यह पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने में बहुत मददगार है।'' पेट की चर्बी कम करने के लिए शरीर में मौजूद अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करना जरूरी होता है। प्लैंक मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है और कोर मसल्स को एक्टिव करता है, जिससे लंबे समय में फैट लॉस की प्रक्रिया तेज हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या फैट लॉस करने या मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए ब्लैक कॉफी पीना सही है? जानें एक्सपर्ट से
- अगर कोई व्यक्ति सिर्फ प्लैंक करके पेट की चर्बी कम करना चाहता है, तो यह पूरी तरह संभव नहीं है।
- वर्णित यादव के अनुसार, ''स्पॉट रिडक्शन जैसी कोई चीज नहीं होती। पेट की चर्बी कम करने के लिए पूरे शरीर का फैट कम करना जरूरी है।''
- प्लैंक को अगर कार्डियो एक्सरसाइज, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और सही डाइट के साथ किया जाए, तो यह पेट की चर्बी घटाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
प्लैंक करने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं? - What are the benefits of doing planks
- प्लैंक केवल पेट ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर के लिए फायदेमंद एक्सरसाइज है।
- फिटनेस एक्सपर्ट बताते हैं कि प्लैंक करने से कोर मसल्स मजबूत होती हैं, जिससे पेट अंदर की ओर टाइट दिखने लगता है।
- इसके अलावा यह पीठ दर्द कम करने, पोश्चर सुधारने और बैलेंस बढ़ाने में भी मदद करता है।
- बैलेंस डाइट और एक्सरसाइज के साथ नियमित प्लैंक करने से कमर और हिप्स के आसपास जमा फैट को कम करने में सहायक असर देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या वेट लॉस के दौरान मसल्स गेन करना संभव है? एक्सपर्ट से समझें

पेट की चर्बी कम करने के लिए प्लैंक के साथ क्या करें?
पेट की चर्बी घटाने के लिए केवल एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल में बदलाव भी जरूरी है। वर्णित यादव कहते हैं कि प्लैंक के साथ-साथ कार्डियो एक्सरसाइज जैसे ब्रिस्क वॉकिंग, रनिंग या साइकलिंग को रूटीन में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा शुगर और तले-भुने खाने से दूरी बनाकर हाई-फाइबर और प्रोटीन युक्त डाइट लेना जरूरी है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि प्लैंक पेट की चर्बी कम करने में सीधे नहीं, लेकिन परोक्ष रूप से बेहद मददगार एक्सरसाइज है। फिटनेस एक्सपर्ट वर्णित यादव के अनुसार, प्लैंक को अगर सही तकनीक, संतुलित आहार और एक्टिव लाइफस्टाइल के साथ अपनाया जाए, तो यह पेट को टोन करने और फिट बॉडी पाने में अहम भूमिका निभा सकता है। सिर्फ प्लैंक पर निर्भर रहने के बजाय इसे एक संपूर्ण फिटनेस रूटीन का हिस्सा बनाना ही सबसे बेहतर तरीका है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
पेट की चर्बी कम होने में कितना समय लगता है?
यह व्यक्ति की उम्र, वजन, डाइट और रूटीन पर निर्भर करता है। आमतौर पर सही लाइफस्टाइल अपनाने पर 6 से 8 हफ्तों में फर्क नजर आने लगता है।क्या खाली पेट एक्सरसाइज करने से ज्यादा फैट बर्न होता है?
खाली पेट एक्सरसाइज कुछ लोगों में फैट बर्न में मदद कर सकती है, लेकिन यह सभी के लिए सुरक्षित या असरदार नहीं होती।क्या सिर्फ एक्सरसाइज से पेट की चर्बी कम हो सकती है?
सिर्फ एक्सरसाइज से पेट की चर्बी कम करना मुश्किल है। इसके लिए बैलेंस डाइट, सही नींद और एक्टिव लाइफस्टाइल भी उतनी ही जरूरी होती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 12, 2026 17:04 IST
Modified By : Akanksha Tiwari Jan 12, 2026 17:04 IST
Modified By : Akanksha TiwariJan 12, 2026 17:04 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Varnit Yadav