Expert

क्या वेट लॉस के दौरान मसल्स गेन करना संभव है? एक्सपर्ट से समझें

वेट लॉस में लो कैलोरी डाइट लेने और ज्यादा वर्कआउट करने से मसल्स पर भी असर पड़ता है। लेकिन क्या वेट लॉस डाइट में मसल्स गेन होना संभव है?   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वेट लॉस के दौरान मसल्स गेन करना संभव है? एक्सपर्ट से समझें

Can I Gain Muscle While Losing Weight: फिट रहने के लिए हेल्दी डाइट और वर्कआउट दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। अगर बात वेट लॉस की करें, तो इसके लिए कैलोरी डेफिसिट डाइट लेना जरूरी है। जब हम लो कैलोरी डाइट लेते हैं तो जल्दी वेट लॉस करने में मदद मिलती है। वहीं वेट लॉस डाइट फॉलो करने के दौरान मसल्स लॉस भी जल्दी होता है। आपने अपने आसपास ऐसे कई लोगों को जरूर देखा होगा जिनका वेट लॉस होने के साथ मसल्स लॉस भी हो जाता है। ऐसे में वो फिट लगने के बजाय कमजोर और बीमार लगने लगते हैं। हेल्दी वेट लॉस के लिए मसल्स वेट मेंटेन रखना भी जरूरी है। अगर आपका मसल्स मास कम है तो आपका शरीर भी कमजोर होता जाएगा। लेकिन क्या वेट लॉस के साथ मसल्स गेन करना संभव है? क्या वेट लॉस के दौरान मसल्स लॉस होने से बचाया जा सकता है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर देते हुए हॉलिस्टिक हेल्थ कोच और एक्सरसाइज फिजियोलॉजिस्ट ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख में जानें इन सभी प्रश्नों के उत्तर। 

weight

क्या वेट लॉस के दौरान मसल्स गेन करना संभव है? Is It Possible To Gain Muscles on Weight Loss 

वेट लॉस प्लान फॉलो करने के दौरान हम कैलोरी डेफिसिट डाइट पर होते हैं। ऐसे में हमें अपनी जरूरत से कम कैलोरी लेनी होती है जिससे वेट लॉस में मदद मिल सके। इस दौरान मसल्स गेन करना संभव नहीं है लेकिन मसल्स लॉस होने से बचाए रखना आसान होता है। इसलिए कहा जा सकता है कि वेट लॉस के दौरान मसल्स गेन होना संभव नहीं है।

इसे भी पढ़ें- शरीर की एक्सट्रा चर्बी घटाना है साथ में मसल्स भी बढ़ाना है, तो आपके लिए जरूरी है इन 5 टिप्स को फॉलो करना

मसल्स गेन के लिए वेट लॉस पर किस तरह काम करना चाहिए? How To Work on Muscles Health During Weight Lose

वेट लॉस करने के लिए लो कैलोरी डाइट लेना जरूरी होता है। लेकिन जब हम लो कैलोरी डाइट लेते हैं तो इसके कारण हमारी मसल्स हेल्थ पर सबसे पहले असर पड़ता है। कैलोरी इनटेक कम करने से बॉडी को मसल्स मास बैलेंस रखने में मुश्किल होती है। इस कारण हमारा मसल्स मास सबसे पहले कम होने लगता है। लेकिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करके मसल्स मास बनाए रखने पर काम करना जरूरी है। इससे बॉडी एक्टिव और एनर्जेटिक रहती है व मसल्स मास भी बना रहता है। 

वेट लॉस करने के बाद मसल्स को गेन करना आसान हो जाता है। ऐसे में आपको कैलोरी सरप्लस डाइट शुरू करनी चाहिए। इसके साथ ही स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर और भी ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इससे आपको मसल मास गेन करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- मसल बिल्डिंग के लिए फॉलो करें ये 2500 कैलोरी डाइट, गेन होंगी लीन मसल्स

वेट लॉस जर्नी के दौरान इन बातों का रखें ध्यान 

    • अपने सभी मील टाइम पर लें और डाइट को हमेशा बैलेंस्ड रखें। क्योंकि बैलेंस्ड डाइट से आपको जल्दी वेट लॉस में मदद मिलेगी। 
    • मसल्स लॉस बचाने के लिए वर्कआउट के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए भी समय निकालें। अगर आपको स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के बारे में जानकारी नहीं, तो किसी एक्सपर्ट से सलाह लें। 
    • अगर आप कोई भी डाइट या वर्कआउट शुरू कर रहे हैं, तो किसी फिटनेस एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। इससे आपको जल्दी वेट लॉस करने और मसल्स हेल्थ को बनाए रखने में मदद मिलेगी। 

Read Next

Navratri Weight Loss Diet Plan: नवरात्रि में व्रत रखते समय ऐसे रखें वजन को कंट्रोल, जानें न्यूट्रिशनिस्ट से

Disclaimer