Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

1 महीने के अंदर बॉडी कैसे बनाएं? खुद एक्सपर्ट ने दिए हैं ये टिप्स

1 month me body kaise banaye: हर कोई एक खूबसूरत और टोन्ड बॉडी चाहता है। ऐस में जो लोग 1 महीने के अंदर बॉडी बनाना चाहते हैं तो ये टिप्स अपना सकते हैं। जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से। 

1 month me body kaise banaye: कुछ लोगों को सपना होता है बॉडी बनाना। ऐसे लोग हमेशा चाहते हैं कि उनके बॉडी फिट एंड फाइन रहे। इतना ही नहीं, लोग अपने मसल्स की टोनिंग करना और इन्हें एक शेप देने की चाहत भी रखते हैं। ऐसी स्थिति में डाइज के साथ एक्सरसाइज का भी ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। कुछ लोग तो जल्दी से चाहते हैं कि इस काम को कर लें और लगभग 1 महीने के अंदर ही रिजल्ट्स पा लें। ऐसे ही लोगों के लिए हमने Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital से बात की और जाना कि आप 1 महीने के अंदर अपनी बॉडी को कैसे बना सकते हैं और इसके लिए आपको किन टिप्स (body building tips) को फॉलो करना चाहिए।

1 महीने में बॉडी बनाने के लिए क्या करें-How to build a body in 1 month

Diet Expert Edwina बताती हैं कि एक महीने में शरीर में उल्लेखनीय बदलाव लाना संभव है, लेकिन आपको इसके लिए थोड़ा प्रैक्टिकल होना पड़ेगा। अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, तो 30 दिनों में आप ताकत बढ़ा सकते हैं, कुछ चर्बी कम कर सकते हैं और मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बॉडी बिल्डिंग के लिए एक दिन में कितने ग्राम सोया चंक्स खाना सही होता है? एक्सपर्ट से जानें जवाब

1 महीने में बॉडी बनाने के लिए क्या एक्सरसाइज करें-best exercises to gain muscle at home

Edwina कहती हैं कि महीनेभर में बॉडी बनाने के लिए एक तय एक्सरसाइज रूटीन से शुरुआत करें। सप्ताह में कम से कम 4-5 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (strength training for muscle building) करें। इसके अलावा आप स्क्वैट्स, पुश-अप्स, लंजेस, प्लैंक्स, पुल-अप्स और शोल्डर प्रेस जैसे फुल-बॉडी एक्सरसाइज पर ध्यान केंद्रित करें। ये एक्सरसाइज एक ही समय में कई मांसपेशियों को सक्रिय करते हैं और आपके शरीर को तेजी से बदलने में मदद करते हैं। चर्बी कम करने और स्टेमिना बढ़ाने के लिए अधिकांश दिनों में 20-30 मिनट के लिए वॉकिंग, साइक्लिंग या स्किपिंग जैसे हल्के कार्डियो एक्सरसाइज भी शामिल करें।

diet

1 महीने में बॉडी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए-30 day muscle building diet

आगे Edwina कहती हैं कि बॉडी बिल्डिंग में आहार की बहुत अहम भूमिका होती है। प्रोटीन का सेवन अधिक करें क्योंकि यह मांसपेशियों के विकास और मरम्मत में सहायक होता है। अंडे, दाल, पनीर, चिकन, मछली और दही जैसे फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। सब्जियों, फलों, साबुत अनाज और मेवे व बीज जैसे हेल्दी फैट युक्त संतुलित भोजन करें। जंक फूड, मीठे पेय पदार्थ, तले हुए खाद्य पदार्थ और अत्यधिक शराब से परहेज करें। दिन भर पर्याप्त पानी पिएं ताकि शरीर में पानी की कमी न हो और मांसपेशियों को आराम मिले।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज करना चाहते हैं बॉडी बिल्डिंग तो ये 3 टिप्स आएंगे काम, खुद एक्सपर्ट ने बताया

नींद है बेहद जरूरी

बॉडी बिल्डिंग में नींद और आराम को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन ये बहुत महत्वपूर्ण हैं। हर रात कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेने का लक्ष्य रखें। अच्छी नींद मांसपेशियों की मरम्मत और विकास में सहायक होती है। ज्यादा एक्सरसाइज से बचें क्योंकि इससे चोट और थकान हो सकती है। वर्कऑउट के बीच मांसपेशियों को पर्याप्त आराम दें।

अनुशासित रहें और अपनी प्रगति पर नजर रखें। महीने की शुरुआत और अंत में बदलाव देखने के लिए तस्वीरें या डिटेल्स लें। पॉजिटिव और मोटिवेटेड रहें, भले ही परिणाम धीमे लगें। याद रखें, एक महीना आपको अच्छी शुरुआत दे सकता है, लेकिन असली बॉडी बिल्डिंग एक लंबी यात्रा है। निरंतरता और स्वस्थ आदतें समय के साथ बेस्ट रिजल्ट्स दे सकते हैं।

FAQ

  • एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद क्या खाना चाहिए?

    एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद कुछ ऐसा खाएं जो कि पोषक तत्वों से भरपूर हो और मांसपेशियों को एनर्जी दे। ऐसे में आप प्रोटीन जैसे अंडे, टोफू, दही, पनीर, शकरकंद, केला और दूध का चुनाव कर सकते हैं। 
  • एक्सरसाइज करने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?

    एक्सरसाइज करने के बाद कूल-डाउन न भूलें और तुरंत नहाने न जाएं। कूल-डाउन करने से दर्द, तनाव और चोट से बचाव होता है और आप बेहतर महसूस करते हैं।
  • एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों में दर्द से राहत पाने के लिए क्या लेना चाहिए?

    एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों में दर्द से राहत पाने के लिए आपको एप्सम सॉल्ट को पानी में मिलाकर नहाना चाहिए। यह मांसपेशियों में तनाव और दर्द से राहत पाने का एक कारगर तरीका हो सकता है।

Read Next

Gym Vs Home Workout: फिट रहने के लिए क्या है बेहतर? जानें एक्सपर्ट से फायदे और नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 10, 2026 10:17 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 10, 2026 10:17 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content