Tips To Bring Shine In Hair Without A Salon Visit In Hindi: अक्सर लोग बालों के झड़ने-टूटने और रूखेपन की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को बालों को हेल्दी, घना और शाइनी बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट लेने, पर्याप्त पानी पीने, स्ट्रेस कम करने, पर्याप्त नींद लेने और नियमित एक्सरसाइज करने जैसे हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, कई बार महिलाएं रूखे बालों की समस्या से राहत के लिए सैलून जाती हैं, लेकिन बिना सैलून गए बालों के रूखेपन को दूर करने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो किया जा सकता है। ऐसे में आइए नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थ केयर की एमडी और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS, MD- Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi) से जानें घर पर ही बालों को कैसे शाइनी बनाया जा सकता है?
बिना सैलून जाए शाइनी बालों के लिए क्या करें? - What To Do For Shiny Hair Without Going To The Salon?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, बालों की देखभाल का मतलब सिर्फ आपके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट्स ही नहीं बल्कि इसमें छोटी-छोटी रोजाना की वे आदतें भी शामिल हैं, जो बहुत बड़ा प्रभाव डालती हैं।
तकिए के कवर बदलें
हेल्दी बालों के लिए एक आसान बदलाव है अपने तकिए का कवर बदलना (Switch Your Pillowcase)। कॉटन के तकिए के कवर से बालों में रगड़ होती है, जिससे बाल टूट सकते हैं, फ्रिजी हो सकते हैं और उलझ सकते हैं। सिल्क या सैटिन का तकिया कवर इस्तेमाल करने से रगड़ कम होती है, बालों में नमी बनी रहती है और बाल ज्यादा मुलायम रहते हैं, खासकर अगर आपके बाल रूखे या खराब हैं।
यह भी पढ़ें- बालों के रूखेपन से हैं परेशान? खाएं ये फूड्स

सल्फेट-बेस्ड शैंपू से बचें
बालों के रूखेपन की समस्या से राहत के लिए सल्फेट-बेस्ड शैंपू के इस्तेमाल से बचें (Avoid Sulfate-Based Shampoos), ये एक और जरूरी कदम है। सल्फेट्स कठोर क्लींजिंग एजेंट होते हैं, जो स्कैल्प से नेचुरल तेल हटा देते हैं, जिससे बाल रूखे, कमजोर और ज्यादा टूटने लगते हैं। हल्का, सल्फेट-फ्री शैंपू चुनने से स्कैल्प की नेचुरल नमी का बैलेंस बना रहता है और लंबे समय तक बाल हेल्दी रहते हैं, खासकर केमिकली ट्रीटेड या कलर किए हुए बालों के लिए।
कंडीशनर स्किप न करें
कंडीशनर कभी भी स्किन न करें (Never Skip Conditioner), यह बहुत जरूरी है, पतले बालों के लिए भी। कंडीशन बालों के क्यूटिकल को सील करने में मदद करता है, उलझन कम करता है और बालों को भारी किए बिना उन्हें मैनेज करना आसान बनाता है। पतले बालों के लिए बनाए गए हल्के कंडीशनर बालों में नरमी और चमक ला सकते हैं और टूटने से बचाते हैं।
यह भी पढ़ें- Hair Care: बार-बार खराब हो रहे हैं बाल? आयुर्वेदाचार्य ने बताया खून की अशुद्धता हो सकती है कारण
गीले बालों को अच्छे से सुखाएं
गीले बालों के साथ नरमी बरतना (Be Gentle with Wet Hair) बहुत जरूरी है क्योंकि गीले होने पर बाल सबसे कमजोर होते हैं। मोटे तौलिए से सुखाने या जोर से कंघी करने से बचें। इसके बजाय, बालों को धीरे-धीरे थपथपाकर सुखाएं और बेवजह बालों का झड़ना रोकने के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें।
सही ब्लो-ड्राइंग और ब्रशिंग टेक्नीक अपनाएं
रूखे बालों की समस्या से राहत के लिए सही ब्लो-ड्राइंग और ब्रशिंग टेक्नीक (Use the Right Blow-Drying and Brushing Technique) का इस्तेमाल करना भी मायने रखता है। ड्रायर को मीडियम हीट पर रखें, दूरी बनाए रखें, और हीट से होने वाले नुकसान और टूटने को कम करने के लिए धीरे-धीरे ब्रश करें।
निष्कर्ष
रूखे बालों की समस्या से राहत के लिए तकिए के कवर बदलें और सिल्क या सैटिन के कवर का इस्तेमाल करें, सल्फेट-बेस्ड शैंपू से बचें, कंडीशनर स्किप न करें, सही ब्लो-ड्राइंग और ब्रशिंग टेक्नीक अपनाएं और गीले बालों को अच्छे से सुखाएं। इन अच्छी आदतों को अपनाने से बालों के रूखेपन को दूर करने, बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने में मदद मिलती है, साथ ही इससे बालों के रूखेपन की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, बालों से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए क्या खाएं?
बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए डाइट में विटामिन ए, बी, सी, ई, डी, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर दालें, नट्स, सीड्स, अंडे, मछली, शकरकंद, हरी पत्तेदार सब्जियां, खट्टे फल और डेयरी प्रोडक्ट्स से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।रोजाना बालों में क्या लगाना चाहिए?
बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं, अच्छी नींद लें, बालों को केमिकल-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें, नियमित रूप से ट्रिमिंग कराएं, स्ट्रेस कम करें, हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बचें, नियमित एक्सरसाइज करें और लंबे समय तक धूप या प्रदूषण में रहने से बचें।बालों को सिल्की शाइनी कैसे करें?
बालों को शाइनी और हेल्दी बनाने के लिए नारियल तेल, एलोवेरा जेल, दही और अंडे जैसे हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें। इससे बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 12, 2026 17:07 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 12, 2026 17:07 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 12, 2026 17:07 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 12, 2026 17:07 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta