आंवला, विटामिन सी से भरपूर जो कि बालों के स्कैल्प को साफ करने के साथ इसकी बनावट को भी बेहतर बनाने में मददगार है। आंवले का एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी फैटी एसिड, बालों की चमक बढ़ाने में कारगर है। इसके अलावा यह बालों की जड़ों को बढ़ावा देने के साथ स्कैल्प में नए बालों की ग्रोथ को भी बढ़ावा देता है, लेकिन आज हम आंवले के पानी की बात करेंगे कि कैसे यह बालों को सिल्की बनाने में मददगार है। साथ ही जानेंगे इसके इस्तेमाल का तरीका Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से और आंवले का पानी बालों में लगाने के फायदे।
सिल्की बालों के लिए कैसे फायदेमंद है आंवला का पानी?
डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि बालों के लिए आंवले का पानी बहुत फायदेमंद है। यह 5-अल्फा रिडक्टेस को रोकता है, जिससे बालों का पतला होना और टूटना कम हो जाता है। साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट बालों में मेलेनिन को कम होने से रोकते हैं, जिससे सफेद बालों की समस्या में कमी आती है। खास बात यह है कि आंवले का पानी बालों पर एक परत बनाती है जिससे बाल सिल्की और चमकदार नजर आते हैं।
साथ ही, आंवले का पानी, बालों की जड़ों को सीधे जरूरी फैटी एसिड और आयरन पहुंचाता है जिससे बाल सुलझे और सिल्की लगते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट बालों के मेलेनिन की रक्षा करते हैं, जिससे बालों की रंगत और बेहतर होती है। इसके अलावा एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण डैंड्रफ को हटाने और सीबम को संतुलित करने में भी मददगार है।
इसे भी पढ़ें: मेरी मां साल भर के लिए स्टोर करती हैं आंवला, पर क्या वाकई यह सेहतमंद है? एक्सपर्ट से जानें इसका असली पोषण
क्या कहती है स्टडी?
साल 2023 में प्रकाशित Natural Health Research नामक स्टडी में बताया गया है कि आंवले का पानी और इसके सेवन कोलेजन के निर्माण को बढ़ाकर, बालों के एनाजेन चरण को लंबा करता है जिससे बालों का झड़ना कम हो जाता है। इसके अलावा और विटामिन C तथा एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा प्रदान करके बालों की ग्रोथ में सुधार करते हैं।
बालों में कैसे लगाएं आंवला का पानी?
बालों के लिए आंवला का पानी लगाना काफी आसान है। आपको करना यह है कि
- आंवले को उबालकर इसका पानी निकालें और इसे छानकर रख लें।
- आप आंवले को दरदरा पीसकर भी इसका पानी निकाल सकते हैं।
- अब बालों में इस पानी को शैंपू के बाद लगाएं।
- 30 मिनट के लिए रखें।
- ठंडे पानी से बालों को दोबारा धो लें।
घर पर आंवले का हेयर टॉनिक बनाने की सही विधि
आप लंबे समय तक आंवले का टॉनिक इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आंवले का पानी निकालकर रख लें और एक बॉटल में भरकर रख लें। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। इससे आंवला का पानी महकता नहीं है और लंबे समय तक आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: रोज आंवला खाने से शरीर में क्या होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें 7 फायदे और खाने का तरीका
आंवला का पानी लगाने के फायदे
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि आंवले का पानी लगाने के फायदे कई हैं जैसे कि सबसे पहले तो यह डैंड्रफ को कम करने में मददगार है। आंवले के पानी का विटामिन सी, स्कैल्प को साफ करने के साथ खुजली और खुश्की को कम करने में मददगार है। इस पानी को स्कैल्प में लगाने से स्कैल्प इंफेक्शन को कम करने में मदद मिलती। इससे बार-बार होने वाली इंफेक्शन को कम करने में मदद मिल सकती है।
आंवले का उपयोग करते समय किन बातों का रखें ध्यान
आंवले का उयोग करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है। डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि जिन लोगों के स्कैल्प की स्किन बेहद नाजुक है, उनके लिए आंवले के पानी का उपयोग काफी कारगर है। आंवले का पानी, स्कैल्प को एसिडिक बना सकता है जिससे जलन और खुजली बढ़ सकती है।
निष्कर्ष:
आंवले का पानी, बालों के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन सर्दियों में इसे लगाने से पहले कुछ बातों का ख्याल रखें जैसे कि आप सर्दी-जुकाम में आंवले का पानी लगाने से बचें। इसके अलावा आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं तब भी इसके इस्तेमाल से बचें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि एलर्जी का पता लग सके। इसके अलावा अगर आपको बालों में इस लगाने के बाद खुजली और जलन की समस्या होती है तो इसका इस्तेमाल करने से बचें।
FAQ
आंवला कितने दिन में असर दिखाता है?
आंवला, 15 से 20 दिन में असर दिखा सकती है। रेगुलर इस्तेमाल से आपको फायदे महसूस हो सकते हैं।आंवला खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?
आंवला खाने के बाद दूध से बनी चीजों के सेवन से परहेज करें। साथ ही चाय और कॉफी के सेवन से भी बचें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 21, 2026 18:16 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
-1792586055025.webp)