भुई-आंवला (Phyllanthus niruri) एक औषधीय पौधा है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में कई सालों से किया जाता रहा है। इसे खासतौर पर लिवर, पाचन क्रिया को बेहतर रखने और ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। लोग इसे कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसलिए, आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं सुबह खाली पेट भुई-आंवला का पानी पीने के क्या फायदे हैं?
साल 2022 में International Journal of Novel Research and Development में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, भुई आंवला में कई तत्व पाए जाते हैं, लेकिन मुख्य रूप से इसमें एल्कलॉइड्स जैसे लिग्निन, फाइलांथिन और हाइपोफाइलांथिन होते हैं। इसका इस्तेमाल हेपेटाइटिस-B, पीलिया, लिवर सिरोसिस, आंतों के इंफेक्शन, डायबिटीज, लंबे समय तक रहने वाला बुखार और भूख न लगने जैसी कई बीमारियों के इलाज के तौर पर किया जाता है।
सुबह खाली पेट भुई-आंवला का पानी पीने के फायदे
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट भुई-आंवला का पानी पीने से शरीर की बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। यह पाचन तंत्र को एक्टिव करने, शरीर में पानी की कमी पूरी करने और दिन की शुरुआत हल्केपन के साथ फायदेमंद हो सकती है।
1. बेहतर पाचन क्रिया में फायदेमंद
भुई-आंवला का पानी पीने से पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में भी फायदेमंद माना जाता है। यह खाने को पचाने में मदद कर सकता है, जिससे गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। आयुर्वेद के अनुसार, भूमि आंवला में पित्त दोष को संतुलित करने वाले गुण होते हैं, जो अपच और एसिडिटी की समस्या को कम करने में फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं यह पेट को हल्का महसूस कराने में भी मदद कर सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर भोजन और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ इसका सेवन पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: खाली पेट कच्ची हल्दी के साथ पिएं आंवला जूस, एक्सपर्ट से जानें फायदे
2. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करता है
रिव्यू से पता चलता है कि भुई-आंवला डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसके तीखे गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। हालांकि, इस विषय पर अभी और अध्ययन की जरूरत है। इसलिए, अगर कोई डायबिटीज का मरीज ब्लड शुगर की दवा ले रहा है तो भुई-आंवला का नियमित पीने से से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी जरूरी है, क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल ज्यादा कम हो सकता है।
3. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
भुई आंवला हमारी स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसका पानी पीने से ब्लड को साफ करने में मदद मिलती है, जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और बालों के झड़ने की समस्या को भी रोकता है।
4. आंतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
भुई-आंवला में ऐसे नेचुरल गुण होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर और सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं। आमतौर पर इसका इस्तेमाल अपच, गैस, कब्ज और हल्की पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता है। यह आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। आंतों में अल्सर, इंफेक्शन या सूजन जैसी समस्या से राहत दिलाने में भी यह काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, सिर्फ इसे इलाज समझकर इस पर निर्भर रहना काफी नहीं है।
5. पीलिया में फायदेमंद
आयुर्वेद में भुई-आंवला का इस्तेमाल पीलिया के दौरान एक फायदेमंद औषधि के रूप में किया जाता है। यह लिवर के काम को सपोर्ट करने और शरीर की रिकवरी में मदद करने के लिए जाना जाता है। हालांकि, पीलिया कई कारणों से हो सकता है, जिसमें वायरल इंफेक्शन या पित्त नली से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। इसलिए, सिर्फ घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के स्थान पर सही इलाज और डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: पेट की जलन और एसिडिटी का रामबाण इलाज है आंवला-मिश्री, जानें आयुर्वेदाचार्य की सलाह
6. लिवर के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
भुई-आंवला को लिवर स्वास्थ्य के लिए सबसे एक अच्छा औषधीय पौधा माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो सेल्स को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद कर सकते हैं। लेकिन यह लिवर की बीमारी का पूरी तरह इलाज नहीं करता है। हेल्दी डाइट, नियमित एक्सरसाइज और डॉक्टर की सलाह के साथ भुई आंवला का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।
निष्कर्ष
भुई-आंवला का पानी सुबह खाली पेट पीने से पाचन क्रिया को बेहतर रखने, स्किन और बालों को हेल्दी रखने, लिवर को बेहतर रखने और पीलिया जैसी समस्याओं में फायदेमंद हो सकता है। इसे नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
Image Credit: Freepik
FAQ
भुई आंवला के क्या फायदे हैं?
भूमि आंवला एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो लिवर से जुड़ी समस्याओं, पीलिया और किडनी की पथरी में फायदेमंद हो सकता है।भूमि आंवला का सेवन कितने दिनों तक करना चाहिए?
भूमि आंवला या भुई आंवला का सेवन 1 से 2 हफ्ते तक करना सही माना जाता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर कम समय के लिए करने से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं जैसे पीलिया या लिवर से जुड़ी समस्याओं से आराम मिल सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 03, 2026 10:37 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jul 03, 2026 10:37 IST
Modified By : Katyayani TiwariJul 03, 2026 10:37 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta