आज के समय में अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खानपान और फिजिकल एक्टिविटीज की कमी जैसे कई कारणों से लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं। कभी-कभी व्यक्ति को पेट में भारीपन, गैस, अपच और भूख कम होने जैसी परेशानियां भी होती हैं। इन समस्याओं से राहत के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए इस बारे में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानें।
क्या है भूमि आंवला?
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, भूमि आंवला एक औषधीय पौधा है। इस पौधे की छोटी-छोटी पत्तियां पाचन और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं।
पेट और पाचन के लिए भूमि आंवला के फायदे
डॉ. किरण के अनुसार, भूमि आंवला ट्रेडिशनली कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
1. अपच और एसिडिटी से राहत दे
भूमि आंवला का सेवन करने से अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है, जिससे पाचन प्रक्रिया भी बेहतर रहती है।
इसे भी पढ़ें: रोज आंवला खाने से शरीर में क्या होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें 7 फायदे और खाने का तरीका
2. बाउल मूवमेंट में सुधार करे
भूमि आंवला में लैक्सेटिव (laxative) गुण होते हैं। ऐसे में इसका सही तरीके से सेवन करने से बाउल मूवमेंट को बेहतर करने में मदद मिलती है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।
health benefits of bhumiamla for improving digestion-190kb
3. पित्त दोष को बैलेंस करे
भूमि आंवला में मौजूद औषधीय गुण शरीर में पित्त दोष को बैलेंस करने और पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद मिलती है।
4. पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत दे
भूमि आंवला में बहुत से औषधीय गुण और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने, गैस, कब्ज, एसिडिटी, पेट दर्द की समस्या से राहत देने और पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद मिलती है।
5. शरीर को डिटॉक्स करे
एंटीऑक्सीडेंट्स और औषधीय गुणों से भरपूर भूमि आंवला का सेवन करने से टॉक्सिन्स से शरीर से बाहर निकालकर डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: कमजोर पाचन तंत्र को बनाना है मजबूत? जानें डाइजेशन सुधारने वाले 10 इंडियन मसालों का सही इस्तेमाल
क्या कहती है स्टडी?
साल 2019 में The Pharma Innovation Journal में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, भूमि आंवला (Phyllanthus niruri) पाचन क्रिया में सुधार लाने और लिवर के स्वास्थ्य को बैलेंस करने में प्रभावी है। 3 सप्ताह तक प्रतिदिन 10 ग्राम भूमि आंवला के रस का सेवन करने से जी मिचलाने और उल्टी की समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई, भूख न लगने की शिकायत मध्यम से घटकर हल्की रह गई और रोगियों के पाचन तथा सामान्य स्वास्थ्य में सुधार दर्ज किया गया।
भूमि आंवला का इस्तेमाल कैसे करें?
डॉ. किरण बताती हैं, बिना डॉक्टर की सलाह के भूमि आंवला के रस, काढ़ा या पाउडर का सेवन न करें। अगर आप पहले से दवाएं लेते हैं, तो इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
भूमि आंवला की मात्रा हर व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति, बीमारी, उम्र और दवाइयों के सेवन पर निर्भर करती है। ऐसे में इसका सेवन डॉक्टर की सलाह अनुसार ही किया जाना चाहिए।
- भूमि आंवला के जूस को 1 गिलास पानी में मिलाकर लिया जा सकता है।
- आंवला चूर्ण को शहद या पानी के साथ लिया जा सकता है।
स्वस्थ पाचन के लिए क्या करें?
हेल्दी पाचन के लिए खान-पान से जुड़ी कुछ बातों का खास ध्यान रखा जा सकता है।
- खाना अच्छे से चबाकर खाएं।
- पर्याप्त पानी पिएं।
- फाइबर से भरपूर फल, सब्जियों और साबुत अनाज को खाएं।
- अधिक तले-भुने और मसालेदार फूड्स को खाने से बचें।
- नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटीज करें।
ध्यान रहे, इन आदतों को अपनाने के बाद भी व्यक्ति को पेट दर्द, उल्टी और मल से खून आने की समस्या होती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
भूमि आंवला लेते समय किन बातों का ध्यान रखें?
डॉ. किरण बताती हैं, भूमि आंवला का सेवन करते समय कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है। जैसे- भूमि आंवला का सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह अनुसार करें।
प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग, किसी मेडिकल कंडीशन या दवाइयों के दौरान इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।
निष्कर्ष
भूमि आंवला का सेवन करने से पेट, गैस, अपच, पेट और पाचन की समस्याओं को ठीक करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इसको किसी बीमारी का पक्का इलाज न समझें। इसका सेवन डॉक्टर की सलाह अनुसार ही करें। पेट को स्वस्थ रखने के लिए बैलेंस डाइट लें, पर्याप्त पानी और नियमित फिजिकल एक्टिविटीज करें।
पाचन से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
भूमि आंवला कैसे खाएं?
भूमि आंवला का सेवन चूर्ण, इसके पत्तों के रस, काढ़ा, टैबलेट या कैप्सूल के रूप में किया जा सकता है।भूमि आंवला के साइड इफेक्ट क्या हैं?
भूमि आंवला के अधिक सेवन करने या इसका गलत तरीके से इस्तेमाल करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं होने, लो ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की कमी, खून पतला होने, एलर्जी और स्किन में रिएक्शन होने की समस्याएं हो सकती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 11, 2026 17:46 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Kiran Gupta
