Tue Oct 20, 2026 | 11:33 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

सौंफ खाने की आदत पाचन के लिए कितनी फायदेमंद? आयुर्वेद डॉक्टर से जानें

सौंफ पाचन के लिए फायदेमंद है, यह एंजाइमों को एक्टिव कर गैस, एसिडिटी और कब्ज से राहत दिलाती है, साथ ही इससे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
सौंफ खाने की आदत पाचन के लिए कितनी फायदेमंद? आयुर्वेद डॉक्टर से जानेंसौंफ खाने की आदत पाचन के लिए कितनी फायदेमंद? आयुर्वेद डॉक्टर से जानें

भारतीय घरों में अक्सर लोग खाना खाने के बाद सौंफ खाते हैं। कई बार लोग इसको चाय में डालकर या इसके पानी का सेवन भी करते हैं। इसका सेवन करना पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन यह पाचन के लिए कितना फायदेमंद है? आइए इस बारे में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानें।

पाचन के लिए सौंफ खाने के फायदे

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, सौंफ में अच्छी मात्रा में फाइबर, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। सौंफ का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

1. पाचन के एंजाइम्स को एक्टिव करे

खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन करने से पाचन के लिए जरूरी एंजाइम्स को एक्टिव करने, मेटाबॉलिज्म को तेज करने और लार के निर्माण को बढ़ावा देने में मदद मिलती है, जिससे पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है और खाना जल्दी पचता है।

इसे भी पढ़ें: यूरिन की दिक्कतों में राहत देती है सौंफ, जानें फायदे और सेवन का तरीका

2. गैस और एसिडिटी से राहत दे

सौंफ में एनेथॉल (anethole) और फेंछोन (fenchone) नामक कंपाउंड और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या से राहत देने में मदद मिल सकती है।

how eating fennel seeds daily improves your digestive health 1 (1)how eating fennel seeds daily improves your digestive health 1 (1)

3. कब्ज से राहत दे

सौंफ में नेचुरल रूप से फाइबर और लैक्सेटिव प्रभाव होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से आंतों की सफाई करने, कब्ज की समस्या से राहत देने और बाउल मूवमेंट को बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

4. पेट की जलन को शांत करे

सौंफ की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है, पेट और सीने की जलन को कम करने में मदद मिल सकती है।

5. गट के कार्यों को बेहतर करे

सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण गट के लिए फायदेमंद हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और आंतों की सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है।

साल 2022 में PLoS One में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, सौंफ के बीजों के अर्क से पेट और आंतों की अंदरूनी परत या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट मजबूत होता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। यह इस बात का संकेत है कि आंतों की सूजन से जुड़ी बीमारी (आईबीडी) के इलाज में सौंफ का इस्तेमाल एक मददगार उपाय के रूप में किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: सौंफ सबके लिए नहीं है फायदेमंद! जानिए किन लोगों को नहीं खानी चाहिए

क्या सौंफ का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है?

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, सौंफ का सेवन करना पाचन के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

ध्यान रहे, ब्रेस्टफीडिंग, प्रेग्नेंसी, एलर्जी, सांस लेने में परेशानी और दवाइयों का सेवन करने के दौरान इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

पाचन सुधारने के लिए सौंफ का उपयोग कैसे करें?

डॉ. किरण बताती हैं, अच्छे पाचन के लिए सौंफ को कई तरीकों से खाया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

  • खाने के बाद थोड़ी मात्रा में सौंफ को चबाकर खाएं।
  • सौंफ को रातभर 1 गिलास पानी में भिगोकर सुबह के समय खाली पेट इसके पानी को पिएं।
  • सौंफ काढ़े में डालकर या इसको चाय के रूप में भी लिया जा सकता है।

पाचन को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी बातें

डॉ. किरण का कहना है, पाचन को दुरुस्त रखने के लिए सिर्फ सौंफ पर निर्भर रहने के बजाय लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है।

  • फल, सब्जियों और साबुत अनाज जैसी फाइबर युक्त बैलेंस डाइट लें।
  • नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटीज करें।
  • हल्की वॉक करें।
  • पर्याप्त पानी पिएं।
  • तली-भुनी और मसालेदार चीजों के सेवन से बचें।

निष्कर्ष

सौंफ का सेवन करने से पाचन के लिए जरूरी एंजाइम्स को एक्टिव करने, कब्ज, गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग, पेट की जलन को कम करने के साथ-साथ गट के कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करना पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है।

ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, ब्रेस्टफीडिंग, प्रेग्नेंसी, एलर्जी, सांस लेने में परेशानी होने और दवाइयों का सेवन करने के दौरान इसका सेवन करने से बचें। पाचन को दुरुस्त रखने के लिए हेल्दी डाइट, पर्याप्त हाइड्रेशन और नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी करने से पाचन को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। पाचन से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • सौंफ का सेवन करने के क्या फायदे हैं?

    सौंफ का सेवन करने से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने, मुंह की बदबू से राहत देने, वजन कम करने और पीरियड्स से राहत देने में मदद मिलती है।
  • पाचन से जुड़ी समस्या के क्या लक्षण हैं?

    पाचन से जुड़ी समस्या होने पर व्यक्ति को पेट दर्द, ऐंठन, कब्ज, दस्त, सीने में जलन, खाना निगलने में परेशानी, मतली या उल्टी होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Read Next

→ पसीने की बदबू से हैं परेशान? आजमाएं ये 10 असरदार आयुर्वेदिक उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 20, 2026 21:35 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta