पाचन तंत्र के लिए कितना फायदेमंद है त्रिफला? डॉक्टर से जानें खाने का तरीका

कब्ज, गैस, पेट फूलना और अपच जैसी समस्याएं वर्तमान में काफी आम हो गई हैं। खराब खान-पान, कम पानी पीना, फाइबर की कमी और शारीरिक गतिविधियों की कमी पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में कई लोग पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए कई तरह के घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों को आजमाते हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में शामिल है त्रिफला। आयुर्वेद में त्रिफला को पाचन स्वास्थ्य के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। हरड़, आंवला और बहेड़ा को मिलाकर तैयार त्रिफला को तैयार किया जाता है। आइए इस लेख में हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि पाचन तंत्र के लिए त्रिफला के क्या फायदे हैं?
पाचन के लिए त्रिफला के फायदे
साल 2017 में Journal of Integrative and Complementary Medicine में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, त्रिफला आयुर्वेदिक इलाज में पाचन तंत्र को हेल्दी रखने और आंतों की सफाई के लिए एक अहम औषधि मानी जाती है। यह खाने को सही तरीके से पचाने, पोषण के अवशोषण और शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इतना ही नहीं, नॉर्मल मात्रा में लेने से पेट को हल्का साफ करने वाले रेचक और कम खुराक में आंतों के लिए टॉनिक के रूप में काम करता है।
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि त्रिफला का सेवन पाचन क्रिया के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है, जैसे-
1. कब्ज की समस्या से राहत
त्रिफला का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद कुछ नेचुरल कंपाउंड्स में हल्का लैक्सेटिव यानी मल त्याग को आसान बनाने वाला प्रभाव हो सकता है। इससे मल त्याग की प्रक्रिया को बढ़ावा मिल सकता है और कभी-कभार होने वाली कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट अजवाइन पानी पिएं या जीरा पानी? सर्दियों में पाचन के लिए क्या है बेहतर
2. पाचन क्रिया को बेहतर रखता है
आयुर्वेद में त्रिफला को पाचन तंत्र के लिए उपयोगी माना जाता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल भूख और पाचन क्रिया को सपोर्ट करने के लिए किया जाता है। इसके तीनों फलों में पॉलीफेनोल और अन्य नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड्स पाए जाते हैं।
3. पेट फूलने और भारीपन की समस्या से आराम
कई लोगों को खाना खाने के बाद पेट भारी लगने, गैस बनने और पेट फूलने की परेशानी होती है। कुछ लोगों में कब्ज के कारण भी पेट में भारीपन महसूस होता है। त्रिफला के हल्के लैक्सेटिव प्रभाव से कब्ज के कारण होने वाले कुछ लक्षणों में राहत मिल सकती है। हालांकि, यह हर तरह की गैस और एसिडिटी का इलाज नहीं होता है।
4. आंतों की सेहत के लिए फायदेमंद
हमारे पाचन तंत्र में मौजूद आंतें भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करने और मल त्याग की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाती हैं। त्रिफला में मौजूद पॉलीफेनॉल और अन्य बायोएक्टिव कंपाउंड्स पर आंतों की सेहत पर सकारात्मक असर डालता है।
5. एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स
त्रिफला के तीनों चीजों में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। खासकर आंवले में विटामिन सी और पॉलीफेनॉल होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट शरीर के सेल्स को ऑक्सीडेटिव तनाव से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
त्रिफला खाने का सही तरीका क्या है?
डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि त्रिफला का सेवन अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है। इसे खाने का तरीका और मात्रा व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और पाचन से जुड़ी समस्या पर निर्भर करती है।
- गुनगुने पानी के साथ- त्रिफला चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ लेना फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में इसे रात के समय लेना बेहतर माना जाता है।
- टैबलेट या कैप्सूल- अगर चूर्ण का स्वाद पसंद नहीं है तो डॉक्टर की सलाह से टैबलेट या कैप्सूल भी ले सकते हैं।
- भोजन के बाद- कुछ लोगों को खाली पेट त्रिफला लेने से पेट में परेशानी हो सकती है। ऐसे में सेवन का समय डॉक्टर की सलाह के अनुसार तय करना बेहतर होता है।
त्रिफला कितनी मात्रा में लेनी चाहिए?
डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, त्रिफला की कोई एक मात्रा सभी लोगों के लिए सही नहीं होती है। इसकी खुराक प्रोडक्ट की क्वालिटी, फॉर्मूलेशन और व्यक्ति की जरूरत के अनुसार बदलती रहती है। रोजाना त्रिफला 1 से 3 ग्राम प्रतिदिन लेना बेहतर होता है। ध्यान रहे, इसे आपको हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए। इसलिए, नियमित सेवन शुरू करने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
त्रिफला का सेवन करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि त्रिफला एक नेचुरल जड़ी-बूटियों से बना है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह हर किसी के लिए सुरक्षित है।
- ज्यादा मात्रा में सेवन करने से दस्त, पेट में ऐंठन और पेट खराब होने की समस्या हो सकती है।
- प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
- दस्त या पेट की किसी समस्या से परेशान लोगों को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- बच्चों को बिना मेडिकल कंसल्ट के त्रिफला नहीं देना चाहिए।
- डायबिटीज या अन्य पुरानी बीमारियों की दवाइयां लेने वाले लोग पहले डॉक्टर से सलाह लें।
- नियमित दवाइयों के साथ इसके इंटरैक्शन को ध्यान में रखना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: लगातार पेट फूलना किस बीमारी का संकेत हो सकता है? जानें कब डॉक्टर को दिखाएं
कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है?
अगर आपको लंबे समय से कब्ज, पेट दर्द, लगातार गैस, मल से खून या बिना किसी कारण वजन कम होने जैसे समस्याएं हो रही हैं तो सिर्फ त्रिफला पर निर्भर रहना सही नहीं है। डॉक्टर से अपनी स्थिति की जांच करवाएं। लगातार दस्त या पेट में तेज दर्द होने पर भी मेडिकल कंसल्ट करना जरूरी है।
निष्कर्ष
त्रिफला आयुर्वेद का एक हर्बल मिश्रण है, जिसका इस्तेमाल कब्ज और पाचन से जुड़ी परेशानियों में किया जाता है। इसमें मौजूद तीनों फलों के नेचुरल कंपाउंड्स स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए, त्रिफला को संतुलित खान-पान और हेल्दी लाइफस्टाइल का एक हिस्से के रूप में शामिल करना फायदेमंद होता है। इसका सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेदिक डॉक्टर से कंसल्ट करके सही मात्रा और तरीका जरूर जानें।
Image Credit: Freepik
FAQ
त्रिफला किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं, ज्यादा दस्त से पीड़ित लोगों और छोटे बच्चों को त्रिफला का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, जिन लोगों का वजन बहुत क हो या जो गंभीर रूप से कमजोर हों, उन्हें भी डॉक्टर की सलाह के बिना त्रिफला नहीं लेना चाहिए।त्रिफला सुबह या रात कब लेना चाहिए?
त्रिफला को आमतौर पर रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लेना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह पेट साफ करने में मदद करता है। हालांकि, अगर आप इसे हेल्दी टॉनिक या इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ले रहे हैं तो इसे सुबह खाली पेट शहद या गुनगुने पानी के साथ भी ले सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 18, 2026 17:49 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma