अजवाइन का पानी किसे नहीं पीना चाहिए? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य की कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। कई लोग इसके पानी का सेवन भी करते हैं, लेकिन कई बार लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या इसका सेवन करना सही है? कुछ लोगों को इसका सेवन करने से परेशानियां भी हो सकती हैं। ऐसे में आइए इस बारे में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानें।
किन लोगों को अजवाइन का पानी नहीं पीना चाहिए?
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय के अनुसार, अजवाइन के पानी का सेवन करने से कुछ लोगों को परेशानियां भी हो सकती हैं। ऐसे में इन लोगों को या कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
1. पेट में अल्सर की स्थिति में
अजवाइन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में पहले से पेट के अल्सर की समस्या से परेशान लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसका सेवन करने से अल्सर की समस्या बढ़ सकती है।
साल 2014 में BioMed Research International में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, अजवाइन खाने से पेट में एसिड ज्यादा बन सकता है, इसलिए पेट के अल्सर में इसे हमेशा कम मात्रा में ही लेना चाहिए। साथ ही, अजवाइन का बहुत ज्यादा सेवन करने से लिवर के एंजाइम (AST और ALT) बढ़ सकते हैं, जो सेहत के लिए सही नहीं हैं।
इसे भी पढ़ें: अजवाइन से पेट की चर्बी कैसे कम करें? फॉलो करें एक्सपर्ट के दिए ये टिप्स
2. खूनी उल्टी
अगर किसी व्यक्ति को खूनी उल्टी की समस्या हो रही है, तो यह एक गंभीर समस्या है, जो पाचन से जुड़ी समस्या और खाने की नली से जुड़ी स्थिति के कारण हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को अजवाइन के पानी का सेवन करने से बचना चाहिए।
who should avoid drinking ajwain water 01
3. सीने में जलन या एसिडिटी
कुछ लोगों को बार-बार एसिडिटी, खट्टी डकार, गले या सीने में जलन की समस्या होती है। ऐसे में इन लोगों को अजवाइन के पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।
4. पित्त प्रकृति वाले लोगों को
पित्त प्रकृति वाले लोगों को गर्म चीजों का सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसे में इनको अजवाइन या इसके पानी का सेवन न करने के लिए भी कहा जाता है। इसका अधिक सेवन करने से शरीर में पित्त बढ़ने, अधिक पसीना आने, गर्मी महसूस होने और जलन होने की समस्या हो सकती है।
5. ब्लीडिंग डिसऑर्डर की समस्या
जो लोग ब्लीडिंग डिसऑर्डर की समस्या से परेशान रहते हैं या जो खून पतला करने वाली दवाइयां लेते हैं, तो उन लोगों को अजवाइन का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके कारण इस समस्या को बढ़ावा मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: ब्लीडिंग डिसऑर्डर में लौंग का पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से
6. रेडनेस या जलन की समस्या
कुछ लोगों के हाथों-पैरों में असामान्य रूप से गर्मी होने, सेंका लगने, रेडनेस और जलन होने जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में इन लोगों को अजवाइन या इसके पानी का सेवन करने से बचना चाहिए।
7. एलर्जी होने
कई लोगों को अजवाइन से एलर्जी की समस्या होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से उनको रेडनेस, रैशेज और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में उन लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
डॉ. श्रेय कहते हैं, अजवाइन का सेवन सीमित मात्रा में और सीमित समय के लिए किया जाना चाहिए। इसको लंबे समय तक लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए, खासकर किसी मेडिकल कंडीशन में।
निष्कर्ष
अजवायन का पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में इसका सेवन करने से बचना चाहिए, खासकर पेट में अल्सर, गंभीर एसिडिटी, खूनी उल्टी या ब्लीडिंग से जुड़ी समस्याओं में बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी होने और इसके लक्षणों के लगातार बने रहने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि समय रहते स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके।
All Images Credit- Freepik
FAQ
अजवाइन खाने का सही तरीका क्या है?
अजवाइन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसको खाने में डालकर, गुनगुने पानी के साथ या अजवाइन को पानी में भिगोकर इसके पानी का सेवन किया जा सकता है।अजवाइन खाने के क्या फायदे हैं?
अजवाइन में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन तंत्र में सुधार करने, वजन कम करने, गैस, एसिडिटी, सर्दी, खांसी, पीरियड्स में दर्द, जोड़ों के दर्द और सूजन, मुंह की बदबू से राहत देने में मदद मिल सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 18, 2026 17:45 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Shrey Sharma