शरीर में कोई भी समस्या होने पर हम तुरंत डॉक्टर के पास भागते हैं और ऐसा करना सही भी है, लेकिन डॉक्टर के पास जब भी जाती हूं मुझे दवाएं खानी पड़ती हैं जिससे बचने के लिए अलग-अलग तरीके ढूंढती रहती हूं। कुछ महीने पहले मैं ऐसी भागदौड़ में व्यस्त थी कि न, तो खाना खाने का टाइम था और न ही बनाने का टाइम था। इस कारण पाचन समस्याएं बढ़ गईं। इस वजह से कभी पेट में दर्द हो रहा था, तो कभी डायरिया परेशान कर रहा था। जब लगातार पाचन समस्याएं होने लगी, तो डॉक्टर के पास गई। डॉक्टर ने मुझे एक लिक्विड दवा और तीन गोलियां दीं, जिसे देखकर शायद मेरा पेट ठीक हो जाता पर उससे पहले मूड जरूर खराब हो गया। मैंने सोचा अब इसका कोई और हल ढूंढना पड़ेगा। मैंने मम्मी से पूछा, तो उन्होंने मुझे अजवाइन का सेवन करने की सलाह दी। अब जब भी पाचन से जुड़ी समस्या होती है, मैं दवा की तरह अजवाइन खा लेती हूं। इस लेख में पढ़ें मेरा अनुभव और डॉक्टर की सलाह के आधार पर जानें पाचन समस्याओं के लिए अजवाइन क्यों फायदेमंद है?
पेट दर्द में मेरी मां खिलाती हैं काला नमक और अजवाइन

जब मेरी पाचन समस्याएं बढ़ने लगीं, तो मम्मी से इसका उपाय पूछा। मम्मी ने कहा कि बचपन वाला उपाय हमेशा काम करता है, यह कहकर उन्होंने मुझे काला नमक और अजवाइन दे दिया। इसे पानी के साथ मैंने खा लिया, तो कुछ देर बाद आराम मिला। अजवाइन का सेवन वाकई फायदेमंद है। इसे खाते ही पेट की गैस, पेट दर्द, अपच और गैस जैसी समस्याओं से मुझे राहत मिलती है। मैं अपने बेड के बगल में हमेशा एक कांच की शीशी में अजवाइन को भूनकर रखती हूं और जब भी मुझे डाइजेशन की समस्या होती है, तब मैं अजवाइन खा लेती हूं।
यह भी पढ़ें- पेट की गैस के लिए रामबाण हैं ये 5 ड्रिंक्स, सोने से पहले बस एक गिलास और पाचन रहेगा दुरुस्त
अजवाइन से गैस, अपच और ब्लोटिंग दूर होती है
केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) के मुताबिक, अजवाइन में पाचन गुण होते हैं जिससे गैस, अपच और ब्लोटिंग को कम करने में मदद मिलती है। अजवाइन में थाइमोल पाया जाता है जिससे पाचन को बेहतर करने में मदद मिलती है और भोजन आसानी से पच जाता है। आयुर्वेद के सिद्धांत के मुताबिक, अजवाइन आग्नि (डाइजेस्टिव फायर) को तेज करता है जिससे खाना आसानी से पच जाता है। अजवाइन को डाइट में शामिल करने से पोषक तत्व बेहतर ढंग से शरीर में अब्जार्ब होते हैं।
यह भी पढ़ें- गैस में अजवाइन का तेल कैसे लगाएं? जानें सही तरीका और सावधानियां
आंतों की सेहत के लिए फायदेमंद है अजवाइन

Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana ने बताया कि अजवाइन का सेवन आंतों में रुकावट (Intestinal Obstruction) दूर करन में मदद करता है। यानी जो खाना आंतों में फंस रहा है या उसके कारण ब्लोटिंग हो रही है, तो अजवाइन इस समस्या को दूर कर सकता है। अगर व्यक्ति को पित्त दोष है, उसे हाइपर एसिडिटी है या हार्टबर्न की समस्या है, तो अजवाइन का सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही अगर इंफ्लेमेटरी डिजीज के मरीज हैं, तो भी अजवाइन का सेवन करने से बचें।
यह भी पढ़ें- दिल्ली की मोनिका रॉय रोज पीती हैं अजवाइन का पानी, असर जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
अजवाइन को इन तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल
- अजवाइन को इस्तेमाल करने के लिए पहले इसका अर्क बना लें।
- अर्क बनाने के लिए आधा चम्मच अजवाइन को पानी में उबाल लें।
- इसे दिनभर में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर पाचन की समस्या ज्यादा है, तो अजवाइन को पाउडर फार्म में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर खाने में रूचि कम है, तो भोजन में अजवाइन को सेंधा नमक के साथ शामिल करें।
- इसके अलावा अजवाइन को पुदीना, मिश्री, आंवला या अनार के रस के साथ भी ले सकते हैं।
निष्कर्ष:
अजवाइन का सेवन करने से मुझे पेट दर्द, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिली और डाइजेशन भी पहले से ज्यादा बेहतर हो गया है। आप भी डॉक्टर की सलाह पर डाइजेशन को बेहतर करने के लिए अजवाइन का सेवन कर सकते हैं।
मेरी यह कहानी आपको पसंद आई हो, तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें और इस तरह की अन्य जानकारी पढ़ने के लिए ओनलीमायहेल्थ के साथ बने रहें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 18, 2026 10:05 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Feb 18, 2026 10:05 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Shrey Sharma