Fri Sep 11, 2026 | 08:24 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

दिल्ली की मोनिका रॉय रोज पीती हैं अजवाइन का पानी, असर जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Ajwain Water Everyday Benefits: दिल्ली की रहने वाली मोनिका रॉय रोजाना अजवाइन का पानी पीती हैं। इससे उन्हें कई लाभ मिले जैसे पीरियड पेन से राहत मिली, एसिडिटी की समस्या दूर हुई और त्वचा का निखार भी बढ़ा।

Ajwain Water Benefits: पीरियड्स के दौरान होने वाली तकलीफ से हर महिला वाकिफ है। इन दिनों किसी को बहुत ज्यादा पेट दर्द होता है, तो किसी को ब्लीडिंग बहुत लाइट होती है। कहने की जरूरत नहीं है कि पीरियड्स सही न हों, तो इसका महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। बहरहाल, महिलाएं क्रैंपिंग, मूड स्विंग जैसी प्रॉब्लम से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाती हैं। दिल्ली में रहने वाली मोनिका रॉय भी ऐसी ही एक युवा महिला हैं। वे लंबे समय से पीरियड्स के दौरान हर माह पेन और क्रैंपिंग महसूस करती थीं और पेट की जलन से भी परेशान रहती थीं। फिर किसी ने उन्हें अजवाइन का पानी पीने की सलाह दी। पिछले कई महीनों से अब मोनिका नियमित रूप से अजवाइन का पानी रही हैं। आइए, जानते हैं अजवाइन का पानी पीने से उनकी सेहत पर क्या असर पड़ा। इसकी पुष्टि के लिए हमने  सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से बात की।

क्या थी प्रॉब्लम?

मोनिका पीरियड्स से जुड़ी अपनी परेशानी को अपने शब्दों में समझाती हैं, "वैसे तो मेरे पीरियड्स नॉर्मल होते हैं और ब्लड फ्लो भी सही रहता है। मगर कुछ महीनों से मैं महसूस कर रही थी कि पीरियड्स के शुरुआती दिनों में मुझे पीरियड्स क्रैंप्स शुरू हो जाते थे। कभी-कभी दर्द इतना ज्यादा होता था कि मेरे लिए रोजमर्रा के कामकाज भी मुश्किल हो जाते थे और मैं पेन किलर लेने पर ज्यादा विश्वास नहीं करती हूं। मुझे लगता है कि लंबे समय तक पेन किलर लूंगी तो इसका नेगेटिव असर मेरी हेल्थ पर पड़ेगा।"

इसे भी पढ़ें: अजवाइन का पानी कब नहीं पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

अजवाइन का पानी पीना किया शुरू

monika roy drinks ajwain water everyda 02 (4)

मोनिका अपनी कहानी आगे बताती हैं, "मैंने एक दिन अपनी परेशानी का जिक्र अपनी एक जानकार महिला से किया। तब उन्होंने मुझे सलाह दी कि तुम रोजाना अजवाइन का पानी पिया करो। इससे तुम्हें कई फायदे मिलेंगे। सच कहूं, तो मुझे पहले यकीन नहीं हुआ था, लेकिन फिर मैंने सोचा कि इसे ट्राई करने में दिक्कत नहीं है। अब मैं रोज रात को दो चम्मच अजवाइन का एक गिलास पानी में भिगोकर रखती हूं और सुबह उठकर खाली पेट इस पानी को छलनी से छान कर पी लेती हूं।"

एक-दो नहीं, कई फायदे मिले

monika roy drinks ajwain water everyday 01 (11)

मोनिका का कहना है कि नियमित रूप से अजवाइन का पानी पीने से उन्हें एक या दो नहीं, बल्कि कई तरह के फायदे मिले। वह अपने शब्दों में बताती हैं, "मैं करीब 5-6 महीनों से लगातार अजवाइन का पानी पीना पी रही हूं। अब तो मुझे इसकी आदत हो गई है। अजवाइन का पानी पीने से मुझे इतने फायदे मिले हैं कि मैं अपने शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। मेरे पीरियड्स पेन कम हुए हैं। इसके साथ-साथ मेरे सीने में जलन और एसिडिटी जैसी समस्या भी दूर हो गई है।" मोनिका आगे कहती हैं, "दरअसल, मुझे तीखा खाना पसंद है। इसकी वजह से कई बार मुझे सीने या पेट में जलन की समस्या होने लगी थी। यहां तक कि मैंने महसूस किया है कि अजवाइन का पानी पीने से मेरी स्किन पर भी पॉजिटिव असर नजर आता है। मेरी त्वचा पहले से ज्यादा ग्लोइंग हो गई है।"

इसे भी पढ़ें: अजवाइन के तेल की मालिश के फायदे

एक्सपर्ट ने बताए अजवाइन का पानी पीने के फायदे

  1. अजवाइन के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जो पीरियड पेन को कम करने में मदद करते हैं।
  2. अजवाइन का पानी पीने से पीरियड्स भी रेगुलर होते हैं। पारंपरिक रूप से इसका उपयोग हमारे यहां कई सालों से किया जा रहा है।
  3. अजवाइन में कई ऐसे तत्व भी होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  4. एनआईएच की मानें, तो अजवाइन के पानी में थाइमॉल कंटेंट होता है, जो कई डाइजेस्टिव एंजाइम्स को स्टिमुलेट करता है और गट हेल्थ में सुधार करता है।
  5. अजवाइन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को क्लियर करते हैं और त्वचा के निखार को भी बढ़ाता है।

निष्कर्ष

मोनिका के निजी अनुभव से यह स्पष्ट हो रहा है कि अजवाइन का पानी पीना हमारे पूर्ण स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें कई तरह के ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो पीरियड्स से राहत दिलाते हैं, ब्लड फ्लो में सुधार करते हैं, स्किन में निखार आता है और वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। अगर आप भी चाहते हैं, तो इस घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं। हां, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको अजवाइन से एलर्जी है, तो इसका सेवन न करें। वहीं, प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीड करा रही महिलाओं को भी इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या हम रोजाना उबला हुआ अजवाइन का पानी पी सकते हैं?

    हां, उबला हुआ अजवाइन का पानी पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। आप इसे रोजाना पी सकते हैं। इससे पाचन क्षमता बेहतर होती है, वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सर्दी-खांसी जैसी कई समस्याओं में कमी आती है।
  • अजवाइन का पानी पीने से कितने दिनों में वजन कम होता है?

    सिर्फ अजवाइन का पानी पीने से वजन कम नहीं होता है। आपको अपनी डाइट में बदलाव करने होंगे और रेगुलर एक्सरसाइज करना होगा। हां, अजवाइन का पानी पीने से पाचन क्षमता बेहतर होती और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। इससे वेट मैनजमेंट को सपोर्ट मिलता है।
  • रोज-रोज अजवाइन खाने से क्या होता है?

    नियमित रूप से अजवाइन खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, वजन नियंत्रण में मदद मिलती है और त्वचा का निखार भी बढ़ता है। अजवाइन का पानी विशेष रूप से पाचन क्षमता को बेहतर करने में लाभकारी है।

Read Next

महुआ का तेल: सर्दियों में सोने से पहले करें इस तेल से शरीर की मालिश, मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 19, 2026 16:27 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 19, 2026 16:27 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 19, 2026 16:27 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content