Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सुबह खाली पेट पिएं जीरा-अजवाइन का पानी, एक्सपर्ट से जानें फायदे

सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीने से पाचन बेहतर होता है, गैस और ब्लोटिंग कम होती है और मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट मिलता है।

आजकल लोग अपने दिन की शुरुआत हेल्दी आदतों के साथ करना चाहते हैं और इसी क्रम में सुबह खाली पेट जीरा-अजवाइन का पानी पीने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। आयुर्वेद में जीरा और अजवाइन दोनों को पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, इन दोनों का संयोजन शरीर की पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। हालांकि, इसके सेवन से पहले इसके सही फायदे और सावधानियों को समझना जरूरी है।

जीरा-अजवाइन का पानी पीने के फायदे

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि यह नेचुरल उपाय पाचन तंत्र को सुधारने में मदद कर सकता है। जीरा-अजवाइन का पानी शरीर में वायु को कंट्रोल करता है और भोजन के बेहतर पाचन में सहायक होता है। हालांकि, हर व्यक्ति के लिए यह समान रूप से लाभकारी नहीं होता। आयुर्वेद के अनुसार यह पित्त को बढ़ाने वाला होता है, इसलिए जिन लोगों को एसिडिटी या अम्ल पित्त की समस्या है, उन्हें इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए। जिन लोगों को अपच, गैस, कब्ज या पेट में भारीपन की समस्या रहती है, उनके लिए जीरा-अजवाइन का पानी बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। यह पाचन तंत्र को सुधारने के साथ शरीर को हल्का और एक्टिव महसूस कराने में मदद करता है।

1. पाचन शक्ति बेहतर करे

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि जीरा और अजवाइन को अग्निदीपन यानी पाचन अग्नि को बढ़ाने वाला माना जाता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से डाइजेस्टिव सिस्टम एक्टिव हो जाता है, जिससे दिनभर भोजन पचाने में आसानी होती है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें अपच या भारीपन की समस्या रहती है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की मोनिका रॉय रोज पीती हैं अजवाइन का पानी, असर जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

2. कब्ज से राहत

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि जीरा-अजवाइन का पानी अनुलोमक गुण वाला होता है, यानी यह मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। जिन लोगों को लंबे समय से कब्ज की समस्या है, उनके लिए यह घरेलू उपाय काफी कारगर हो सकता है। नियमित सेवन से पेट साफ रहता है और गैस बनने की समस्या भी कम होती है।

3. गैस और वायु विकार को कंट्रोल करे

अजवाइन विशेष रूप से वायु (गैस) को कंट्रोल करने के लिए जानी जाती है। जीरा और अजवाइन का मिश्रण पेट में बनने वाली गैस, ब्लोटिंग और पेट दर्द को कम करने में मदद करने में सहायक हो सकता है। यह आंतों को रिलैक्स करता है और पाचन क्रिया को सहज बनाता है।

jeera ajwain water benefits

इसे भी पढ़ें: क्या पेट की गर्मी बढ़ाती है अजवाइन? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें 

4. पाचक अग्नि को संतुलित करे

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार, शरीर की पाचन अग्नि यानी जठराग्नि का संतुलित रहना बहुत जरूरी है। जीरा-अजवाइन का पानी इस अग्नि को सुधारता है, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है। इससे शरीर को ज्यादा एनर्जी मिलती है और कमजोरी कम होती है।

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि जीरा-अजवाइन का पानी कई लोगों के लिए फायदेमंद है, लेकिन हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं है। डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, यह पित्त को बढ़ाने वाला होता है, इसलिए जिन लोगों को एसिडिटी या अम्ल पित्त की समस्या है, उन्हें इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए। ऐसे मामलों में यह समस्या को बढ़ा सकता है।

सेवन की सही मात्रा क्या होनी चाहिए?

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, इसकी मात्रा उम्र और जरूरत के अनुसार तय करनी चाहिए। युवा लोग 1-1 ग्राम जीरा और अजवाइन ले सकते हैं। बच्चों को इसे न देना बेहतर है। वहीं वयस्क 2 से 4 ग्राम तक इसका सेवन कर सकते हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं को जीरा-अजवाइन का पानी बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए। क्योंकि यह शरीर की प्रकृति पर असर डाल सकता है और कुछ मामलों में परेशानी बढ़ा सकता है। इसलिए इस दौरान किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

निष्कर्ष

जीरा-अजवाइन का पानी एक प्रभावी आयुर्वेदिक उपाय है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और कब्ज, गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। हालांकि, इसका सेवन व्यक्ति की शारीरिक प्रकृति और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार होना चाहिए। डॉ. श्रेय शर्मा की सलाह के अनुसार सही मात्रा और सही व्यक्ति के लिए यह ड्रिंक बेहद फायदेमंद हो सकती है, लेकिन गलत स्थिति में नुकसान भी पहुंचा सकता है।

All Image Credit- Freepik

FAQ

  • क्या रोज खाली पेट जीरा-अजवाइन का पानी पी सकते हैं?

    रोज खाली पेट जीरा-अजवाइन का पानी पी सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में और अपनी बॉडी की जरूरत के अनुसार। अगर आप किसी खास समस्या से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन न करें।
  • क्या अजवाइन की चाय पी सकते हैं?

    अजवाइन की चाय पी सकते हैं लेकिन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
  • जीरा अजवाइन का पानी कब पीना चाहिए?

    जीरा अजवाइन का पानी सुबह खाली पेट पीना सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी होता है।

Read Next

पाचन की समस्या दूर करेगा दूध और गुलकंद, एक्सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 27, 2026 19:15 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Apr 27, 2026 19:15 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content