Are Does Ajwain Cause Heat In The Stomach In Hindi: भारतीय मसालों में से एक औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। लेकिन इसका अधिक सेवन करने के कारण लोगों को स्वास्थ्य से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में क्या इसको खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है। आइए सेक्टर-12 में स्थित, अर्चित आयुर्वेदिक क्लिनिक के डॉ. अनंत त्रिपाठी (Dr. Anant Tripathi of Archit Ayurvedic Clinic, Sector 12, Noida) से आइए जानें क्या अजवाइन का सेवन करने से पेट में गर्मी होने की समस्या हो सकती है?
क्या अजवाइन खाने से पेट की गर्मी बढ़ती है? - Does Eating Ajwain Increase Stomach Heat?
डॉ. अनंत के अनुसार, अजवाइन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से लोगों को पेट की गर्मी होने की समस्या हो सकती है। अजवाइन का सेवन करने से पाचन अग्नि उत्तेजित होती है। इसका अधिक सेवन करने के कारण लोगों को पेट में गर्मी बढ़ने और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
अजवाइन से पेट की गर्मी बढ़ने के कारण होने वाली समस्या - Problems Caused By Increased Stomach Heat Due To Ajwain In Hindi
चक्कर आने की समस्या
अजवाइना का अधिक सेवन करने से के कारण लोगों के शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिसके कारण लोगों को चक्कर आने और बेचैनी महसूस होने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: छाछ में हींग, अजवाइन और काला नमक डालकर पीने के फायदे
पाचन संबंधी समस्याएं
अजवाइना का अधिक सेवन करने से के कारण पेट में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लोगों को पाचन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण लोगों को लूज मोशन, ब्लोटिंग, बेचैनी और पेट में ऐंठन की समस्या हो सकती है, जो लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
मतली और उल्टी की समस्या
अजवाइन में पाचन को एक्टिव करने वाले एंजाइम्स होते हैं। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से पेट में गर्मी बढ़ने के कारण लोगों को परत में बर्निंग होने की समस्या हो सकती है, साथ ही, इसके कारण उल्टी और मतली की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
सीने में जलन और पेट दर्द होना
अजवाइन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने के कारण लोगों को एसिड रिफ्लक्स या सीने में जलन होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग (GERD) की समस्या से पीड़ित लोगों को अजवाइन के अधिक सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा, इसका अधिक सेवन करने और पेट में गर्मी बढ़ने के कारण लोगों को पेट में दर्द और ऐंठन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में अजवाइन का पानी पीने के फायदे, आयुर्वेदाचार्च से जानें
एलर्जी की समस्या
कई बार लोगों को पेट में गर्मी होने के कारण हल्की एलर्जी होने या सेंसिटिविटी होने की समस्या हो सकती है, जिसके कारण लोगों को त्वचा में खुजली आने और शरीर में सूजन आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
अपच और गैस की समस्या
अवाइन का सेवन पाचन को दुरुस्त करने के लिए किया जाता है, लेकिन इसका अधिक सेवन करने के कारण लोगों को अपच और गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
निष्कर्ष
अजवाइन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने के कारण लोगों को पेट में गर्मी बढ़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में ज्यादा अजवाइन खाने से लोगों को गैस, अपच, पेट में दर्द, ब्लोटिंग, सीने में जलन, पेट दर्द, डायरिया, चक्कर आने, एलर्जी होने, पाचन से जुड़ी समस्या होने, मतली और उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
ध्यान रहे, अजवाइन का सेवन सीमित मात्रा में करें और इससे किसी भी तरह की एलर्जी या समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
अजवाइन कब नहीं खानी चाहिए?
एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने, मुंह में सूजन आने, सर्जरी के दौरान, लिवर की समस्या होने, प्रेग्नेंसी के दौरान होने, ब्रेस्ट फीड कराने के दौरान और पाचन से जुड़ी समस्या से परेशान लोगों को अजवाइन का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, इससे किसी भी प्रकार की एलर्जी होने पर इसके सेवन से बचना चाहिए।पेट में गर्मी होने से क्या-क्या लक्षण दिखाई देते हैं?
पेट में गर्मी होने पर लोगों को पेट में दर्द होने, पेट में ऐंठन होने, पेट फूलने की समस्या, पेट में भारीपन महसूस होने, लूज मोशन होने, भूख न लगने, गैस होने, खट्टी डकार आने और भूख न लगने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।अजवाइन का साइड इफेक्ट क्या है?
अजवाइन का अधिक सेवन करने के कारण लोगों को पेट में सूजन आने, एसिडिटी होने या पेट में जलन होने जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को अजवाइन का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।