Stomach Heat Symptoms In Hindi: पेट में गर्मी के पीछे कई कारण हो सकते हैं। यह आमतौर पर किसी स्वास्थ्य समस्या या जीवनशैली की खराब आदतों के कारण देखने को मिलती है। जब पेट में गर्मी बढ़ जाती है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को काफी असजता का सामना करना पड़ता है। इसमें पेट में जलन और दर्द जैसी समस्याएं देखने मिलती हैं। हालांकि, इस तरह के लक्षण पेट से जुड़ी आम स्थितियों में भी दिखते हैं। इसलिए अक्सर लोगों को यह समझने में काफी समय लग जाता है, कि लक्षण किसी आम स्थिति के कारण हैं या पेट में गर्मी के बढ़ने के कारण।
हालांकि, पेट में गर्मी बढ़ने पर जलन और दर्द के अलावा भी कई संकेत और लक्षण भी देखने मिलते हैं, जिनकी मदद से आप अपने पेट में गर्मी की स्थिति का पता लगा सकते हैं। इन लक्षणों और पेट में गर्मी के इलाज के बारे में जानने के लिए हमने नारायण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डॉ अभिषेक जैन से बात की। इस लेख हम हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
पेट में गर्मी के लक्षण- Symptoms Of Stomach Heat In Hindi
- पेट में गैस
- जलन
- ब्लोटिंग
- मतली
- भूख कम लगना
- पेट में दर्द और ऐंठन
- कुछ मामलों में दस्त की समस्या
इसे भी पढें: लिवर से जुड़ी बीमारियां क्यों होती हैं? डॉक्टर से जानें इनके बचाव के उपाय
अगर कोई व्यक्ति सामान्य से अधिक पेट से जुड़ी इन समस्याओं का सामना करता है, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि अगर समय रहते अगर इसका उपचार नहीं किया जाता है, तो यह कई गंभीर समस्याओं जैसे आंत में छाले, सूजन आदि का भी कारण बन सकता है।
इसे भी पढें: शरीर के लिए क्यों जरूरी है हेल्दी लिवर? डॉक्टर से जानें लिवर को हेल्दी बनाने के उपाय
पेट की गर्मी का इलाज क्या है- Stomach Heat Treatment In Hindi
पेट में गर्मी लक्षण नोटिस होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा आपको ऐसे फूड्स या ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए, जिनकी तासीर गर्म होती है। आपको अपने पेट की गर्म को शांत करने के लिए ठंडी तासीर वाले फूड्स डाइट शामिल करने चाहिए। पेट की गर्मी का इलाज पेट में जलन के लिए जिम्मेदार कारणों को पर निर्भर करता है जैसे, कुछ मामलों में पेट की गर्मी एसिडिटी के कारण बढ़ती है। इसे चेक करने के लिए आपको अपने नाखूनों में सफेद दाग को नोटिस करने की जरूरत है। इस तरह की स्थितियों में लक्षणों से राहत पाने के लिए डॉक्टर कुछ ओवर द काउंटर दवाओं का सुझाव देते हैं। इसके अलावा, केला, खीरा, दही, सौंफ उबले हुए चावल आदि का सेवन करने की सलाह देते हैं। ठंडा दूध पीने से भी गर्मी कम करने में बहुत मदद मिलती है।
All Image Source: freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version