केसर की गिनती दुनियाभर के महंगे मसालों में होती है जो कि न सिर्फ खाने का स्वाद और रंग बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न साइंस तक, केसर को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता रहा है। आजकल सोशल मीडिया और हेल्थ एक्सपर्ट्स के बीच केसर पानी पीने को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कोई इसे सुबह खाली पेट पीने की सलाह देता है, तो कोई रात को सोने से पहले लेकिन सवाल यही है कि आखिर केसर पानी पीने का सही समय क्या है, ताकि शरीर को इसका पूरा फायदा मिल सके? इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से बात की-
केसर पानी पीने का सही समय क्या है?
डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, ''केसर के धागों से बना केसरी रंग का पानी तभी असर दिखाता है जब उसे सही समय और सही तरीके से लिया जाए। हर व्यक्ति की बॉडी टाइप और जरूरत अलग होती है, इसलिए केसर के पानी का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए।'' कुछ लोगों के लिए रात को सोने से पहले केसर पानी पीना ज्यादा लाभकारी होता है, खासकर अगर उन्हें नींद की समस्या, तनाव या हार्मोनल इंबैलेंस है। डाइटिशियन अर्चना जैन के मुताबिक, ''रात में केसर पानी पीने से दिमाग शांत होता है, नींद की क्वालिटी बेहतर होती है और एंग्जायटी कम होती है।''
इसे भी पढ़ें: सुबह केसर वाला दूध पीने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें
महिलाओं के लिए केसर पानी का सही समय
महिलाओं के लिए पीरियड्स की अनियमितता, हार्मोनल इंबैलेंस और स्किन से जुड़ी समस्याओं में केसर का पानी मददगार है। डाइटिशियन अर्चना जैन कहती हैं कि महिलाएं सुबह या शाम, किसी एक तय समय पर केसर पानी पिएं। इससे पीरियड क्रैम्प्स कम हो सकते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
प्रेग्नेंसी में केसर पानी कब पिएं?
डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमेस्टर से डॉक्टर की सलाह अनुसार सीमित मात्रा में केसर पानी लिया जा सकता है। ध्यान रखें कि प्रेग्नेंट महिलाएं केसर के पानी डॉक्टर की सलाह से ही लें और दिन में एक बार से ज्यादा न पिएं।
इसे भी पढ़ें: पानी या दूध, किसके साथ लें केसर? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं इसका गलत तरीके से सेवन

केसर का पानी कैसे तैयार करें?
केसर का पानी बनाने का सही तरीका जानना बेहद जरूरी है, 1-2 केसर के धागों को रातभर एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह पानी हल्का पीला केसरी रंग का हो जाएगा। यही केसर पानी पीने के लिए सबसे उपयुक्त होता है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, केसर को उबालना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे इसके पोषक तत्व कम हो सकते हैं।
डाइटिशियन की सलाह
अगर आपकी कोई खास कंडीशन नहीं है और हेल्दी हैं और केसर पानी का पूरा फायदा लेना चाहते हैं, तो एक स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए सुबह खाली पेट इसका सेवन सबसे बेहतर माना जाता है। इस समय शरीर डिटॉक्स मोड में होता है और पोषक तत्व तेजी से एब्जॉर्ब होते हैं। सुबह केसर पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, कब्ज की समस्या कम होती है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है। अर्चना जैन बताती हैं कि खाली पेट केसर पानी पीने से वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।
निष्कर्ष
डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, केसर पानी पीने का सही समय आपकी सेहत की जरूरतों पर निर्भर करता है, लेकिन सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले इसका सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, नियमित और सही तरीके से केसर पानी पीने से शरीर, दिमाग और स्किन तीनों को फायदे मिलते हैं।
All Images Credit- Freepik
FAQ
केसर पानी रोज पीना सुरक्षित है?
केसर पानी को लगातार 15 दिन से ज्यादा नहीं पीना चाहिए, आप बीच में कुछ दिनों के गैप के बाद दोबारा पी सकते हैं। इसके लिए आप एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।केसर वाला दूध कब पीना चाहिए?
केसर दूध सर्दियों में पीना ज्यादा फायदेमंद होता है, आप इसका सेवन रात को सोने से पहले या सुबह में भी कर सकते हैं।क्या रोज केसर वाला दूध पीना अच्छा है?
केसर वाला दूध सेहत के लिए लाभकारी होता है लेकिन इसका सेवन गर्मियों में नहीं करना चाहिए। सर्दियों में केसर दूध सेहत को बहुत फायदे पहुंचाता है, वहीं गर्मियों में यह शरीर की गर्मी को बढ़ा सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 10, 2026 16:01 IST
Modified By : Akanksha Tiwari Feb 10, 2026 16:01 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Archana Jain