Benefits Of Drinking Saffron Milk In The Morning In Hindi: औषधीय गुणों से भरपूर केसर में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को रात के समय केसर वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है, जिससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन केसर वाले दूध का सेवन रात को नहीं बल्की सुबह के समय भी इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। बता दें, केसर में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण, विटामिन्स और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में केसर वाले दूध का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें सुबह के समय केसर वाला दूध पीने के क्या फायदे हैं?
सुबह केसर वाला दूध पीने के फायदे - Subah Kesar Wala Doodh Peene Ke Fayde In Hindi
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, केसर में अच्छी मात्रा में क्रोसिन (crocin), सैफ्रानल (safranal), क्रोसेटिन (crocetin) में बायोएक्टिव कंपाउड होते हैं, साथ ही, इसमें आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-ए, बी और सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, और इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। वहीं, दूध में अच्छी मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, विटामिन-डी और बी12 जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में औषधीय गुणों से भरपूर केसर वाले दूध में बहुत से औषधीय गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है केसर वाला दूध, जानें इसे पीने का सही समय और मात्रा

मूड को बेहतर करे
केसर वाले दूध में मौजूद जरूरी पोषक तत्व ब्रेन को रिलैक्स करने में सहायक होते हैं, जिससे स्ट्रेस को कम करने, ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने, चिड़चिड़ेपन को कम करने और मूड को बेहतर करने में मदद मिलती है। ये ब्रेन के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
सुबह के समय केसर वाला दूध पीना स्किन के लिए फायदेमंद होता है। केसर वाले दूध में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन के सेल्स का डैमेज से बचाव करने, दाग-धब्बों को कम करने, स्किन का फ्री रेडिकल्स से बचाव करने, त्वचा में नेचुरल रूप से निखार लाने और स्किन का एजिंग से बचाव करने में मदद मिलती है।
नर्वस को शांत करे
केसर वाले दूध में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण और बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से नर्वस को शांत करने, ब्रेन को रिलैक्स करने और सकारात्मक विचारों को बढ़ावा देने में मदद मिलती है, जिससे ब्रेन के कार्यों को एक्टिव करने और याददाश्त कमजोर होने जैसी ब्रेन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बच्चों को दें केसर वाला दूध, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
एंटी-ऑक्सीडेंट्स के स्तर को बेहतर करे
केसर वाले दूध में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में सुबह के समय इसका सेवन करने से शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुणों को बेहतर करने, स्किन को हेल्दी बनाए रखने, शरीर का ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स से बचाव करने में मदद मिलती है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
केसर वाले दूध में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण हार्ट के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन करने से मांसपेशियों के स्ट्रेस को कम करने, इनको रिलैक्स करने, ऑक्सीडेंटिव स्ट्रेस से बचाव करने और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
कैसे करें केसर वाले दूध का सेवन? - How To Consume Saffron Milk?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि 1 कप हल्के गर्म दूध में केसर को डालकर पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन ध्यान रहे, दूध से एलर्जी या कोई परेशानी होने पर वे लोग बादाम के दूध में 2-3 केसर के धागों को डूबोकर रख दें और फिर इसका सेवन करें।
सावधानियां
केसर वाले दूध का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इसके अलावा, केसर से किसी भी तरह की एलर्जी होने, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग कराने, पित्त प्रकृति होने या किसी अन्य मेडिकल कंडीशन से पीड़ित व्यक्ति को केसर वाले दूध का सेवन करने से बचना चाहिए और डॉक्टर की सलाह के साथ ही, इसका सेवन करना चाहिए।
निष्कर्ष
औषधीय गुणों से भरपूर केसर वाले दूध में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से नर्वस को शांत करने, स्किन को हेल्दी बनाए रखने, हार्ट को हेल्दी रखने, ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने, मूड को बेहतर करने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करने और स्किन के सेल्स का डैमेज से बचाव करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, केसर वाले दूध का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने या परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
रोज दूध पीने से क्या फायदे होते हैं?
दूध में भरपूर में कैल्शियम, प्रोटीन, लिटामिन-डी और बी12 जैसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, स्किन को हेल्दी रखने, पाचन में सुधार करने, नींद की गुणवत्ता को बढ़ावा देने, मांसपेशियों को मजबूती देने, स्ट्रेस को कम करने, ब्रेन को रिलैक्स करने और मांसपेशियों को रिपेयर कर हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।केसर खाने से क्या लाभ होता है?
औषधीय गुणों से भरपूर केसर में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से मूड को बेहतर करने, ब्रेन को रिलैक्स करने, इम्यूनिटी को बूस्च करने, हड्डियों को बूस्ट करने, स्किन को हेल्दी बनाने, ग्लोइंग बनाने और याददाश्त को बेहतर करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।1 दिन में कितनी केसर खानी चाहिए?
औषधीय गुणों से भरपूर केसर में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य में सुधार करने और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। ऐसे में रोज 1 दिन में 2-5 केसर के धागों का सेवन किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें, खासकर किसी भी मेडिकल कंडीशन में।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 06, 2026 10:03 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 06, 2026 10:03 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain