सर्दियों में अक्सर लोग शरीर को गर्म रखने और रिपेयर करने के लिए सौंठ वाला दूध पीते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन क्या इसका सेवन करना सही है या नहीं? आइए इस बारे में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानें।
सौंठ वाला दूध रोज पीना सही है?
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, सौंठ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में हेल्दी व्यक्ति सौंठ वाले दूध का सेवन सीमित मात्रा में कर सकता है, अगर कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है। लेकिन इसको नियमित रूप से नहीं पीना चाहिए।
अगर कोई इसका सेवन रोज करना चाहता है, तो इससे पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इससे किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचें।
सौंठ वाला दूध पीने के फायदे
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, सौंठ में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी बायोटिक्स के गुण होते हैं। इसको दूध के साथ लेने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
1. पाचन तंत्र में सुधार करे
सौंठ वाले दूध का सेवन करने से गैस, अपच, एसिडिटी, कब्ज, ब्लोटिंग और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: वात-कफ दोष संतुलन के लिए फायदेमंद है सोंठ, एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका
2. इम्यूनिटी बूस्ट करे
सौंठ में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने, सर्दी-जुकाम से बचाव करने और मौसमी इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।
3. जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करे
सौंठ में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। दूध के साथ इसका सेवन करने से जोड़ों के दर्द, सूजन और गठिया को कम करने में मदद मिलती है।
is it good to drink dry ginger milk daily know the benefits and who should exercise caution 1
4. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे
सौंठ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में सौंठ और दूध को साथ खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद मिलती है। यह ठंडे मौसम में फायदेमंद है।
5. शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर करे
दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और कई पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में सौंठ को दूध के साथ लेने से हड्डियों को मजबूती देने, मांसपेशियों को रिपेयर करने और शारीरिक कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है।
6. नींद को बेहतर करे और स्ट्रेस कम करे
रात को सोने से पहले सौंठ के साथ दूध लेने से स्ट्रेस को कम करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलती है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान सोंठ का सेवन करने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें जरूरी सावधानियां
7. ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद
सौंठ में जिंजरोल और शोगोल नामक तत्व होते हैं। ऐसे में सौंठ के साथ दूध का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है, जिससे हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद मिलती है।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2026 में Pharmaceuticals में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, सूखी अदरक से निकाला गया अर्क (DGME) शरीर में हानिकारक प्रतिक्रियाओं को दबाकर और आंत के बैक्टीरिया का संतुलन सुधारकर आंतों और हड्डियों की सूजन (IBD-BL) को कम करने में असरदार है। यह अध्ययन सूखे अदरक के इस्तेमाल को आम पेट की सूजन से आगे बढ़ाकर इसे गंभीर समस्या के इलाज तक ले जाता है, जिसमें वैनिलीन और स्पर्मिडाइन जैसे मुख्य तत्व अंदरूनी सूजन पैदा करने वाली प्रक्रियाओं को रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं।
किन लोगों को सौंठ का दूध पीने में सावधानी रखनी चाहिए?
डॉ. किरण का कहना है कि कुछ लोगों को सौंठ वाले दूध का सेवन करने से बचना चाहिए और अगर इसका सेवन करते हैं, तो इससे पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें, ताकि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सके।
- एसिडिटी और सीने में जलन वाले लोग
- दूध से एलर्जी यानी लैक्टोज इनटॉलरेंस की समस्या
- सौंठ से एलर्जी वाले लोग
- प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं
- नियमित दवाइयों का सेवन करने वाले
- किसी मेडिकल कंडीशन से पीड़ित लोग
- पाचन से जुड़ी समस्या में
सौंठ वाले दूध का सेवन कैसे करें?
इसके लिए 1 कप दूध में चुटकीभर सौंठ पाउडर को मिलाकर पिएं। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
अगर इसका सेवन करने के बाद पेट दर्द, पेट में जलन, खट्टी डकार या दस्त जैसी समस्याएं होती हैं, तो इसका सेवन करने से बचें। इसके कारण स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
निष्कर्ष
सौंठ वाले दूध का सेवन करने से पाचन तंत्र को दुरुस्त करने, इम्यूनिटी बूस्ट करने, जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करने, स्ट्रेस को कम करने, नींद की गुणवत्ता में सुधार करने और ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
ध्यान रहे, सीने में जलन, एसिडिटी, पाचन से जुड़ी समस्या, मेडिकल कंडीशन, नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करने, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं और दूध या सौंठ से एलर्जी होने पर इनका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
सौंठ खाने से क्या-क्या फायदा होता है?
सौंठ का सेवन करने से पाचन तंत्र को दुरुस्त करने, वजन कम करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, शरीर के दर्द को कम करने, जोड़ों की सूजन को कम करने और सर्दी-जुकाम से बचाव करने में मदद मिलती है।1 दिन में सौंठ कितनी खानी चाहिए?
1 दिन में 1-2 चम्मच तक सौंठ का सेवन किया जा सकता है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 22, 2026 23:25 IST
Modified By : Priyanka Sharma Oct 22, 2026 23:25 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Kiran Gupta
