मेरे साथ-साथ परिवार में कई लोगों को बार-बार सर्दी-जुकाम हो रहा है। कुछ रिश्तेदार खुद डॉक्टर हैं पर इसके बावजूद दवा असर नहीं कर रही और एक बार ठीक होने के बाद सर्दी-जुकाम दोबारा हो जाता है। यह समस्या दिसंबर से लगातार बनी हुई है। क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि सर्दी-जुकाम की वजह से आपने परेशानी का सामना किया हो? बार-बार सर्दी-जुकाम के कारण शरीर में कमजोरी महसूस होती है और काम पर भी इसका बुरा असर पड़ता है, लेकिन समाधान क्या है? क्या सर्दी-जुकाम होने पर दवा नहीं खाना चाहिए या कोई अन्य उपाय अपनाना चाहिए? Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow ने बताया कि ऐसा नहीं है कि सर्दी-जुकाम होने पर दवाओं का सेवन सही नहीं है, लेकिन दवाएं भी तभी सही ढंंग से असर करेंगी, जब आप हेल्दी डाइट लेंगे। बार-बार होने वाली सर्दी-जुकाम की समस्या से बचने के लिए कुछ आसान डाइट टिप्स अपनाएंं जो आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ाएंगे और आपकी सेहत को बेहतर भी रखेंगी।
बार-बार सर्दी-जुकाम क्यों होता है?- Causes Behind Frequent Cold And Cough
- इम्यूनिटी कमजोर होना
- मौसम में बदलाव होना
- स्ट्रेस
- खराब हाइजीन
- एलर्जी
- धूम्रपान करना
- प्रदूषण की चपेट में आना
- पोषक तत्वों की कमी
- नींद की कमी
यह भी पढ़ें- सर्दी-खांसी में खुद से दवा ली तो पड़ सकता है भारी, डॉक्टर ने बताए चौंकाने वाले नुकसान
1. डाइट में विटामिन सी रिच फूड्स को शामिल करें- Include Vitamin C Rich Foods In Diet

सर्दी-जुकाम से बचने के लिए एक्सपर्ट्स विटामिन सी का सेवन करने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंंकि विटामिन सी शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। Dietitian Smita Singh ने बताया कि विटामिन सी रिच फूड्स जैसे संतरा, आंवला, नींबू, कीवी वगैरह का सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए अपनाते हैं ये देसी नुस्खा, सर्दियों में होता है काफी फायदेमंद
2. भोजन में अदरक और लहसुन को शामिल करें- Add Ginger And Garlic To Your Meals
सर्दी-जुकाम होने पर अदरक और लहसुन का सेवन करना चाहिए। दोनों में ही एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। Dietitian Smita Singh ने बताया कि गले की सूजन को कम करने, बलगम को पतला करने और नाक बंद होने की समस्या को दूर करने के लिए अदरक का सूप, लहसुन को काढ़ा में मिलाकर पी सकते हैं।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में खांसी-जुकाम से बचना है? दिनचर्या में करें ये 5 बदलाव, रहेंगे हेल्दी
3. गर्म और हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें- Drink Warm And Healthy Drinks Frequently
सर्दी-जुकाम होने पर गर्म और हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें। इससे गले में जमा बलगम पतला होकर निकल जाता है और गले को आराम मिलता है। गर्म पेय पीने से शरीर को गर्माहट भी मिलती है। सर्दी-जुकाम से बचने के लिए हल्दी वाला दूध, हर्बल चाय, काढ़ा वगैरह का सेवन करें।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में होने वाले जुकाम, खांसी और गले में खराश के लिए 9 आयुर्वेदिक उपाय
4. प्रोटीन रिच फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाएं- Add Protein Rich Foods In Diet
सर्दी-जुकाम से बचने के लिए इम्यूनिटी को बढ़ाना जरूरी है और इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए इम्यून सेल्स की ग्रोथ जरूरी है। प्रोटीन का सेवन करने से इम्यून सेल्स बढ़ते हैं। डाइट में दालें, बीन्स, चना, दूध, दही, अंडे वगैरह को शामिल करें।
यह भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम और फ्लू होने पर इन 5 चीजों का करें सेवन, इम्यूनिटी होगी मजबूत और बीमारी से मिलेगी राहत
5. अच्छी गट हेल्थ के लिए प्रोबायोटिक्स का सेवन करें- Include Probiotics In Gut Health
आप सोच रहे होंगे कि सर्दी-जुकाम से बचने के लिए गट हेल्थ को बेहतर करना क्यों जरूरी है? दरअसल गट हेल्थ का सीधा संंबंध इम्यूनिटी से है। इसलिए इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए गट हेल्थ को बेहतर बनाना जरूरी है और उसके लिए प्रोबायोटिक्स का सेवन फायदेमंद है। प्रोबायोटिक्स में कांजी जैसे फर्मेंटेड फूड्स, दही, छाछ वगैरह को शामिल करें।
निष्कर्ष:
सर्दी-जुकाम को हल्के में लेना सही नहीं है। इससे बचने के लिए केवल दवाओं का सेवन काफी नहींं है। प्राेबायोटिक्स, प्रोटीन रिच फूड्स, अदरक, लहसुन, विटामिन सी रिच फूड्स का सेवन करके इससे बचा जा सकता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
सर्दी-जुकाम तुरंंत कैसे ठीक करें?
सर्दी-जुकाम का इलाज करने के लिए डॉक्टर की सलाह पर दवाओं का सेवन करें, स्टीम लें, गर्म चीजों का सेवन करें और इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं।सर्दी-जुकाम होने पर कैसी डाइट लें?
सर्दी-जुकाम होने पर गर्म चीजों का सेवन करें। डाइट में विटामिन सी, प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन फूड्स वगैरह को शामिल करें। इससे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होगी।सर्दी-जुकाम होने पर क्या न करें?
सर्दी-जुकाम होने पर खुद से दवाओं का सेवन न करें, अगर लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो डॉक्टर से संपर्क करना न भूलें। अगर सर्दी-जुकाम के साथ सांंस की समस्या या कोई अन्य लक्षण नजर आए, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 05, 2026 17:02 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Feb 05, 2026 17:02 IST
Modified By : Yashaswi MathurFeb 05, 2026 17:02 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh