क्या आपके शरीर पर एंटीबायोटिक्स काम नहीं कर रही हैं? शरीर में इंफेक्शन जल्दी-जल्दी हो रहा है और ठीक भी नहीं हो रहा है?यह एंटीबायोटिक्स रेजिस्टेंस (Antibiotic Resistance) की समस्या हो सकती है। Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow ने बताया कि आईसीएमआर की रिपोर्ट कहती है कि यह एक वैश्विक समस्या बन रही है। बिना डॉक्टर की सलाह के या बिना जरूरत के एंटीबायोटिक्स लेने से दवा बैक्टीरिया पर काम नहीं करती है। भारत में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसलिए सेल्फ मेडिकेशन से बचना चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। कुछ फूड्स हैं जिन्हें डाइट में शामिल करके इम्यूनिटी मजबूत कर सकते हैं आअैर एंटीबायोटिक्स की जरूरत को घटा सकते हैं। ऐसे पांच फूड्स के बारे में आगे जानेंगे।

1. प्राेबायोटिक्स को डाइट में शामिल करें- Add Probiotics In Diet
डाइट में दही, छाछ, कांजी, अचार जैसे प्रोबायोटिक्स को शामिल करें। प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। प्रोबायोटिक्स का सेवन करने से आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया इम्यूनिटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
यह भी पढ़ें- घंटों मेट्रो-बस के लंबे सफर से बिगड़ सकती है सेहत, बीमारियों से बचाएंगे ये हेल्थ टिप्स
2. प्रीबायोटिक्स का सेवन करें- Consume Prebiotics
केला, सेब, प्याज, लहसुन, ओट्स जैसे प्रीबायोटिक्स को डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद मिलती है। प्रीबायोटिक्स शरीर में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं जिससे बीमारियों से बचाव होता है।
3. विटामिन सी रिच फूड्स खाएं- Eat Vitamin C Rich Foods
डाइट में आंवला, अमरूद और नींबू जैसे विटामिन सी रिच फूड्स को शामिल करें। विटामिन सी रिच फूड्स का सेवन करने से सर्दी-जुकाम जैसे इंफेक्शन से बचाव होता है।
यह भी पढ़ें- Amla Juice Vs Lemon Water: विटामिन सी के लिए कौन सा बेहतर है?
4. हल्दी और काली मिर्च का सेवन करें- Include Turmeric And Black Pepper In Diet
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए हल्दी और काली मिर्च को डाइट का हिस्सा बनाएं। हल्दी और काली मिर्च को दूध या पानी के साथ ले सकते हैं। इनमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इनका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
5. मौसमी फल और सब्जियां खाएं- Eat Seasonal Fruits And Vegetables
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मौसमी फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करें। इनमें मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी को संतुलित रखने में मदद करते हैं। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें ताकि शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाएं।
निष्कर्ष:
एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस (Antibiotic Resistance) से बचने के लिए एंटीबायोटिक्स का अधिक सेवन करने से बचना जरूरी है। साथ ही बीमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाएं। डाइट में मौसमी फल, सब्जियां, हल्दी और काली मिर्च, विटामिन सी रिच फूड्स, प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स को शामिल करें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 01, 2026 16:47 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Feb 01, 2026 16:47 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh