Amla Juice Vs Lemon Water For Vitamin C In Hindi: आंवाल के जूस और नींबू पानी दोनों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इनमें बहुत से पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, साथ ही, ये दोनों विटामिन-सी का एक अच्छा सोर्स हैं। आंवला के जूस और नींबू पानी में भरपूर विटामिन-सी होता है। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। ऐसे में कई बार सवाल उठता है कि आंवला जूस या नींबू पानी विटामिन-सी की कमी को दूर करने के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें से जानें विटामिन-सी के लिए आंवला का जूस या नींबू पानी क्या ज्यादा फायदेमंद है?
विटामिन-सी के लिए आंवला का जूस या नींबू पानी? - Amla Juice Or Lemon Water For Vitamin C?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, आंवला जूस और नींबू का पानी दोनों में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है। विटामिन-सी के लिए दोनों का सेवन किया जा सकता है। ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर में विटामिन-सी की कमी को दूर करने, शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने, स्किन को हेल्दी और यंग बनाने, बीमारियों से बचाव करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, हड्डियों को मजबूती देने, घाव को जल्दी भरने, आयरन के अवशोषण को बेहतर करने, मूड को बेहतर करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा मात्रा में विटामिन-सी लेने से एक्ने होते हैं? एक्सपर्ट से जानें
आंवले का जूस और नींबू पानी पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Amla Juice And Lemon Water In Hindi
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि आंवले के जूस और नींबू पानी दोनों में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है। विटामिन-सी के लिए दोनों का सेवन करना फायदेमंद होता है।
शरीर को हाइड्रेट करे
आंवले के जूस और नींबू पानी का सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से हाइड्रेट करने और शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।
-1768913073661.jpg)
मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करे
आंवले के जूस और नींबू पानी दोनों ही विटामिन-सी का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। इनका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है, जिससे वजन कम करने और पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद मिलती है।
पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर करे
विटामिन-सी से भरपूर आंवले के जूस और नींबू पानी का सेवन करने से शरीर में विटामिन-सी की कमी को दूर करने के साथ-साथ आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करने और शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।
स्किन और बालों को हेल्दी रखे
आंवले के जूस और नींबू पानी दोनों में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने, स्किन को हेल्दी और यंग बनाए रखने, बालों को जड़ों से मजबूती देने और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। इनसे बालों और स्किन में एजिंग के लक्षणों से बचाव करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: घर पर तैयार इस आंवले के जूस से इम्यूनिटी होगी मजबूत
इम्यूनिटी बूस्ट करे
आंवले के जूस और नींबू पानी दोनों में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, सर्दी-खांसी से बचाव करने, इंफेक्शन से बचाव करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
शरीर को डिटॉक्स करे
आंवले के जूस और नींबू पानी दोनों में विटामिन-सी होता है। ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने में मदद मिलती है, जिससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और स्वास्थ्य दुरुस्त रहता है।
निष्कर्ष
विटामिन-सी के लिए आंवला के जूस और नींबू के पानी दोनों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट रखने, पाचन को दुरुस्त करने, मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने, आयरन जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, शरीर को डिटॉक्स करने, स्किन और बालों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इनका सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, इनसे किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इनका सेवन करने से बचें, साथ ही, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
रोज आंवला खाएंगे तो क्या होगा?
आंवला में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने, शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन को दुरुस्त करने, स्किन को हेल्दी बनाए रखने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, बालों और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।रोज नींबू का पानी पीने से क्या होता है?
नींबू में अच्छी मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। ऐसे में रोज नींबू पानी का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन में सुधार करने, शरीर को डिटॉक्स करने, स्किन को हेल्दी रखने, शरीर को हाइड्रेट रखने, शरीर को एनर्जी देने, भूख कम करने, वजन कम करने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है।विटामिन सी सबसे ज्यादा क्या खाने से मिलता है?
शरीर में विटामिन-सी की कमी को दूर करने के लिए डाइट में अमरूद, कीवी, संतरा, स्ट्रॉबेरी, पपीता, शिमला मिर्च, ब्रोकोली, आंवला और नींबू जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनसे स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने, शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 20, 2026 18:17 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 20, 2026 18:17 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain