आयुर्वेद में आंवला खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे रसायन फल के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यह आपके शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं, आंवला कई तरह के पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाव में भी मदद करता है। इतना ही नहीं आंवला को विटामिन सी का भी अच्छा सोर्स माना जाता है। विटामिन सी हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करने के साथ-साथ स्किन और बालों को हेल्दी रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी का सेवन हमें इंफेक्शन के कारण होने वाली समस्याओं से भी बचाता है। हालांकि, लोग अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि विटामिन सी पाने के लिए वे आंवले का सेवन किस तरह करें। कुछ लोग ताजे आंवले के जूस को विटामिन सी का अच्छा सोर्स मानते हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि आंवला का पाउडर विटामिन सी की कमी पूरी करने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए, आइए आज के इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि विटामिन सी की कमी पूरी करने के लिए आंवला का जूस या पाउडर क्या ज्यादा फायदेमंद है?
ताजा आंवला जूस के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि, फ्रेश आंवला जूस को विटामिन सी का सबसे शुद्ध और असरदार सोर्स माना जाता है। दरअसल, जब आंवले को आप बिना प्रोसेस किए सीधे जूस के रूप में पीते हैं तो उसमें मौजूद विटामिन सी आपके शरीर को पूरी तरह मिल जाता है। आंवले में पाए जाने वाला विटामिन सी गर्मी के मौसम में भी जल्दी खत्म नहीं होता है। इतना ही नहीं, फ्रेश आंवला जूस पीने से आपका इम्यून सिस्टम काफी मजबूत होता है, जिससे सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। आंवला का जूस पीने से इसमें मौजूद विटामिन सी आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने, झुर्रियों को कम करने और बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की स्टडी के अनुसार, "आंवला में मौजूद पॉलीफेनोल और विटामिन C की भरपूर मात्रा इसमें एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट एक्टिविटी देती है।"
इसे भी पढ़ें: आंवला जूस, मुरब्बा या चूर्ण, सेहत के लिए कौन-सा तरीका है सबसे असरदार? जानें आयुर्वेदाचार्य की सलाह
आंवला पाउडर के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, आंवला पाउडर, ड्राई आंवले को पीसकर तैयार किया जाता है और इसमें भी विटामिन सी का अच्छा सोर्स होता है। आंवला पाउडर का सेवन आपके पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद करता है और कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। यह बालों के झड़ने, डैंड्रफ और आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है। नियमित रूप से आंवला पाउडर का सेवन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को भी कम करता है। हालांकि, इसमें विटामिन सी की मात्रा ताजे आंवला जूस की तुलना में थोड़ा कम होता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में भी हो सकता है सनबर्न? गाजर, आंवला और शकरकंद की रेसिपी बनाकर करें स्किन सेफ
आंवला जूस या पाउडर: विटामिन सी के लिए क्या है बेहतर?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा की माने तो आंवला विटामिन सी का अच्छा सोर्स है। इसलिए, अगर सिर्फ विटामिन सी के लिए आंवला के सेवन के तरीके को लेकर बात करें तो ताजा आंवला का जूस इसका सबसे अच्छा सोर्स है। इसमें मौजूद विटामिन सी ज्यादा मात्रा में और नेचुरल तरीके से मिलता है, जिसे आपका शरीर आसानी से अवशोषित कर लेते है। लेकिन, अगर आप सुविधा, नियमित सेवन और आसानी से मिलने की बात करें तो आंवला जूस के स्थान पर आंवला पाउडर हर मौसम में आसानी से मिल जाता है और इसका सेवन भी आसान होता है।
निष्कर्ष
विटामिन सी की कमी पूरी करने के लिए ताजा आंवला जूस का सेवन आपके लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन आंवला पाउडर भी लाभकारी होता है। इसलिए अगर आप जूस का सेवन करना चाहते हैं तो ये सबसे ज्यादा अच्छा विकल्प है। लेकिन अगर आपको इसका स्वाद पसंद नहीं है और आसानी से नहीं मिल रहा है तो आप आंवला पाउडर का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें जूस से कम लेकिन पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है।
Image Credit: Freepik
FAQ
आंवले का पाउडर खाने से क्या लाभ होता है?
आंवले का पाउडर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, बालों को हेल्दी रखने, स्किन को ग्लोइंग बनाने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है।आंवला का सेवन कब नहीं करना चाहिए?
आंवला सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन इसे रात में खाली पेट या फिर दूध के साथ लेने से बचना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको ब्लीडिंग डिसऑर्डर, सर्जरी से पहले या बाद और ब्लड शुगर लो होने पर आंवले का सेवन करना हानिकारक हो सकता है।आंवला खाने का सही तरीका क्या है?
आंवला खाने का सबसे अच्छा तरीका इसे सुबह खाली पेट कच्चा चबाना या उसका जूस पीना है, लेकिन इसे मुरब्बा, पाउडर, चटनी आदि तरीकों से खा सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 06, 2026 10:09 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Feb 06, 2026 10:09 IST
Modified By : Katyayani TiwariFeb 06, 2026 10:09 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra