Tue Sep 15, 2026 | 04:02 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

बालों के लिए आंवला कैसे इस्तेमाल करें? तेल, पाउडर या जूस में कौन सा तरीका हो सकता है बेहतर

बालों के लिए आंवला तेल, पाउडर या जूस के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यहां डॉक्टर से जानिए, बालों की जरूरत के अनुसार, आंवले का कौन सा तरीका बेहतर हो सकता है।

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण और अनहेल्दी खान-पान का आदतों के कारण बाल झड़ने, बालों के कमजोर होने और समय से पहले सफेद होने की चिंता काफी आम हो गई है। ऐसे में बहुत से लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स की जगह आंवले जैसे नेचुरल विकल्पों का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बालों के लिए आंवला किस तरह इस्तेमाल करने पर ज्यादा फायदा मिल सकता है? हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, आंवला तेल, पाउडर और जूस तीनों का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है, लेकिन सही विकल्प व्यक्ति की जरूरत और बालों की स्थिति पर निर्भर करता है।

बालों के लिए आंवला कैसे इस्तेमाल करें?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, बालों के लिए आंवला का इस्तेमाल किस तरह किया जाए, यह व्यक्ति की जरूरत और समस्या पर निर्भर करता है। हर व्यक्ति के लिए एक ही तरीका समान रूप से प्रभावी हो, ऐसा जरूरी नहीं है।

1. बालों में आंवला तेल लगाने से क्या फायदा?

  • डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि आंवला तेल बालों की देखभाल के लिए सबसे आसान तरीकों में से एक है।
  • इसे सीधे स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाया जा सकता है। तेल से स्कैल्प को नमी मिलती है और मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिल सकता है।
  • इससे बालों में रूखापन और उलझने जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है।

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के बाल रूखे और बेजान हैं तो आंवला तेल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, तेल लगाने से बाल झड़ने की समस्या ठीक हो जाएगी, ऐसा मानना सही नहीं है। ज्यादा बाल झड़ने के पीछे हार्मोनल बदलाव, पोषण की कमी, तनाव या अन्य कारण भी हो सकते हैं।

साल 2009 में Journal of Chemical and Pharmaceutical Research में प्रकाशित स्टडी का मुख्य उद्देश्य आंवला, गुड़हल, ब्राह्मी और मेथी जैसी नेचुरल जड़ी-बूटियों से हर्बल हेयर ऑयल तैयार करके बालों के विकास (hair growth) पर इसके असर को देखना था।

  • रिसर्च के रिजल्ट से पता चला कि सीधे उबालने की विधि से तैयार किया गया 30% जड़ी-बूटियों (प्रत्येक 7.5%) वाला यह तेल बालों की ग्रोथ बढ़ाने में बेहद असरदार है।
  • इसने बालों की जड़ों का आकार बढ़ाने और बाल बढ़ने में मानक दवा (मिनोक्सिडिल) के बराबर शानदार रिजल्ट दिखाए।
  • यह हर्बल तेल मिनोक्सिडिल का एक सुरक्षित और बेहतरीन नेचुरल विकल्प साबित हो सकता है।

2. आंवला पाउडर का बालों पर असर

  • आंवला पाउडर का इस्तेमाल हेयर पैक के रूप में किया जा सकता है।
  • इसे पानी या किसी अन्य सामग्री जैसे मेहंदी के साथ मिलाकर बालों और स्कैल्प पर लगाया जा सकता है।
  • आंवला पाउडर का हेयर पैक खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो बालों की सफाई और ज्यादा तेल को कंट्रोल करने के लिए नेचुरल तरीके देखते हैं।

डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, बहुत ज्यादा देर तक आंवला पाउडर या हेयर पैक सिर पर लगाए रखना जरूरी नहीं है। सेंसिटिव स्कैल्प वाले लोगों को पहली बार इस्तेमाल से पहले थोड़ी मात्रा में पैच टेस्ट करना चाहिए।

How To Use Amla For Hair

इसे भी पढ़ें: सफेद बालों की समस्या का हल हो सकता है आंवला पाउडर, बस जान लें इस्तेमाल का तरीका

3. आंवला जूस पीने का बालों पर असर

  • आंवला जूस को डाइट में शामिल करना बालों को अंदर से पोषण देने का एक तरीका हो सकता है।
  • शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिलने का असर स्किन, बाल और नाखूनों की हेल्थ पर भी पड़ सकता है लेकिन केवल आंवला जूस पीने से बालों का झड़ना रुक जाएगा या नए बाल उगने लगेंगे, इसका दावा नहीं किया जा सकता।

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, अगर डाइट में पहले से पर्याप्त फल और सब्जियां शामिल हैं, तो आंवला जूस को किसी उपचार की तरह लेने की जरूरत नहीं है। बाजार में मिलने वाले मीठे आंवला जूस के बजाय बिना चीनी वाला ताजा आंवले का जूस बेहतर हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: विटामिन-C का बेस्ट सोर्स क्या है-ताजा आंवला जूस या चूर्ण? कन्फ्यूजन करें दूर

साल 2017 में Evidence-Based Complementary and Alternative Medicine में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार-

  • आंवला पारंपरिक चिकित्सा और नुस्खों में बहुत जरूरी जड़ी-बूटी है। यह एजिंग को धीमा करने के साथ-साथ मूत्रवर्धक, पाचक, लिवर टॉनिक और शरीर की कई अन्य समस्याओं में फायदेमंद है।
  • इसके बीजों से मिलने वाला तेल और सूखे फल बालों को मजबूत करने, बालों की सेहत सुधारने और बालों के विकास व नेचुरल रंग को बनाए रखने के लिए शैंपू और हेयर ऑयल में मुख्य रूप से उपयोग किए जाते हैं।
  • संक्षेप में, आंवला संपूर्ण स्वास्थ्य और खासकर बालों के लिए एक वरदान है।

डॉक्टर की सलाह

डॉ. श्रेय शर्मा सलाह देते हैं कि तीनों तरीकों का काम अलग हो सकता है। बालों और स्कैल्प की बाहरी देखभाल के लिए आंवला तेल, हेयर पैक के रूप में इस्तेमाल के लिए आंवला पाउडर और डाइट में शामिल करने के लिए आंवला जूस या ताजा आंवला चुना जा सकता है।

  • अगर आपका मुख्य उद्देश्य बालों की ड्राईनेस कम करना है तो तेल ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है।
  • वहीं, अगर आप अपनी डाइट में आंवला शामिल करना चाहते हैं तो ताजा आंवला या बिना अतिरिक्त चीनी वाला जूस विकल्प हो सकता है।
  • बाल झड़ने की गंभीर या लगातार समस्या में केवल घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय कारण की जांच कराना जरूरी है।

निष्कर्ष

बालों के लिए आंवला इस्तेमाल करने का कोई एक तरीका सभी लोगों के लिए सबसे बेहतर नहीं कहा जा सकता। आंवला तेल बाहरी देखभाल, पाउडर हेयर पैक और आंवला जूस डाइट के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, अपनी जरूरत और बालों की स्थिति के हिसाब से तरीका चुनना ज्यादा जरूरी है। साथ ही, बालों की अच्छी सेहत के लिए बैलेंस डाइट, पर्याप्त प्रोटीन और सही हेयर केयर रूटीन पर भी ध्यान देना चाहिए।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या आंवला बालों को काला कर सकता है?

    आंवला बालों की देखभाल में मदद कर सकता है, लेकिन सफेद हो चुके बालों को दोबारा काला नहीं कर सकता है।
  • क्या रोज आंवला खाने से बाल मजबूत होते हैं?

    बैलेंस डाइट के हिस्से के रूप में आंवला पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान कर सकता है। हालांकि, केवल आंवला खाने से बाल मजबूत होने की गारंटी नहीं होती।
  • क्या आंवला हेयर पैक में दूसरी चीजें मिलाई जा सकती हैं?

    आंवला पाउडर को अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर हेयर पैक बनाया जाता है, लेकिन हर सामग्री हर स्कैल्प के लिए उपयुक्त नहीं होती इसलिए जो चीजें आपको दिक्कत नहीं देती हैं उन्हें ही हेयर पैक में शामिल करें।

Read Next

क्या विटामिन ई कैप्सूल लगाने के बाद बाल धोना जरूरी है? खुद एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 15, 2026 14:20 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content