Thu Oct 15, 2026 | 01:59 AM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

खाली पेट कच्ची हल्दी के साथ पिएं आंवला जूस, एक्सपर्ट से जानें फायदे

कच्ची हल्दी और आंवला दोनों ही बेहद गुणकारी माने जाते हैं और जब इन दोनों को मिलाकर जूस बनाया जाता है तो यह शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है। यहां जानिए, कच्ची हल्दी के साथ आंवला जूस पीने के फायदे क्या-क्या हैं?
खाली पेट कच्ची हल्दी के साथ पिएं आंवला जूस, एक्सपर्ट से जानें फायदेखाली पेट कच्ची हल्दी के साथ पिएं आंवला जूस, एक्सपर्ट से जानें फायदे

आजकल लोग सेहतमंद रहने के लिए नेचुरल और आयुर्वेदिक चीजों की ओर रुख कर रहे हैं। खासकर ऐसे फूड्स और ड्रिंक्स जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाएं और कई बीमारियों से बचाने में मदद करें। इन्हीं में से एक बेहद असरदार कॉम्बिनेशन है कच्ची हल्दी और आंवला का जूस। आयुर्वेद के साथ-साथ मॉडर्न साइंस में भी इन दोनों को ही औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है और जब इन्हें एक साथ लिया जाता है तो इनके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। कच्ची हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर में सूजन को कम करने, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और कई तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। वहीं आंवला विटामिन C का बेहतरीन सोर्स है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ स्किन, बाल और डाइजेशन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानिए, कच्ची हल्दी के साथ आंवला जूस पीने के फायदे क्या-क्या हैं?

कच्ची हल्दी के साथ आंवला जूस पीने के फायदे

जयपुर की डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, कच्ची हल्दी और आंवला का जूस शरीर को डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। अगर इसे सही मात्रा में नियमित रूप से सीमित समय के लिए लिया जाए तो यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।

1. इम्यूनिटी मजबूत करे

कच्ची हल्दी और आंवला का जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में काफी मदद करता है। आंवला में मौजूद विटामिन C शरीर को इंफेक्शन और वायरस से लड़ने की क्षमता देता है, वहीं हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि मौसम बदलने के दौरान सर्दी, खांसी और वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कच्ची हल्दी और आंवला का जूस पीना शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

स्टडी क्या कहती है?

NIH की रिसर्च के अनुसार, आंवला जूस का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए अत्यंत लाभकारी है। यह रक्त के प्रवाह (blood fluidity) में सुधार करता है, हानिकारक कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है। इसके शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण ऑक्सीडेटिव तनाव और डीएनए क्षति को कम करते हैं, जिससे यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी प्राकृतिक पूरक सिद्ध होता है।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए रामबाण है आंवला-एलोवेरा का मिश्रण, जानें आयुर्वेदाचार्य से

2. शरीर को डिटॉक्स करे

आजकल गलत खानपान, जंक फूड और प्रदूषण की वजह से शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। कच्ची हल्दी और आंवला का जूस शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह लिवर के फंक्शन को बेहतर बनाता है और शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में सहायक होता है। आंवला पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है, जबकि हल्दी शरीर में सूजन को कम करती है। इन दोनों का मिश्रण शरीर को अंदर से साफ रखने में मदद करता है और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करता है।

3. स्किन के लिए फायदेमंद

कच्ची हल्दी और आंवला का जूस स्किन के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। वहीं हल्दी स्किन की सूजन और पिंपल्स को कम करने में सहायक होती है। नियमित रूप से इस जूस का सेवन करने से स्किन में निखार आता है और स्किन लंबे समय तक जवान और हेल्दी बनी रह सकती है। यह स्किन को अंदर से पोषण देने का काम करता है।

इसे भी पढ़ें: विटामिन-C का बेस्ट सोर्स क्या है-ताजा आंवला जूस या चूर्ण? कन्फ्यूजन करें दूर

benefits of raw turmeric and amla juicebenefits of raw turmeric and amla juice

4. डाइजेशन को अच्छा करे

डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, कच्ची हल्दी और आंवला का जूस डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद होता है। यह गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। आंवला पेट की सेहत को बेहतर बनाता है और आंतों के फंक्शन को सुधारता है। वहीं हल्दी में मौजूद गुण पेट में सूजन को कम करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसलिए जिन लोगों को बार-बार पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं, उनके लिए यह जूस फायदेमंद हो सकता है।

कच्ची हल्दी और आंवला का जूस कैसे बनाएं?

कच्ची हल्दी और आंवला का जूस बनाना बहुत आसान है। इसके लिए 1 छोटा टुकड़ा कच्ची हल्दी और 3 आंवला लें। इन्हें अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इन्हें मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर पीस लें। अब इस मिश्रण को छान लें और चाहें तो इसमें थोड़ा शहद या नमक मिलाकर पी सकते हैं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

डाइटिशियन की सलाह

डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि कच्ची हल्दी और आंवला का जूस सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में लेने से कुछ लोगों को पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग या जो नियमित दवाइयां लेते हैं, उन्हें इस जूस का सेवन करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • आंवला खाने का सही समय कौन-सा है?

    आंवला सुबह खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इससे पाचन बेहतर होता है और शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं।
  • क्या आंवला स्किन के लिए फायदेमंद होता है?

    आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं।
  • क्या आंवला बालों के लिए अच्छा होता है?

    आंवला बालों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है, हेयर फॉल कम करने में मदद करता है और बालों को शाइनी बनाने में सहायक हो सकता है।

Read Next

→ क्या हाई कोलेस्ट्रॉल में जौ का दलिया खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 08, 2026 12:25 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Mar 08, 2026 12:25 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Mar 08, 2026 12:25 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain