Doctor Verified

सूजन को कम करने में फायदेमंद है क्रसुला, डॉक्टर से जानें उपयोग का तरीका

खानपान में बदलाव व कई अन्य कारणों की वजह से शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप सूजन को कम करने के लिए क्रसुला की पत्तियों का इस्तेमाल कर आराम पा सकते हैं? आगे जानते हैं इसके फायदे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सूजन को कम करने में फायदेमंद है क्रसुला, डॉक्टर से जानें उपयोग का तरीका


जब आप खानपान पर ध्यान नहीं देते हैं तो इससे शरीर में कई तरह की समस्याएं शुरू होने लगती हैं। ऐसे में आपको हाथ पैरों में दर्द और सूजन की परेशानी महसूस हो सकती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सूजन (Inflammation) एक आम समस्या बन चुकी है। चाहे वह शरीर के किसी हिस्से में हो या अंदरूनी अंगों में, लेकिन अगर सूजन लंबे समय तक बनी रहे तो यह कई बीमारियों की जड़ बन सकती है। ऐसे में प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपायों की तरफ रुख करना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है। सूजन को कम करने के लिए क्रसुला (Crassula) की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लेख में मुरैना के जिला अस्पताल की आयुर्वेदाचार्य डॉ. सोनल गर्ग से जानते हैं कि क्रसुला क्या है, यह सूजन को कैसे कम करता है, इसके क्या-क्या फायदे हैं, और इसका सेवन करने का सही तरीका क्या है।

क्रसुला में पाए जाने वाले औषधीय तत्व

रिसर्च के अनुसार क्रसुला एक लोकप्रिय सुकुलेंट (Succulent) पौधा है, जिसे आमतौर पर "जेड प्लांट" या "मनी प्लांट" के नाम से भी जाना जाता है (ध्यान दें: यह आयुर्वेदिक मनी प्लांट से अलग है)। यह छोटा, मोटी पत्तियों वाला पौधा होता है जो नमी को अपने अंदर स्टोर करता है। इसकी पत्तियों में औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर में सूजन, दर्द और जलन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसकी पत्तियों में फ्लावोनॉयड्स (Flavonoids) एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा, सैपोनिन्स (Saponins) और फाइटोकेमिकल्स (Phytochemicals) भी पाए जाते हैं। यह सूजन और इन्फेक्शन को कम करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। साथ ही, इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। 

सूजन को कम करने के लिए क्रसुला के फायदे - Crassula Benefits To Reduce Swelling In Hindi 

शरीर की सूजन कम करें

क्रसुला की पत्तियों में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व शरीर के अंदर किसी भी प्रकार की सूजन जैसे जोड़ों में सूजन, मांसपेशियों की सूजन या स्किन इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करते हैं।

त्वचा की सूजन और जलन में राहत

यदि त्वचा पर एलर्जी, रैशेज या जलन हो रही हो, तो क्रसुला की पत्तियों का लेप लगाना राहत पहुंचाता है।

Benefits of crassula to reduce swelling in

घुटनों और जोड़ो के दर्द को कम करें

जोड़ों की सूजन और गठिया जैसे लक्षणों में क्रसुला की पत्तियों का प्रयोग लाभ पहुंचा सकता है। इससे दर्द और अकड़न में राहत मिलती है।

घाव तेजी से भरें

क्रसुला के रस को सीधे घाव पर लगाने से संक्रमण कम होता है और घाव जल्दी भरता है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण त्वचा को बैक्टीरिया से बचाते हैं।

पाचन संबंधी सूजन में राहत

यदि पेट में सूजन या जलन की समस्या हो, तो क्रॉसुला का सीमित मात्रा में सेवन पेट को ठंडक देता है और सूजन को कम करता है।

क्रसुला का सेवन कैसे करें? 

क्रसुला का सेवन बहुत सीमित मात्रा में और सही तरीके से करना चाहिए, क्योंकि अत्यधिक मात्रा में इसके सेवन से नुकसान भी हो सकता है। 

  • क्रसुला की 1 या 2 पत्तियों को रोज खाली पेट खा सकते हैं। 
  • इसके अलावा, आप 2 से 4 पत्तियों की काटकर दो कप पानी में उबालें। 
  • जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर चाय की तरह पी सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: जोड़ों में सूजन क्यों आती है? जानें इसके कारण और दूर करने के उपाय

क्रसुला एक बेहतरनी प्राकृतिक उपचार है। क्रसुला शरीर की कई समस्याओं में फायदेमंद हो सकता है। बशर्ते इसे सही मात्रा में और सावधानी से इस्तेमाल किया जाए। अगर आप लंबे समय से सूजन या दर्द से परेशान हैं, तो एक बार क्रसुला को अपने घरेलू उपचार में शामिल करना जरूर आजमाएं। 

FAQ

  • जोड़ों में सूजन किस कमी की वजह से होती है?

    विटामिन डी की कमी से जोड़ों में सूजन की समस्या हो सकती है, जो गठिया से पीड़ित व्यक्तियों में लक्षणों को और अधिक बढ़ा सकती है।
  • सूजन को तुरंत कैसे कम करें?

    सूजन को कम करने के लिए आप गर्म पानी से सिकाई कर सकते हैं। इसके अलावा, तुलसी का काढ़ा पीना भी फायदेमंद होता है।
  • सूजन के 5 लक्षण क्या हैं?

    सूजन के लक्षणों में दर्द, गर्मी, लालिमा, सूजन और कार्य करने की क्षमता में कमी शामिल है। इसमें थकान, वजन में बदलाव, जोड़ों में दर्द, कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं दिखाई दे सकती है।

 

 

 

Read Next

टाइफाइड बुखार में कौन सा काढ़ा पीना चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version