मॉनसून में पिंपल्स से रहते हैं परेशान, तो दूर करने के लिए लगाएं ये 3 फेस मास्क

Monsoon Face Mask To Prevent Acne: मॉनसून में होने वाले पिंपल्स को दूर करने  के लिए इन फे मास्क को हफ्ते में 1 बार लगाएं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मॉनसून में पिंपल्स से रहते हैं परेशान, तो दूर करने के लिए लगाएं ये 3 फेस मास्क


Monsoon Face Mask To Prevent Acne: मॉनसून के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में स्किन पर चिपचिपाहट के साथ, पिंपल्स होना और स्किन डल हो जाती है। मॉनसून में उमस के कारण स्किन काफी डार्क भी हो जाती है। हर समय बारिश के कारण त्वचा पर पिंपल्स के साथ बंद रोमछिद्र और सूजन की परेशानी भी बढ़ जाती है। इस मौसम में हर समय त्वचा पर नमी बनी रहती है। जिस कारण स्किन पर पिंपल्स की समस्या काफी ज्यादा हो जाती है। कई लोग इस समस्या को दूर करने के लिए बाजार में मिलने वाले कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। यह प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार इनको लगाने से भी मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में मॉनसून में होने वाले पिंपल्स को दूर करने के लिए खास तरह के फेस मास्क को लगाया जा सकता है। यह फेस मास्क नेचुरल तौर पर स्किन की देखभाल करने के साथ ऑयल को कम करेंगा। जिससे पिंपल्स की समस्या दूर होगी। यह मास्क घर पर आसानी से बनाएं जा सकते हैं। इन मास्क को लगाने से स्किन पोषण मिलेगा और पिंपल्स से छुटकारा मिलेगा आइए जानते हैं मॉनसून में पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए कौन से फेस मास्क लगाएं।

1. मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल का फेस मास्क

सामग्री

2 चम्मच- मुल्तानी मिट्टी

1 चम्मच- एलोवेरा जेल

 मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल का फेस मास्क बनाने का तरीका

 मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। मुल्तानी मिट्टी स्किन से एक्सट्रा ऑयल हटाने के साथ, एलोवेरा में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल्स को कम करेंगे। यह मास्क लगाने से पिंपल्स दूर होंगे और स्किन की डलनेस भी कम होगी।

िोमा सोेक

2. दूध और हल्दी का फेस मास्क

सामग्री

1 चम्मच- हल्दी

3 चम्मच- दूध

दूध और हल्दी का फेस मास्क बनाने का तरीका

दूध और हल्दी का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर गाढा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। यह मास्क झाइयों और पिंपल्स को रोकने में मदद करता है। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाने के साथ बंद छिद्रों को खुलता है। वहीं हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल्स को दूर करने के साथ चेहरे की रंगत को भी निखारते हैं

इसे भी पढ़ें- मॉनसून में लगाएं ये 4 नेचुरल फेस स्क्रब, डल और डैमेज स्किन से मिलेगा छुटकारा

3. चंदन पाउडर और गुलाब जल का फेस मास्क

सामग्री

2 चम्मच- चंदन पाउडर

3 चम्मच- गुलाब जल

चंदन पाउडर और गुलाब जल का फेस मास्क बनाने का तरीका

चंदन पाउडर और गुलाब जल का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर 20 मिनट के लिए अच्छे से लगा लें। यह मास्क लगाने से पिंपल्स से छुटकारा मिलेगा और निशान भी कम होंगे। यह मास्क त्वचा को पोषण देने के साथ रंगत को भी निखारता है।

 

 मॉनसून में पिंपल्स को कम करने के लिए इन फेस मास्क को लगाया जा सकता हैं। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन के लिए लगाएं ग्रीन टी और एलोवेरा फेस पैक, मिलेंगे अनोखे फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version